बिग ब्रेकिंग

8th Pay Commission लागू होते ही 0 होगा डीए, इतने बढ़ेगी सैलरी

8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, नई रिपोर्ट सामने आई है जिसके तहत 8वां वेतन आयोग लागू होते ही डीए जीरो हो जाएगा। वहीं, यह भी पता चल गया है कि कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में कितना इजाफा होगा।

HBN News Tv – (8th Pay Commission Update)। 1.2 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सरकार ने बड़ा झटका दिया है। दरअसल, सरकारी कर्मचारी उम्मीद लगा रहे थे कि आठवां वेतन आयोग लागू होते ही डीए (DA Update) 60 फीसदी के पार पहुंच जाएगा। लेकिन हाल ही में नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि 8वां वेतन आयोग लागू होते ही डीए जीरो (DA Zero) हो जाएगा। इस रिपोर्ट के सामने आते ही कर्मचारियों को झटका लगा है और अब उनके मन में यह सवाल उठ रहा है कि मूल वेतन में कितना इजाफा होगा।

 

2026 में लागू नहीं होगा 8वां वेतन आयोग?

 

पिछले काफी समय से केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission Update) के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, नए वेतन आयोग के प्रस्ताव को जनवरी 2025 में मंजूरी दे दी गई थी, लेकिन अभी तक सरकार ने वेतन आयोग के सदस्यों की नियुक्ति नहीं की है। इस प्रक्रिया को पूरा होने में एक से डेढ़ साल का समय लग सकता है।

दिसंबर 2025 को 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। लेकिन साल 2026 में आठवां वेतन आयोग लागू होने मुश्किल लग रहा है। यह 2027 में लागू हो सकता है। इसी बीच ब्रोकरेज फर्मों का कहना है कि इसके लागू होने पर सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा। एंबिट कैपिटल और कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के रिसर्च नोट में संभावित फिटमेंट फैक्टर और इस हिसाब से बेसिक पे और सैलरी में कितना इजाफा होगा इसका अनुमान लगाया गया है।

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

 

कर्मचारियों की सैलरी में होगी इतनी बढ़ौतरी –

 

एम्बिट कैपिटल की 9 जुलाई की रिपोर्ट के मुताबिक, फिटमेंट फैक्टर के 1.83 से 2.46 के रेंज के बीच रखने का अनुमान लगाया गया है। यदि फिटमेंट फैक्टर 1.82 रखा जाता है, तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (Basic Salary Hike) में 14 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिल सकता है। वहीं, अगर 2.15 फिटमेंट फैक्टर रखा गया, तो कर्मचारियों के मूल वेतन में 34 प्रतिशत की बढ़ौतरी हो सकती है। इसके अलावा, अगर 2.46 फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor Updated) रखा गया तो बेसिक सैलरी में 54 प्रतिशत तक की वृद्धि देखने को मिल सकती है।

 

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटी ने कहा है कि यदि फिटमेंट फैक्टर 1.8 रखा गया तो इस स्थिति में कर्मचारियों की सैलरी में 13 प्रतिशत की बढ़ौतरी होने का अनुमान है। चलिए जानते हैं 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के लगाए गए अनुमानों के आधार पर मौजूदा समय में 97,160 रुपये (अलाउंस सहित) सैलरी पाने वाले केंद्र सरकारी कर्मचारी की सैलरी इन फिटमेंट फैक्टरों के बेसिस पर कितनी बढ़ जाएगी।

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

1.82 फैक्टर – वेतन 14 प्रतिशत बढ़कर 1,15,297 रुपये हो सकता है।
2.15 फैक्टर – बेसिक सैलरी 34 प्रतिशत बढ़कर 1,36,203 रुपये हो सकती है।
2.46 फैक्टर – मूल वेतन में 54 प्रतिशत की बढ़ौतरी हो सकती है। इससे सैलरी 1,51,166 रुपये हो सकती है।
1.8 फैक्टर – वेतन में 13 प्रतिशत का इजाफा हो सकता है। ऐसे में सैलरी बढ़कर लगभग 1,09,785 रुपये हो जाएगी।

 

महंगाई भत्ता हो जाएगा शून्य –

 

बता दें कि आमतौर पर जब भी नया वेतन आयोग लागू होता है तो डीए जीरो कर फिर से शुरू किया जाता है। अब मौजूदा समय में 55 प्रतिशत पर डीए है और जल्द ही सरकार 7वें वेतन आयोग के अंतर्गत आखिरी बार जुलाई डीए (DA Hike Update) की घोषणा करने वाली है। उम्मीद है कि इस बार डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ौतरी हो सकती है। इसके बाद यह 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगा।

 

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

नए वेतन आयोग (New Pay Commission) के लागू होने पर मौजूदा डीए जीरो हो जाएगा, जैसा कि पिछली बार संशोधन के समय भी हुआ था। साल 2016 में जब 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू गई थी, तो उस समय 125 परसेंट के महंगाई भत्ते को बेसिक सैलरी में मर्ज किया गया था, जिससे डीए जीरो (DA Zero) हो गया था। फिटमेंट फैक्टर वर्तमान बेसिक सैलरी पर लागू होता है।

जैसे ही पुराना महंगाई भत्ते को बेसिक सैलरी मिलाया जाएगा, तो डीए (DA) रिवाई जोकर शून्य हो जाएगा। 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) लागू होने पर 2.57 फिटमेंट फैक्टर रखा गया था, जिससे कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 7,000 से बढ़कर 18,000 रुपये प्रति महीना हो गई। हालांकि, महंगाई भत्ता अपडेट होने पर कर्मचारियों के वेतन में 14.3 प्रतिशत का इजाफा हुआ था।

First published on: August 12, 2025 03:01 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading