बिग ब्रेकिंग

Dearness Allowance Hike : 1.2 करोड़ सरकारी कर्मचारियों की मौज, महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी से सैलरी में बंपर इजाफा

Dearness Allowance Hike : आठवें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए गुड न्यूज है। हाल ही में नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि केंद्र सरकार इस बार डीए में कितनी बढ़ौतरी करेगी।

Dearness Allowance Hike : भारत देश के 1.2 करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि सातवें वेतन आयोग के अंतर्गत महंगाई भत्ते (DA Hike) में संशोधन आखिरी बार होगा। दरअसल, दिसंबर 2025 में 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। मार्च महीने के बाद अब सरकार जुलाई के डीए हाइक (Dearness Allowance Hike) का ऐलान करेगी। हालांकि, यह भत्ता जुलाई से लागू माना जाता है, लेकिन इसका भुगतान अक्टूबर में किया जाता है। 7वें वेतन आयोग के तहत अंतिम डीए हाइक को लेकर कर्मचारियों को उम्मीद है कि इस बार महंगाई भत्ते (DA) में तगड़ा इजाफा होगा।

 

पहले कितना बढ़ा था महंगाई भत्ता –

 

बता दें कि महंगाई भत्ते (DA Hike Update) को साल में दो बार संशोधित किया जाता है। केंद्र सरकार ने साल 2025 के मार्च महीने में डीए को रिवाईज करते हुए दो प्रतिशत बढ़ाया था, यह भत्ता जनवरी 2025 से लागू हुआ। महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि से यह 53 प्रतिशत से 55 प्रतिशत पर पहुंच गया। इससे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन में बढ़ौतरी (Basic Salary Hike) हुई।

 

महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी के आंकड़े आए सामने –

 

बता दें कि महंगाई भत्ते की गणना लेबर ब्यूरो की तरफ से जारी किए जाने वाले कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (CPI-IW) के आधार पर की जाती है। इन आंकड़ों के आधार पर सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी करती है। जून 2024 से मई 2025 तक, पिछले 12 महीनों का औसत इंडेक्स वैल्यू (AICPI-IW) 143.3 आया है। इसे 2001 बेस ईयर के 261.42 से जोड़कर 7वें वेतन आयोग के फॉर्मूले से महंगाई भत्ते की संभावित बढ़ौतरी को निकाला जाता है।

 

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

महंगाई भत्ते में कितनी होगी बढ़ौतरी –

 

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, इंडेक्स वैल्यू (AICPI-IW) के आंकड़ों की गणना करने के बाद 412.70 – 261.42 / 261.42 x 100 = 0.578 नंबर निकला है। इसका मतलब यह है कि इस बार महंगाई भत्ता 57.8 प्रतिशत या लगभग 58 प्रतिशत रह सकता है।

केंद्र सरकार इस बार महंगाई भत्ते (Dearness Allowance Hike) में 3 प्रतिशत की बढ़ौतरी कर सकती है। फिलहाल कर्मचारियों का डीए 55 प्रतिशत है और सरकार की आधाकारिक घोषणा के बाद यह 55 से बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगा। अगर ऐसा ही होता है तो जिस कर्मचारी की न्यूनतम बेसिक सैलरी 25,000 रुपये महीना है, तो उनका महंगाई भत्ता 13,750 से बढ़कर करीब 14,500 हो जाएगा।

 

माह (Month) CPI-IW इंडेक्स वैल्यू
जून 2024 141.4
जुलाई 2024 142.7
अगस्त 2024 142.6
सितंबर 2024 143.3
अक्टूबर 2024 144.5
नवंबर 2024 144.5
दिसंबर 2024 143.7
जनवरी 2025 143.7
फरवरी 2025 143.2
मार्च 2025 142.8
अप्रैल 2025 143
मई 2025 143.5
जून 2025 144
औसत (Average over 12 months) 143.3

 

8वें वेतन आयोग पर आया अपडेट?

 

केंद्र सरकार ने अब तक 8वें वेतन आयोग की टर्म्स ऑफ रेफरेंस (TOR) जारी नहीं की है, और न ही इसके अध्यक्ष या सदस्य नियुक्त की गई हैं। एक्सर्टस् का मानना है कि इस प्रक्रिया में कम से कम 1 से 2 साल का समय लग सकता है। इस हिसाब से 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission News) साल 2023 में लागू हो सकता है। इसकी गणना जनवरी 2026 से की जाएगी। अगर 8वें वेतन आयोग को लागू होने में देरी होती है तो सरकारी कर्मचारियों को एरियर का भुगतान किया जाएगा।

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

 

कर्मचारियों की सैलरी में होगा इतना इजाफा?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, यदि किसी सरकारी कर्मचारी की न्यूनतम बेसिक सैलरी 50,000 रुपये महीना है और महंगाई भत्ता को मौजूदा 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया जाता है तो वेतन 50,000 से बढ़कर 80,000 रुपये मंथली हो सकता है। इससे यह तय होता है कि आठवां वेतन आयोग लागू होने पर कर्मचारियों के मूल वेतन में 14 प्रतिशत का इजाफा हो सकता है।

 

कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में ढ़ाई गुना बढ़ौतरी –

 

साल 2016 में 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू हुई थी। उस समय सरकार ने फिटमेंट फैकटर 2.57 तय किया था। इससे सरकारी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में में 2.57 गुना की बढ़ौतरी हुई थी। इसका मतलब यह है कि जिस कर्मचारियों की न्यूनमत बेसिक सेलरी 18,000 रुपये प्रति महीना थी वह बढ़कर 51,400 रुपये महीना हो गई। महंगाई भत्ते को शून्य कर फिर से शुरू कर किया गया था। 6वें वेतन आयोग में भी ऐसा ही किया गया था। आमतौर पर 50 प्रतिशत डीए होने पर इसे सैजरी में मर्ज कर दिया जाता है। ऐसे में उम्मीद है कि 8वां वेतन आयोग लागू होने पर डीए को शून्य कर फिर से शुरू किया जाएगा।

 

 

डीए में आखिरी बढ़ौतरी –

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

 

बता दें कि 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission Update) के तहत महंगाई भत्ते में जुलाई 2025 की आखिरी बढ़ौतरी हो रही है। क्योंकि दिसंबर 2025 में सातवें वेतन आयोक का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इसके बाद 8वां वेतन आयोग लागू होगा।

आठवें वेतन आयोग के लागू होने तक सरकारी कर्मचारियों को CPI-IW आधारित बढ़ोतरी के बिना रह सकते हैं। इस वजह से 7वें वेतन आयोग के अंतर्गत महंगाई भत्ते (dearness allowance) में इस बढ़ौतरी को अहम माना जा रहा है।

 

8वें वेतन आयोग के लागू होने का रास्ता होगा आसान – 

 

8वें वेतन आयोग (8th pay commission) के लागू होने के लंबे इंतजार के बाद एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए जुलाई 2025 की महंगाई भत्ते में होने वाली बढ़ौतरी उनके लिए बहुत अहम है। क्योंकि त्योहारी सीजन से पहले महंगाई भत्ते में होने वाली यह वृद्धि कर्मचारियों की जेब को राहत देगी। दरअसल, बढ़ती महंगाई के बीच डीए में बढ़ौतरी (DA Hike) से कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं, 8वें वेतन आयोग के लागू होने का उनका रास्ता भी काफी आसान हो जाएगा।

First published on: August 10, 2025 10:39 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading