बिग ब्रेकिंग

DA Hike : लग गया पता… इतना बढ़ेगा महंगाई भत्ता

DA Hike : भारत देश के एक करोड़ से अधिक केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले एक बड़ा तोहफा मिलने वाला है। दरअसल, हाल ही में एक नई रिपोर्ट सामने आ चुकी है जिसमें यह तय हो गया है कि इस बार महंगाई भत्ते में कितनी बढ़ौतरी होगी। चलिए विस्तार से जानते हैं -

HBN News TV (DA Hike) देश के 1.2 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के खाते में जल्द ही सरकार पैसे डालने वाली है। आठवें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए इस बीच डीए (DA Hike Update) पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। कर्मचारियों को डीए (DA) में बढ़ौतरी का बेसब्री से इंतजार है। दरअसल, सातवें वेतन आयोग के तहत डीए में आखिरी बार बढ़ौतरी होगी।

 

 

बता दें कि दिसंबर 2025 में सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) का कार्य काल खत्म हो रहा है। इसके बाद आठवां वेतन आयोग लागू होगा। नया वेतन आयोग लागू होने पर डीए जीरो हो जाएगा। जब भी नया वेतन आयोग लागू होता है तो महंगाई भत्ते (dearness allowance) को बेसिक सैलरी के साथ मर्ज कर दिया जाता है और डीए (DA Zero) को रिसेट कर फिर से जीरो से शुरू किया जाता है।

 

 

अगर सरकार 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की घोषणा और महंगाई भत्ते में इजाफा एक साथ करती है तो यह कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। लगातार बढ़ती महंगाई और घरेलू खर्चों के बीच यह कदम उनके लिए आर्थिक स्थिरता लेकर आएगा। फिलहाल कर्मचारी को उम्मीद है कि सरकार दिवाली से पहले आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission Update) और डीए पर अच्छी खबर देगी।

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

 

 

इतना बढ़ेगा महंगाई भत्ता –

 

8वें वेतन आयोग के लागू होने के साथ ही कर्मचारियों की नजरें महंगाई भत्ता (dearness allowance) में दिवाली से पहले होने वाली बढ़ौतरी पर भी बनी हुई है। जनवरी-जून 2025 की अवधि में DA केवल 2 प्रतिशत बढ़ाकर 53 से 55 प्रतिशत किया गया था। लेकिन मौजूदा महंगाई दरों को देखते हुए, जुलाई-दिसंबर 2025 के लिए यह बढ़ोतरी 3 प्रतिशत होगी। फिलहाल सरकारी कर्मचारियों को बेसिक पे का 55% DA के रूप में पा रहे हैं। अगली वृद्धि की घोषणा अक्टूबर या नवंबर, यानि दिवाली (Diwali 2025) से ठीक पहले होने का अनुमान है।

 

 

जानिय कब आएगा नया वेतन आयोग

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

 

 

ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) साल 2026 से लागू हो सकता है, जबकि पहले माना जा रहा था कि इसे साल 2027 या 2028 में लागू किया जाएगा। हाल ही में सरकारी कर्मचारियों के संगठन Government Employees National Confederation (GENC) के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया है कि यह मामला सक्रिय रूप से राज्यों के साथ विचाराधीन है। ऐसे में जल्द ही आयोग और उसकी पैनल से जुड़ी औपचारिक घोषणा हो सकती है।

 

 

कर्मचारियों के मूल वेतन में होगा इतना इजाफा

 

नया वेतन आयोग (new pay commission) लागू होते ही सरकारी कर्मचारियों का सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्मचारियों का मूल वेतन 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये प्रति महीना हो सकता है। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो बढ़ती महंगाई के इस दौर में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत होगी।

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

 

 

 

First published on: September 18, 2025 09:28 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading