8th Pay Commission पर कर्मचारियों को झटका, 3 साल और करना पड़ेगा इंतजार
8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग के लागू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगयों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। कर्मचारी जनवरी 2026 से नए वेतन आयोग के लागू होने की उम्मीद कर रहे हैं। लेकिन हालिया रिपोर्ट के अनुसार यह 2027 में भी लागू नहीं होगा। ऐसे में कर्मचारियों के मन में सवाल उठ रहा है कि उन्हें बेसिक सैलरी में बढ़ौतरी का लाभ किस साल से मिलना शुरू होगा। चलिए जानते हैं -
HBN News Tv – (8th Pay Commission)। मोदी की केंद्र सरकार ने जनवरी 2025 में 8 वें वेतन आयोग के गठन की घोषणा की थी। लेकिन इसके गठन को अब लगभग 7 महीने हो चुके हैं। परंतु अभी तक सरकार ने इसे लागू नहीं किया है। सरकारी कर्मचारी लंबे समय से आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission Update) के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं।
बता दें कि केंद्र सरकार ने अभी तक आयोग के सदस्यों की नियुक्ति नहीं की है ऐसे में इसके कार्यान्वयन को लेकर काफी समय लग सकता है। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिरी बेसिक सैलरी में कितना इजाफा होगा।
वित्त मंत्रालय ने दिया जवाब –
हर दस साल में नया वेतन आयोग (new pay commission) लागू किया जाता है। दिसंबर 2025 में 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल खत्म होने वाला है। ऐसे में समय से पहले सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन की घोषणा कर दी थी, लेकिन अभी तक अयोग के सदस्यों की नियुक्ति और TOR जारी नहीं किया गया है।
8वें वेतन आयोग (8th pay commission News) के गठन में हो रही देरी के चलते केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की चिंता बढ़ती जा रही है। उनकी यूनियनों और प्रतिनिधि निकायों ने केंद्र को पत्र लिखकर 8 वें वेतन आयोग के संदर्भ की शर्तों और संबंधित मामलों की प्रगति पर स्पष्टता के लिए कहा है।
वित्त मंत्रालय ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि उसने मंत्रालयों, राज्यों और कर्मचारी समूहों सहित विभिन्न हितधारकों से इनपुट मांगा है। मंत्रालय ने कहा कि TOR को अंतिम रूप दिए जाने के बाद औपचारिक अधिसूचना की जाएगी।
कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग?
8आठवें वेतन आयोग के प्रस्ताव को मंजूरी मिले काफी समय हो चुका है और संदर्भ की शर्तें (टीओआर) अभी तक लंबित हैं। बता दें कि जब 7 वें वेतन आयोग (7th pay commission Update) का गठन हुआ था तो इसकी सिफारिशें लागू होने में काफी समय लगा था। यदि हम 7 वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के गठन और सिफारिशों के कार्यान्वयन की रुपरेखा को करीब से देखें तो इसमें करीब 3 साल का समय लगा था।
पिछले वेतन आयोग को लागू होने में लगा इतना समय –
7वें वेतन आयोग (7th pay commission) के गठन की घोषणा 25 सितंबर 2013 को हुई थी। इसके बाद टीओआर (Terms Of Reference) अधिसूचना को 28 फरवरी 2014 को जारी किया गया था। सरकार ने 4 मार्च 2014 को सदस्यों की नियुक्ति की थी। 19 नवंबर 2015 आयोग ने रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंप दी थी। इसके बाद सरकार कि ओर से 7वें वेतन आयोग की कार्यान्वयन 29 जून 2016 को हुआ था।
ऐसे में 7वें वेतन आयोग के लागू होने में जितना टाइम लगा था इतना ही समय 8वें वेतन आयोग के लागू होने में लग सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक 8वें वेतन आयोग को लागू होने में लगभग 3 साल से ज्यादा का समय लग सकता है। पिछले वेतन आयोग के गठन से लागू होने तक 44 महीने का समय लग गया था। 8वें वेतन आयोग (8th pay commission Latest News) के कार्यान्वयन की उम्मीद 2027 के अंत या 2028 के शुरूआत के साथ की जा रही है।
First published on: August 16, 2025 02:17 PM