Employees Update – केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट, जनवरी 2026 से आएगा 8वें वेतन आयोग का बढ़ा हुआ पैसा
Employees Update - केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल एक रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि, आठवें वेतन आयोग के तहत बढ़ी हुई सैलरी और एरियर जनवरी 2026 से लागू हो सकता है। इससे कर्मचारियों और रिटायर्ड अधिकारियों (retired officers) को महंगाई और बढ़ते खर्चों में कुछ राहत मिलने की संभावना है... जारी इस अपडेट से जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए इस खबर को पूरा पढ़ लें-
HBN News TV (Employees News) केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी एक बार फिर आठवें वेतन आयोग को लेकर उम्मीद और चिंता में हैं। लगातार बढ़ती महंगाई और घरेलू खर्चों के बीच अगली सैलरी बढ़ोतरी (employees salary hike) से बड़ी राहत की उम्मीद जताई जा रही है। सबसे अहम सवाल यह है कि क्या 8वें वेतन आयोग का एरियर 1 जनवरी 2026 से लागू होगा, या कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी और बकाया रकम (outstanding amount) के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल सरकार की ओर से इस तारीख को लेकर कोई पक्की घोषणा नहीं हुई है।
जानें क्या है डिटेल-
यह मुद्दा संसद के शीतकालीन सत्र (winter session of parliament) में भी चर्चा में रहा। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी (Minister of State for Finance Pankaj Chaudhary) ने बताया कि 8वें वेतन आयोग को लागू करने की तारीख सरकार “उचित समय पर” तय करेगी और सिफारिशें स्वीकार होने के बाद फंड (fund) का इंतजाम किया जाएगा। हालांकि, इस बयान से स्पष्ट हुआ कि सरकार वेतन आयोग लागू करने की स्थिति में है, लेकिन एरियर किस तारीख से मिलेगा, इस पर कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई। इस कारण लाखों कर्मचारी और पेंशनभोगी (pensioners update) असमंजस में हैं।
8वें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस को मिली मंजूरी-
सरकार ने नवंबर 2025 में आठवें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस (Terms of Reference of the Eighth Pay Commission) को मंजूरी दी है और आयोग को रिपोर्ट देने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। इसका मतलब है कि रिपोर्ट 2027 के मध्य तक आ सकती है। इसके बाद सरकार को रिपोर्ट पर विचार, कैबिनेट की मंजूरी और नोटिफिकेशन के लिए 3 से 6 महीने और लग सकते हैं। यदि यही समयरेखा बनी रही, तो नई सैलरी का लाभ (new salary profit) 2026 से काफी पीछे खिसक सकता है, जिससे रिटायरमेंट (retirement) के करीब मौजूद कर्मचारियों की चिंता और बढ़ गई है।
हालांकि, पुराने वेतन आयोगों का इतिहास कर्मचारियों के लिए कुछ उम्मीदें बनाता है। उदाहरण के तौर पर, सातवां वेतन आयोग (7th pay commission news) जून 2016 में लागू हुआ था, लेकिन उसका एरियर 1 जनवरी 2016 से ही दिया गया। इसी तरह, 6वें और 5वें वेतन (5th pay commission) आयोग में भी देरी के बावजूद बकाया रकम पिछली तारीख से चुकाई गई थी। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि 8वें वेतन आयोग का एरियर (8th Pay Commission arrears) भी 1 जनवरी 2026 से लागू हो सकता है। लेकिन जब तक सरकार आधिकारिक घोषणा नहीं करती, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की निगाहें हर नए अपडेट पर टिकी रहेंगी।
First published on: December 17, 2025 10:13 PM