बिग ब्रेकिंग

Delhi News : दिल्ली विकास प्राधिकरण की कर्मयोगी आवास योजना-2025 हुई लॉन्च, 25% तक डिस्काउंट पर मिलेंगे फ्लैट्स

Delhi News : दिल्ली विकास प्राधिकरण (Delhi Development Authority) ने सरकारी कर्मचारियों के लिए पहली बार कर्मयोगी आवास योजना-2025 लॉन्च कर दी है। इस योजना के तहत सरकारी कर्मचारियों को फ्लैट्स (flats) पर 25% तक का डिस्काउंट मिलेगा। योजना में वन, टू और थ्री बीएचके फ्लैट्स शामिल हैं। आपको बता दें कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया इस तारीख से शुर हो रही हैं... ऐसे में आप बिल्कुल देरी न करें-

HBN News TV – (Delhi News) दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने सरकारी कर्मचारियों के लिए पहली बार कर्मयोगी आवास योजना-2025 लॉन्च कर दी है। इस स्कीम का ब्रॉशर 19 दिसंबर को जारी किया जाएगा और इसी दिन से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया (DDA karmayogi housing scheme registration start) भी शुरू हो जाएगी। योजना में वन बीएचके, टू बीएचके और थ्री बीएचके के 1169 नए फ्लैट्स शामिल हैं।

सरकारी कर्मचारियों को इस योजना के तहत फ्लैट्स पर 25% तक का डिस्काउंट मिलेगा। यह स्कीम केवल केंद्र और राज्य सरकार, पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (Public Sector Undertaking), पब्लिक सेक्टर बैंक, लोकल बॉडीज, ऑटोनोमस संस्थान (Autonomous Institute), यूनिवर्सिटी और इसी तरह के सरकारी संस्थानों के कर्मचारियों (employees of government institutions) के लिए है।

जानें कहां हैं फ्लैट और कितनी है कीमत-

स्कीम में सभी फ्लैट्स नरेला (narela) में है। पॉकेट-9, ए1 से ए4 में ये फ्लैट्स बनाए गए हैं।

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

वन बीएचके (1-BHK) के 320 फ्लैट्स की कीमत 45.37 से 45.71 लाख रुपये तक है। डिस्काउंट के बाद यह कीमत 34.03 से 34.28 लाख के करीब होगी।

टू बीएचके (2-BHK)  के 576 फ्लैट्स हैं। इनकी कीमत 1.06 से 1.17 करोड़ रुपये तक है। डिस्काउंट के बाद यह कीमत (Discount Price) 79.81 से 88.16 लाख रुपये के करीब होगी।

3 बीएचके (3-BHK)  के 272 फ्लैट्स है। इनकी कीमत 1.52 से 1.69 करोड़ के करीब है। डिस्काउंट के बाद ये फ्लैट्स 1.14 से 1.27 करोड़ के करीब उपलब्ध होंगे।

जानें महत्वपूर्ण तारीखें –

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

रजिस्ट्रेशन प्रोसस शुरूः 19 दिसंबर 2025
बुकिंग शुरू होगी: 14 जनवरी 2026
स्कीम बंद होगीः 31 मार्च 2026

क्या है इस योजना का मकसद?

इस योजना का उद्देश्य सरकारी और PSU कर्मचारियों के लिए एक साथ रहने की जगहें बनाना है, ताकि वे अपने पड़ोसियों के साथ एक ही इलाके में रह सकें। एक अधिकारी के अनुसार, डीडीए (DDA) ने पहले भी सरकारी कर्मचारियों को डिस्काउंट दरों पर फ्लैट्स (Delhi Flats at discounted rates) उपलब्ध कराए हैं। लेकिन यह पहली बार है जब कुछ विशेष क्षेत्रों को केवल उनके लिए रिजर्व किया गया है।

फ्लैट्स की बिक्री बढ़ाने के लिए उठाए गए कदम-

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

नरेला में फ्लैट्स की बिक्री बढ़ाने के लिए डीडीए कई पहल कर रहा है। इसमें डीटीसी बस रूट बढ़ाना, अर्बन एक्सटेंशन रोड-II का निर्माण, फ्लैट्स को मिलाने की अनुमति और खरीदारों को फर्स्ट-कम-फर्स्ट-सर्व आधार (first-come-first-serve basis) पर अलॉटमेंट देना शामिल है। साथ ही, खरीदारों को छूट भी दी जा रही है। पुलिस इन्फ्रास्ट्रक्चर (police infrastructure), एक हॉस्पिटल, डीटीसी टर्मिनल (DTC Terminal) और शिक्षा हब (education hub) के लिए भी जमीन आवंटित की गई है।

First published on: December 16, 2025 11:09 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading