Expressway : इस राज्य में होगा 2000 किलोमीटर का एक्सप्रेसवे का नेटवर्क
Expressway : उत्तर प्रदेश को देश के हर कोने के साथ जोड़ने के लिए योगी सरकार लगातार नए-नए एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रही है। सरकार के लगातार प्रयास से आज उत्तर प्रदेश देश का सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला राज्य बन गया है। अब यहां 2000 किलोमीटर का एक्सप्रेसवे नेटवर्क बनाया जा रहा है।
HBN News Tv (Expressway)। उत्तर प्रदेश की सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए योगी सरकार लगातार प्रयास कर रही है प्रदेश में नए एक्सप्रेसवे (UP New Expressway)और हाईवे का निर्माण किया जा रहा है इसके साथ ही सड़कों का दोहरीकरण का भी काम चल रहा है। उत्तर प्रदेश में ट्रैफिक जाम को कम करने और आर्थिक गतिविधियों में सुधार के मकसद से नई एक्सप्रेस वे का निर्माण हो रहा है
उत्तर प्रदेश में फिलहाल 7 संचालित एक्सप्रेसवे हैं और पांच एक्सप्रेसवे पर काम चल रहा है वही अब सरकार ने टोटल 12 एक्सप्रेसवे (Up Expressway) की संख्या को बढ़ाकर 21 करने का फैसला किया है हाल ही में योगी सरकार ने 9 नए एक्सप्रेसवे (UP New Expressway) के प्रस्ताव को पास कर दिया है इन एक्सप्रेसवे पर जल्द ही काम शुरू कियाजाएगा
मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश मेंपास नहीं एक्सप्रेस वे निर्माणधीन हैं यह एक्सप्रेस वे भविष्य में उत्तर प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को मजबूत करेंगे इन एक्सप्रेस(UP New Expressway Update) वे के बनने से प्रदेश में यातायात सम और सुरक्षित तो होगा ही इसके साथ ही प्रदेश में आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी और उत्तर प्रदेश दिन दोगुनी रात चौगुनी करेगा।
UP में संचालित एक्सप्रेसवे –
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे– 24.53 किमी
यमुना एक्सप्रेसवे– 165 किमी
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे– 302 किमी
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे– 341 किमी
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे– 296 किमी
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे– 96 किमी
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे– 91 किमी
हाल ही में CM योगी ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर पूर्वांचल को नई रफ्तार दी है। यह एक्सप्रेसवे सीधे गोरखपुर को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (Purvanchal Expressway to Gorakhpur) से जोड़ता है।
यूपी के इन एक्सप्रेसवे पर चल रहा निर्माण कार्य –
उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway)पर काम चल रहा है यह एक्सप्रेस में जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। इस 594 किलोमीटर लंबा बनाया जा रहा है यह एक्सप्रेसवे कई छोटे और बड़े शहरों को एक साथ कनेक्ट करेगा। इससे अप की सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होगी और लोगों का सफर आसान होगा।
वहीं, चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे (Chitrakoot Link Expressway) की लंबाई 15.20 किलोमीटर है यह एक्सप्रेसवे दो एक्सप्रेसवे को एक साथ जोड़ेगा जल्द ही लिंक एक्सप्रेसवे बनकर तैयार होगा। फिलहाल इसका कार्य अधूरा है।
दिल्ली सहारनपुर एक्सप्रेसवे (Delhi Saharanpur Expressway) की लंबाई 210 किलोमीटर है। इस एक्सप्रेसवे पर मौजूदा समय में कार्य चल रहा है। जल्द ही दिल्ली सहारनपुर एक्सप्रेसवे को वाहनों के लिए खोला जाएगा।
बलिया लिंक एक्सप्रेसवे (Ballia Link Expressway) की लंबाई 114 किलोमीटर है। बलिया लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए 1600 करोड रुपए का बजट तैयार किया गया है।
लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे (Lucknow Kanpur Expressway) की लंबाई 63 किलोमीटर है। इस एक्सप्रेसवे के बनने से लखनऊ और कानपुर के बीच 3 घंटे का सफर मात्र 40 मिनट में तय हो सकेगा।
यूपी में एक्सप्रेसे का 2000 किलोमीटर का नेटर्वक –
उत्तर प्रदेश भारत का एकमात्र राज्य है, जहां 2000 किलोमीटर से ज्यादा लंबा एक्सप्रेसवे नेटवर्क (expressway network) विकसित हो रहा है। ये एक्सप्रेसवे राज्य की आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी लाएंगे। इन एक्सप्रेसवे के बनने से बेहतर कनेक्टिविटी होगी। इसके साथ ही उद्योग और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और प्रदेश का संतुलित विकास सुनिश्चित होगा।
First published on: September 03, 2025 10:10 PM