Delhi Market : सस्ते कपड़ो के लिए बेस्ट है दिल्ली के ये मार्केट, 200-300 रुपये में मिल जाएंगे स्वेटर्स
Delhi Market : सर्दियों का आगाज हो गया है और सर्दियां आते ही कॉलेज स्टूडेंटस या ऑफिस जाने वाले हर दिन ट्रेंडी लूक लेने के लिए सर्दी के कपड़ों की शापिंग का प्लान करते हैं। अगर आप भी इस सर्दी के मौसम में शापिंग का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद होने वाली है। इस खबर में हम आपको दिल्ली के टॉप मार्केट (Delhi Top Market ) के बारे में बताने वाले हैं।
HBN News TV (Delhi Market) सर्दियां आते ही लोग दिल्ली के मार्केट में विजिट करने लगते हैं। दिल्ली में कई ऐसे मार्केट है, जहां आप बेहद कम कीमत में गर्म कपड़ों से लेकर विंटर एक्सेसरीज ले सकते हैं। दिल्ली के इन पॉपुलर मार्केट (Delhi Best Market) में आपको ट्रेंडी विंटर कलेक्शन देखने को मिलता है। आइए खबर में जानते हैं दिल्ली के इन टॉप मार्केट के बारे में विस्तार से।
सरोजिनी नगर मार्केट है एकदम परफेक्ट
जब भी शापिंग की बात आती है तो इसके लिए सरोजिनी नगर (Sarojini Nagar Market) एकदम बेस्ट है। दिल्ली के इस मार्केट में 200-300 रुपये में स्वेटर्स, हूडीज, ओवरकोट और ऊनी टॉप्स बेहद कम कीमत में देखने को मिलते हैं। दिल्ली के इस मार्केट में स्टाइलिश जैकेट, लॉन्ग कोट और ट्रेंडी शॉल्स सब कम कीमत में मिल जाते हैं।
दिल्ली का करोल बाग मार्केट
करोल बाग (Karol Bagh Market in Delhi) में आप ब्रांडेड और क्वालिटी वाले विंटर कपड़े लेने के लिए जा सकते हैं। इस मार्केट में आपको ऊनी कुर्ते, कोट, स्वेटर और हीटर जैसी विंटर एसेसरीज बेहद कम दाम में देखने को मिलेगी।
जनपथ नगर मार्केट भी है बेस्ट
अगर आप इस सर्दी के मौसम में कुछ अलग और फंकी विंटर स्टाइलिंग लूक लेना चाहते हैं तो इसके लिए आप जनपथ नगर मार्केट (Janpath Nagar Market in Delhi) में विजिट कर सकते हैं। ये जगह शापिंग के लिए एकदम बेस्ट रहेगी। दिल्ली के इस मार्केट में आपको बोहो शॉल्स, ट्राइबल प्रिंट जैकेट्स, वूलन स्टॉल्स और इंडो-वेस्टर्न कोट्स बेहद कम कीमत में मिल जाएंगे। बता दें कि ये मार्केट अनोखे और कलरफुल डिजाइन के लिए काफी फेमस हैं।
लाजपत नगर क्यों है फेमस
परिवार के साथ शापिंग करने के लिए लाजपत नगर (Lajpat Nagar market in Delhi) बेस्ट है। इस मार्केट में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों हर उम्र के लिए ढ़ेरों ऑप्शन मिल जाते हैं। दिल्ली के इस मार्केट में वूलन सूट, कार्डिगन, मफलर, कैप्स, जुराबें और विंटर फुटवियर सब कुछ बेहद कम कीमत में मिल जाएगा।
गांधी नगर मार्केट में विजिट
इसके अलावा आप चाहे तो गांधी नगर मार्केट में विजिट (Visit to Gandhi Nagar Market) कर सकते हैं। ये मार्केट एशिया के सबसे बड़े होलसेल कपड़ा मार्केट माना जाता है। बेहद कम दाम में अच्छी क्वालिटी के विंटर कपड़े लेने के लिए ये मार्केट एकदम बेस्ट है। इस मार्केट में आपको स्वेटर, हूडीज, ऊनी ट्रैकसूट, थर्मल, मफलर, कैप और बच्चों के विंटर सेट होलसेल रेट में मिल जाते हैं।
First published on: December 10, 2025 05:48 PM