बिग ब्रेकिंग

Expressway in UP : अब एक्सप्रेसवे का ढांचा होगा और मजबूत, सीमांचल में बदलेगा सफर, 41000 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च

Expressway in UP : हाल ही में आई एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि पूर्वी भारत में सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए प्रस्तावित इस एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू होने वाला है। कहा जा रहा है कि इसके निर्माण में 41000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इस एक्सप्रेसवे (expressway) से सीमांचल में यात्रा का अनुभव बदल जाएगा। इस एक्सप्रेस-वे के बनने से सीमांचल क्षेत्र की तस्वीर बदलने के साथ ही रोजगार, व्यापार और यातायात के क्षेत्र में भी तेजी से विकास होगा-

HBN News TV (Expressway in UP) गोरखपुर से सिलीगुड़ी को जोड़ने वाले प्रस्तावित गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे (Gorakhpur Siliguri Expressway) के निर्माण से पूर्वी भारत की सड़क कनेक्टिविटी में नई ताकत आएगी। इस एक्सप्रेस-वे के बनने से सीमांचल क्षेत्र की तस्वीर बदलने के साथ ही रोजगार, व्यापार और यातायात के क्षेत्र में भी तेजी से विकास होने की उम्मीद है।

इस पथ के निर्माण में 41,000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा, जो नरपतगंज, फारबिसगंज, अररिया, कुर्साकांटा, सिकटी और पलासी प्रखंडों से होकर गुजरेगा। भूमि अधिग्रहण (Land acquisition) के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highway Authority) ने फाइनल रूट के साथ गांवों की सूची जारी कर दी है।

आवागमन में आसानी

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

यह सड़क सिकटी प्रखंड के बेलबाड़ी, पोठिया, करहबाड़ी और सोहदी गांवों से होकर गुजरेगी। मुख्य रूप से इसका निर्माण एबीएम सिकटी पथ (ABM Sikti Path) के गुज्जन चौक के दक्षिण की ओर किया जाएगा। एक्सप्रेस-वे बन जाने के बाद उत्तर प्रदेश, बिहार (Bihar) और पश्चिम बंगाल (West Bengal) के बीच आवागमन तेज़, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक हो जाएगा।

लगभग 560 किलोमीटर लंबाई वाले इस एक्सप्रेस-वे के बनने से गोरखपुर से सिलीगुड़ी (Gorakhpur to Siliguri) की दूरी 6-9 घंटे में पूरी की जा सकेगी, जबकि वर्तमान में इसे तय करने में 12-15 घंटे लगते हैं। इसके चलते ईंधन की बचत होगी और परिवहन लागत भी कम हो जाएगी।

यह एक्सप्रेस-वे बिहार के कई जिलों से होकर गुजरेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर व्यापार, उद्योग (Industry) और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

विशेषज्ञों का क्या कहना-

विशेषज्ञों का कहना है कि सड़क के किनारे औद्योगिक कॉरिडोर (Industrial Corridor) और लॉजिस्टिक हब विकसित होने से किसानों और छोटे व्यापारियों को बड़े बाजारों तक सीधी और तेज़ पहुंच मिलेगी।

पूर्व मंत्री और सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल का कहना है कि इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण से सिकटी विधानसभा क्षेत्र (Sikti Assembly Constituency) के तीनों प्रखंडों को लाभ मिलेगा।

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

First published on: December 16, 2025 10:58 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading