Delhi Dehradun Expressway : दिवाली से पहले शुरू हो जाएगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, NHAI की आई फाइनल रिपोर्ट
Delhi Dehradun Expressway : देश की राजधानी दिल्ली को अब देश के विभिन्न राज्यों व शहरों से एक्सप्रेसवे के जरिये कनेक्ट किया जा रहा है। अब दिवाली से पहले ही दिल्ली से देहरादून (delhi dehradun expressway news) तक जाने वाला नए एक्सप्रेसवे भी शुरू हो जाएगा, जो लाखों वाहन चालकों का सफर आसान बना देगा। इस पर एनएचएआई (NHAI) की भी फाइनल रिपोर्ट आ गई है। आइये जानते हैं इससे जुड़ा यह अपडेट -
HBN News TV – (Delhi Dehradun Expressway)। दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए गुड न्यूज है। दिवाली से पहले ही दिल्ली से देहरादून तक जाने के लिए लोगों को बड़ी सौगात मिलेगी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi Dehradun Expressway) अब लगभग बनकर तैयार है और इसे जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
इसके बाद इस एक्सप्रेसवे से वाहन हाईस्पीड से दौड़ते नजर आएंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से भी इस पर फाइनल रिपोर्ट आ गई है। चलिये जान लेते हैं यह एक्सप्रेसवे किस दिन शुरू हो जाएगा।
इतने प्रतिशत काम बाकी-
हाई स्पीड कनेक्टिविटी वाला दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi Dehradun Expressway) दिवाली से पहले ही शुरू हो सकता है। इस पर एनएचएआई (NHAI) की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इसका केवल 10 प्रतिशत काम ही बाकी है, जो जल्द पूरा कर लिया जाएगा। सितंबर-अक्टूबर तक यह काम पूरा होने की संभावना है, ऐसे में दिवाली पर इस एक्सप्रेसवे (high speed expressway) को शुरू किया जा सकता है।
दिल्ली को मिल रही हाई स्पीड कनेक्टिविटी-
देश की राजधानी दिल्ली (delhi news) को अब हाईस्पीड कनेक्टिविटी मिल रही है। इसी कड़ी में फिलहाल द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) को कुछ हिस्से में शुरू किया गया है। इसके बाद दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से भी वाहन दौड़ते नजर आएंगे। इसके अलावा दिल्ली के अंदरुनी इलाकों में भी सड़क मार्ग बनाए जा रहे हैं ताकि दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) वाहन चालकों को जाम से मुक्ति मिल सके और उनका सफर आसान हो सके।
रिपोर्ट्स में किए जा रहे ये दावे-
कुछ रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे हैं कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) अक्टूबर में दिवाली से पहले दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर सकते हैं। इस बार दिवाली 20 अक्टूबर को है, ऐसे में 15 अक्टूबर तक लोगों को नए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की सौगात मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे (new expressway in india) का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, बाकी काम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
एक्सप्रेसवे के दो हिस्सों में काम पूरा-
अलग अलग चरणों में इस एक्सप्रेसवे (delhi dehradun expressway starting date) पर काम किया गया है। शुरुआती चरण तो पूरे हो चुके हैं, इसके तहत 90 प्रतिशत काम पूरा करते हुए इस एक्सप्रेसवे के दो हिस्सों में तो काम लगभग पूरा है।
अब जरा सा काम बचा है जो सितंबर में ही पूरा होने की संभावना है। पहले हिस्से में दिल्ली के अक्षरधाम (akshardham) से लेकर बागपत तक का हिस्सा बनाया जा चुका है। इसके अलावा सहारनपुर से लेकर छुटमन तक का हिस्सा भी लगभग बन गया है। अब बागपत से सहारनपुर (Bagpat to Saharanpur route) तक 10 फीसदी काम और पूरा होने वाला है।
इन शहरों के लोगों को होगा सबसे अधिक फायदा-
दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे (delhi dehradun expressway news) बनने के बाद सबसे अधिक फायदा तो दिल्ली व देहरादून के लोगों को होगा। इसके अलावा दिल्ली के आसपास के इलाकों के लोग इसका फायदा ले सकेंगे।
उत्तर प्रदेश में सहारनपुर (saharanpur news), बागपत, शामली और मुजफ्फरनगर के लोगों को सबसे अधिक फायदा इस एक्सप्रेसवे (new expressway in Dehradun) का मिलेगा। शुरू में इसे 6 लेन बनाया गया है, जरूरत पड़ी तो भविष्य में इसे 8 से 12 लेन तक भी चौड़ा किया जा सकता है।
देरी के ये बताए जा रहे कारण-
हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह एक्सप्रेसवे (latest update on delhi dehradun expressway) देरी से बन सकेगा। इसे इस साल के अंत या साल 2026 में जाकर वाहनों के आवागमन के लिए खोला जा सकता है। यह अनुमान इसलिए भी लगाया जा रहा है क्योंकि पहले दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (delhi dehradun expressway update) मार्च 2024 में बनकर तैयार होने के दावे किए जा रहे थे।
उसके बाद जनवरी 2025 तक काम पूरा होने की चर्चाएं चलीं। इन दोनों ही डेडलाइंस में इस एक्सप्रेसवे (new expressway in Delhi) का काम पूरा नहीं हो सका। ऐसे में अब फिर काम में देरी हो सकती है। हालांकि इस बार काम पूरी तरह से सिरे चढ़ता दिखाई दे रहा है।
First published on: August 25, 2025 09:22 PM