बिग ब्रेकिंग

Expressway Updates : यूपी में बनेगा 750 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे, इन 22 जिले को होगा सीधा फायदा

Expressway Updates : यूपी में नए-नए एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। अब जल्द ही यूपी में 750 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे बनाया जाने वाला है। बताया जा रहा है कि ये यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे हो सकता है। यूपी में इस नए एक्सप्रेसवे के निर्माण से प्रदेश (Expressway Update In UP) के तकरीबन 22 जिले को सीधे तौर पर लाभ होगा। आइए खबर में जानते हैं कि यूपी में ये एक्सप्रेसवे कहां बनाया जाने वाला है।

HBN News TV (Expressway Updates) यूपी देश का सबसे अधिक एक्सप्रेसवे वाला राज्य बन गया है। अब प्रदेश में सबसे ज्यादा लंबे एक्सप्रेसवे की सौगात दी जाने वाली है।यूपी में ये नया एक्सप्रेसवे 750 किलोमीटर लंबा बनाया जाने वाला है। प्रदेश में इस नए एक्सप्रेसवे के निर्माण से लगभग 22 जिलों को सीधे तौर पर फायदा होने वाला है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि यूपी (UP Expressway Update) में ये कौन सा एक्सप्रेसवे बनाया जाने वाला है।

 

कौन सा है यूपी का ये एक्सप्रेसवे

दरअसल, आपको बता दें कि यूपी के गोरखपुर से पहले शामली (Gorakhpur Shamli Panipat Expressway ) तक यह एक्सप्रेसवे बनने वाला था, लेकिन अब यह एक्सप्रेसवे हरियाणा के पानीपत तक बनाया जाएगा और पानीपत तक निर्मित सबसे बड़े एक्सप्रेस वे पर काम शुरू कर दिया गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण(NHAI) ने इस एक्सप्रेसवे के लिए डीपीआर तैयार कर ली है। अब राज्य सरकार से बैठक के बाद इस एक्सप्रेसवे को आखिरी रूप दिया जाएगा।

 

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

37 तहसीलों में होगी अधिकारियों की नियुक्तियां

बताया जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे को लेकर मार्च 2026 तक अधिकसूचना जारी हो सकती है। जेसे ही इसकी अधिसूचना जारी होती है तो इससे 22 जिलों और 37 तहसीलों में अधिकारिेयों की नियुक्तियां की जाएंगी। उसके बाद एक्सप्रेसवे के अधिग्रहण का काम शुरू होगा।

 

यह एक्स्रपेसवे 750 किलोमीटर लंबा बनाया जाने वाला है और इस एक्सप्रेसवे (UP Expressway Updates) के निर्माण से पानीपत से गोरखपुर की दूरी में ततकरीबन आठ घंटे का समय बच सकेगा और यूपी के 22 जिलों को इस एक्सप्रेसवे का सीधा फायदा मिलेगा। गोरखपुर से यह एक्सप्रेस वे सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा।

 

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

 

कौन करेगा एक्सप्रेसवे का निर्माण

बता दें कि नए पानीपत-शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे (Panipat-Shamli-Gorakhpur Expressway) के सर्वे का जिम्मा अब एनएचएआई अयोध्या के पास है। इससे पहले तो पानीपत-शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे का निर्माण शामली के गोगवान जलालपुर से किया जाना था और इसे गोरखपुर में नेपाल सीमा तक निर्मित किया जाना था और इस एक्सप्रेसवे के रूट में गोरखपुर से बस्ती, गोंडा और सीतापुर तक तय किया गया था।

लेकिन अब यह नया रूट नेपाल की सीमा के पास से होते हुए लखनऊ, सीतापुर, बरेली और मेरठ होते हुए शामली तक बनाया जाने वाला है। जैसे ही इस एक्सप्रेसवे का एलाइनमेंट सर्वेक्षण (Alignment survey of expressway) का काम पूरा होता है तो उसके बाद DPR तैयार कर शासन को भेज दिया जाएगा। यूपी में इस नए एक्सप्रेसवे के निर्माण से हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल का आवागमन सुगम होगा।

 

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

 

ये 22 जिले होंगे आपस में कनेक्ट

पानीपत-शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे (Panipat-Shamli-Gorakhpur Expressway)के निर्माण से जिन 22 जिलों के लोगों को फायदा होगा। उन 22 जिलों में पानीपत, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, शाहजहांपुर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, हरदोई, संभल, सीतापुर, लखनऊ, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी, संतकबीरनगर, बस्ती और गोरखपुर जिलों को फायदा होगा।

First published on: December 06, 2025 03:33 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading