बिग ब्रेकिंग

Employees : सरकार ने महिलाओं के लिए लिया बड़ा फैसला, अब प्रति महीने मिलेगा यह अवकाश, सैलरी भी नहीं कटेगी

Employees News : अगर आप एक सरकारी कर्मचारी महिला है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल आपको बता दें कि सरकार (government new rules) ने महिला कर्मचारियों के लिए एक बड़ा और अहम फैसला लिया है। अब राज्य में काम करने वाली सभी महिलाओं को हर महीने एक दिन का अवकाश मिलेगा... इस दौरान उनकी सैलरी पर कोई असर नहीं पड़ेगा-

HBN News TV – (Employees Update) कर्नाटक सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सरकारी विभागों में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए हर महीने एक दिन के पेड मासिक धर्म अवकाश (menstrual leave) की सुविधा को बढ़ा दिया है। पिछले महीने सरकार ने 18 से 52 साल की आयु वाली सभी महिला कर्मचारियों-चाहे वे स्थायी हों, संविदा पर हों या आउटसोर्स-के लिए प्रति माह एक दिन का पेड मेन्स्ट्रुअल लीव (Paid Menstrual Leave) अनिवार्य करने का आदेश जारी किया था।

 

महिला कर्मचारियों को मासिक धर्म अवकाश

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

यह नियम राज्य के सभी उद्योगों और प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिलाओं (Women employed in industries and establishments) पर लागू किया गया है। 2 दिसंबर को सरकार ने आदेश जारी कर महिला सरकारी कर्मचारियों (female government employees) को तुरंत प्रभाव से प्रति माह एक दिन के मासिक धर्म अवकाश का लाभ देने का निर्देश दिया।

 

मासिक धर्म के दौरान महिला सरकारी कर्मचारी बिना किसी बाधा इस अवकाश का लाभ ले सकती हैं। इसके लिए किसी भी प्रकार के मेडिकल सर्टिफिकेट (medical certificate) की आवश्यकता नहीं होगी। इस अवकाश को उपस्थिति/अवकाश रजिस्टर में अलग कैटेगरी में दर्ज किया जाएगा और इसे किसी अन्य अवकाश के साथ जोड़ा नहीं जा सकेगा।

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

 

हाई कोर्ट में फैसले को चुनौती

बेंगलुरु होटल्स एसोसिएशन (Bengaluru Hotels Association) ने कर्नाटक हाई कोर्ट में राज्य सरकार द्वारा नवंबर में जारी किए गए इस निर्देश को चुनौती दी है। एसोसिएशन का कहना है कि राज्य सरकार ने खुद अपने विभागों में कार्यरत महिलाओं (women working in departments) को ऐसा अवकाश उपलब्ध नहीं कराया था, फिर भी निजी क्षेत्र (Private sector) पर इसे लागू किया गया।

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

First published on: December 05, 2025 04:01 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading