Employees : नए साल में कर्मचारियों के लिए होंगे ये बड़े बदलाव, 1 करोड़ 19 लाख परिवारों को होगा लाभ
Employees : साल 2025 केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अहम रहा। सैलरी, पेंशन, टैक्स और रिटायरमेंट से जुड़े नियमों में ऐसे बदलाव हुए, जिनका असर सीधे लाखों लोगों की आमदनी और भविष्य की प्लानिंग पर पड़ा। ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है कि आखिर साल 2025 केंद्रीय कर्मचारियों के लिए क्यों खास रहा और इस दौरान उनके लिए कौन-कौन से महत्वपूर्ण बदलाव हुए-
HBN News TV – (Employees News) साल 2025 केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अहम रहा। सैलरी, पेंशन, टैक्स और रिटायरमेंट से जुड़े नियमों में ऐसे बदलाव हुए, जिनका असर सीधे लाखों लोगों की आमदनी और भविष्य की प्लानिंग पर पड़ा। 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की तैयारियों से लेकर DA बढ़ोतरी और नए पेंशन सिस्टम तक, इस साल सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए, जिन्हें हर सरकारी कर्मचारी और पेंशनर को जानना जरूरी है।
आइए जानें कि साल 2025 केंद्रीय कर्मचारियों के लिए क्यों खास रहा और इस दौरान उनके लिए कौन-कौन से महत्वपूर्ण बदलाव हुए-
50 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा-
साल 2025 में आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा रही। सरकार ने बताया कि इसका फायदा करीब 50 लाख कर्मचारियों और लगभग 69 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। हालांकि, इसे कब लागू किया जाएगा और फंड जारी करने का निर्णय बाद में लिया जाएगा। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि पेंशन को आठवें वेतन आयोग के दायरे से बाहर नहीं रखा गया है, जिससे रिटायर कर्मचारियों में खुशी की लहर है। आयोग सैलरी (salary), अलाउंस (allowance) और पेंशन (pension) तीनों पर सुझाव देगा।
DA और DR में बंपर बढ़ोतरी से राहत-
महंगाई से राहत देने के लिए सरकार ने जुलाई 2025 से महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी की। इसके बाद DA 55% से बढ़कर 58% हो गया। यह बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग के तहत की गई है। कई राज्यों ने भी केंद्र के कदम का अनुसरण करते हुए DA बढ़ाने की घोषणा की। जानकारों का मानना है कि नए साल में एक और बढ़ोतरी संभव है, जिससे जनवरी 2026 में कर्मचारियों का उत्साह बढ़ गया है।
यूनिफाइड पेंशन स्कीम की शुरुआत-
1 अप्रैल 2025 से यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) लागू हो गई है। इस स्कीम के तहत कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद तय ‘गारंटीड पेंशन’ मिलेगी। पेंशन का कैलकुलेशन कर्मचारियों की अंतिम सैलरी के औसत के आधार पर किया जाएगा, जिसमें कर्मचारी और सरकार दोनों का योगदान शामिल होगा, जिससे भविष्य की वित्तीय योजना आसान हो जाएगी।
NPS से UPS में जाने का ‘वन-टाइम’ मौका-
सरकार ने कर्मचारियों को विकल्प दिया है कि वे अपनी सुविधा के अनुसार NPS छोड़कर UPS चुन सकते हैं। यह विकल्प एक बार चुनने के बाद बदला नहीं जा सकता। इस फैसले से कर्मचारियों को अपनी रिटायरमेंट प्लानिंग (employees retirement planning) में अधिक स्वतंत्रता और नियंत्रण मिलने का अवसर मिला है।
नए टैक्स सिस्टम से कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत-
नए टैक्स सिस्टम (New tax system) के तहत सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स 12 लाख रुपये तक की सालाना आय पर टैक्स से छूट प्राप्त कर सकते हैं। इसमें पेंशन और ब्याज से होने वाली आय भी शामिल है। इससे मिडिल क्लास कर्मचारियों (middle class employees) को टैक्स में महत्वपूर्ण राहत मिली है।
NPS विड्रॉल नियमों में हुआ बदलाव-
साल 2025 में एनपीएस के नियमों में बदलाव किया गया। नए नियमों के अनुसार, सरकारी कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद भी 85 साल की उम्र तक एनपीएस में निवेश जारी रख सकते हैं। रिटायरमेंट के समय जमा फंड (deposit fund) का कम से कम 40% हिस्सा नियमित पेंशन (regular pension) के लिए अनिवार्य किया गया है, जबकि शेष राशि एक साथ या किस्तों में निकाली जा सकती है।
NPS और UPS में निवेश के नए विकल्प-
साल के अंत में एनपीएस और यूपीएस में निवेश के नए विकल्प जोड़े गए, जिससे पेंशन फंड में निवेश (Investment in pension fund) और स्मार्ट बनाया गया है। अब कर्मचारियों के पास कुल छह ऑटो-चॉइस विकल्प उपलब्ध हैं। इससे कर्मचारी अपनी उम्र और जोखिम उठाने की क्षमता के अनुसार निवेश कर सकते हैं। युवा कर्मचारी अधिक ग्रोथ वाले विकल्प चुन सकते हैं, जबकि रिटायरमेंट के करीब वाले सुरक्षित विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।
विदेश में रहने वाले पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट प्रक्रिया आसान-
विदेश में रहने वाले बुजुर्ग पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट (Jeevan Pramaan) जमा करना अब बेहद आसान हो गया है। अब उन्हें भारत आने की जरूरत नहीं है; वे यह प्रक्रिया विदेश से ही डिजिटल माध्यम से पूरी कर सकते हैं।
फैमिली पेंशन में नया नियम जारी-
फैमिली पेंशन के नियमों में भी बदलाव किया गया है। अब माता-पिता दोनों के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा (life certificate deposit) करना अनिवार्य होगा। पहले यह नियम नहीं था, जिसके कारण कभी-कभी एक पैरेंट के निधन के बाद भी अतिरिक्त पेंशन जारी रहती थी। नए नियम से पेंशन सही और नियमित तरीके से दी जा सकेगी।
इक्विटी निवेश की बढ़ी सीमा-
पेंशन फंड रेगुलेटर (pension fund regulator) ने एनपीएस और यूपीएस (ups) में इक्विटी निवेश की सीमा बढ़ाकर 75% कर दी है। इसके तहत लाइफ साइकिल फंड जैसे विकल्प उपलब्ध हैं, जिनमें शुरुआत में अधिक इक्विटी निवेश होता है और रिटायरमेंट के करीब आते-आते इसे धीरे-धीरे कम कर दिया जाता है। इससे लंबी अवधि या रिटायरमेंट के समय बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना बढ़ गई है।
2025 में आए ये बदलाव स्पष्ट करते हैं कि सरकार अब केवल सैलरी और पेंशन पर ही नहीं, बल्कि कर्मचारियों और पेंशनर्स की भविष्य की सुरक्षा पर भी ध्यान दे रही है। केंद्रीय कर्मचारी (central employees) और पेंशनर इन नियमों को समझकर अपनी टैक्स बचत और रिटायरमेंट प्लानिंग (retirement planning) को बेहतर बना सकते हैं। आने वाले वर्षों में इन फैसलों का असर उनकी आमदनी और लाइफस्टाइल (lifestyle) दोनों पर दिखाई देगा।
First published on: December 25, 2025 04:48 PM