बिग ब्रेकिंग

DTC ने यात्रियों को दी बड़ी सौगात, इन नए रूट्स पर बसों का संचालन शुरू

DTC - हाल ही में दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने राजधानी के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात दी है। आपको बता दें कि निगम ने दो नए रूटों पर बस सेवा शुरू की है, जिससे यात्रियों को मेट्रो स्टेशनों तक बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाजनक यात्रा मिलेगी। नए रूटों से मुख्य इंटरचेंज पॉइंट्स (interchange points) और लोकप्रिय इलाके बेहतर तरीके से जुड़े होंगे... जारी इस रिपोर्ट से जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए इस खबर को पूरा पढ़ लें-

HBN News TV – (DTC Updates) राजधानी में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाने के लिए डीटीसी ने दो नए रूटों पर बस सेवा (DTC starts bus service on two new routes) शुरू की है। डीटीसी का कहना है कि इन रूटों पर बसें चलने से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और विभाग की आय में भी वृद्धि होगी। वर्तमान में इन दोनों रूटों पर यात्रियों की संख्या संतोषजनक है। डीटीसी (DTC) ने नए रूट नंबर 192ए और 212ए निर्धारित किए हैं।

दिल्ली परिवहन विभाग (Delhi Transport Department) ने बताया कि दो नए रूट शुरू किए गए हैं। इन रूटों का मुख्य उद्देश्य बसों (DTC Latest Updates) की मेट्रो कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना और दैनिक यात्रियों को तेज और सुविधाजनक परिवहन सेवा प्रदान करना है।

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

नए रूटों पर चलेंगी डीटीसी की 18 बसें-

रूट नंबर 212 के साथ ही नए बस रूट 212ए को शुरू किया गया। अब इन दो रूटों पर डीटीसी की नौ-नौ बसें चलाई जाएंगी। यह बस नेटवर्क कवरेज (bus network coverage) को और बेहतर बनाने का काम करेगा।

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

रूट नंबर 212ए शुरू होने के बाद यह कॉरिडोर से जुड़े दिल्ली मेट्रो स्टेशनों (Delhi metro station) की संख्या तीन से बढ़कर आठ हो जाएगी। इसमें आनंद विहार और दिलशाद गार्डन जैसे मौजूदा स्टेशनों के साथ-साथ मौजपुर, बाबरपुर, जाफराबाद, वेलकम, शाहदरा और मानसरोवर पार्क जैसे महत्वपूर्ण मेट्रो इंटरचेंज पॉइंट भी शामिल होंगे।

रूट नंबर-192ए कश्मीरी गेट बस अड्डे से केशव नगर (Kashmiri Gate Bus Stand to Keshav Nagar) तक जाएगी। यहां अभी डीटीसी की आठ बसों को चलाया जा रहा है। रूट में परिवर्तन के बाद चार बसें मौजूदा रूट पर ही चलती रहेंगी।

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

नया बस रूट मॉडल टाउन, आजादपुर और मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशनों (Majlis Park Metro Stations) तक बसों की पहुंच को और बेहतर बनाएगा। इसके साथ ही यह कश्मीरी गेट, सिविल लाइंस, विधानसभा, विश्वविद्यालय और जीटीबी नगर (GTB Nagar) जैसे प्रमुख इंटरचेंज पॉइंट्स को भी मजबूत करेगा।

First published on: December 25, 2025 05:36 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading