बिग ब्रेकिंग

Expressway In UP : जल्द बनकर तैयार हो जाएगा आगरा से बरेली तक नया एक्सप्रेस-वे, 15 जिलों को होगा फायदा

UP Expressway : उत्तर प्रदेश में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि अब यहां पर एक और नया एक्सप्रसवे बनाया जाने वाला है। इस एक्सप्रसवे (Expressway News) की वजह से आगरा से बरेली तक जाना काफी ज्यादा आसान हो जाएगा। इस एक्सप्रसवे की वजह से 15 जिलों को लाभ होने वाला है। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।

HBN News TV-(Expressway In UP) योगी सरकार राज्य में बेहतर यातायात सुविधा प्रदान करने के लिए एक बड़ा कदम उठाने वाली है। बता दें कि अब यूपी में जल्द ही एक और नया एक्सप्रेसवे बनाया जाने वाला है। इस एक्सप्रसवे (UP New Expressway) का निर्माण होने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ होने वाला है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यूपी में बनने वाले इस एक्सप्रसवे के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

एनएचएआई ने दी जानकारी-

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI Latest Update) ने आगरा-बरेली एक्सप्रेसवे का कार्य की रफ्तार को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। इसका कार्य चार चरणों में किया जाने वाला है। दो चरणों का कार्य लगभग 50 फीसदी तक पूरा हो चुका है। वहीं दो साल में कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बनने की वजह से 15 जिलों (Agra-Bareilly Expressway) के लोगों को लाभ होने वाला है। आगरा से बरेली का सफर भी एक्सप्रसवे के माध्यम से सिर्फ दो से ढाई घंटे में पूरा किया जा सकता है। फिलहाल पांच-छह घंटे का समय लग जाता है।

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

आगरा-बरेली एक्सप्रेसवे का होगा निर्माण-

cके परियोजना निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया है कि आगरा-बरेली एक्सप्रेसवे (आगरा-बरेली ग्रीन कॉरिडोर) का निर्माण तेज कर दिया गया है। इसकी वजह से उम्मीद लगाई जा रही है कि तय समय से दो-तीन महीने (Agra-Bareilly Expressway Update) पहले इसका निर्माण किया जाने वाला है। वहीं इसकी दूरी 228 किलोमीटर तक की रहने वाली है। ये चार लेन वाला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे होगा।

इन जिलों को कनेक्ट करेगा एक्सप्रसवे-

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

बता दें कि ये एक्सप्रसवे आगरा, मथुरा, हाथरस, कासगंज, बदायूं और बरेली को कनेक्ट करने वाला है। एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य 2027 में पूरा हो जाना है। इसकी लागत 7700 करोड़ रुपये तक की रहने वाली है। रूट पर 20 फ्लाईओवर, 26 अंडरपास, (Underpass in Agra-Bareilly Expressway) 5 बड़े पुल और 6 रेल ओवरब्रिज का निर्माण होने वाला है। इसकी वजह से आसपास के लोगों को भी सुविधा मिलने वाली है। आगरा और मथुरा से बरेली के लिए तेज कनेक्टिविटी हो जाएगी। जाम से मुक्ति मिलेगी और समय में भी बचत होने वाली है।

परियोजना निदेशक ने दी जानकारी-

परियोजना निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया है कि एक्सप्रेसवे (UP Expressway) चार चरणों में पूरी की जाने वाली है। इसके पहले चरण में मथुरा से हाथरस को शामिल किया गया है। इसकी दूरी 66 किलोमीटर तक की रहने वाली है। इसमें 60 प्रतिशत तक कार्य पूरा हो गया है। कुछ दूरी पर यातायात चल रहा है। दूसरे चरण में हाथरस से कासगंज (Agra-Bareilly Expressway) 57 किमी रहेगा। इस पर वाहनों का संचालन हो रहा है। कासगंज से बदायूं 46 किमी है और इसमें 10 फीसदी कार्य हो गया है। चौथे चरण में बदायूं से बरेली है, इमसें 45 फीसदी तक कार्य पूरा हो गया है।

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

First published on: December 18, 2025 05:42 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading