बिग ब्रेकिंग

DA Hike : सरकारी कर्मचारियों को झटका, मात्र 2 फिसदी बढ़ा महंगाई भत्ता

DA Hike : सरकारी कर्मचारी लंबे समय से न्यूनतम बैसिक सैलरी में हाइक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को तगड़ा झटका दिया है। दरअसल, सरकार ने महंगाई भत्ते में सिर्फ 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी की घोषणा की है।

HBN News Tv – (DA Hike) बढ़ती महंगाई के इस दौर में सरकारी कर्मचारियों को राहत देने के लिए सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ते को संशोधित करती है। इससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में इजाफा होता है। आठवां वेतन आयोग लागू होने के बीच सरकारी कर्मचारी महंगाई भत्ते में जबरदस्त बढ़ौतरी की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है। इस बार डीए में सिर्फ 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी की गई है।

 

जनवरी से लागू होगी डिए में बढ़ौतरी –

 

केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते (DA Hike) में दो प्रतिशत की बढ़ौतरी का ऐलान कर दिया है। इसका लाभ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा। बता दें कि बढ़े हुए डीए का लाभ कर्मचारियों को जनवरी 2025 से मिलेगा। केंद्रीय कर्मचारियों के साथ साथ राज्य कर्मचारियों को भी इसका लाभ प्राप्त होगा। महंगाई भत्ते (Dearness Allowance Hike) में बढ़ौतरी से कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में इजाफा होगा।

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

 

अब कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता?

 

मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों और राज्य कर्मचारियों को 53 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ मिल रहा है। हाल ही में 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई है। इससे डीए (DA Hike Update) 53 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत हो जाएगा। इस बढ़ौतरी का लाभ राज्य सरकार के कर्मचारियों के साथ-साथ अर्ध-सरकारी सेवा (Semi-government service) में कार्यरत अधिकारियों, अन्य पात्र अधिकारियों और पेंशनधारकों को भी मिलेगा। यह वृद्धि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर की गई है।

 

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

कर्मचारियों को मिलेगा 8 महीने का एरियर

 

बता दें कि यह महंगाई भत्ता (DA Hike News) जनवरी 2025 से लागू होगा। अगस्त महीने के वेतन के साथ ही जनवरी से महंगाई भत्ते का अंतर राज्य सरकार के कर्मचारियों के खाते में जमा कर दिया जाएगा। इसका मतलब यह है कि राज्य सरकार के कर्मचारियों को 8 महीने का एरियर (Arrears Update) मिलेगा। इससे कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई में आर्थिक सहायता मिलेगी।

 

महाराष्ट्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को यह तोहफा दिया है। सरकार ने महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) 2 प्रतिशत का इजाफा कर दिया है। सरकार के इस फैसले से लाखों राज्य कर्मचारियों को राहत मिली है। सरकार ने दीवाली से पहले राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। हालांकि, कर्मचारी डीए में ज्यादा बढ़ौतरी की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन बढ़ती महंगाई में इस वृद्धि से भी कर्मचारियों को राहत मिलेगी।

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

 

किन कर्मचारियों को मिलेगा डीए हाइक का लाभ –

 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सरकार के इस निर्णय से करीब 12 लाख सरकारी कर्मचारियों को फायदा होगा, जिनमें 5 लाख राज्य सेवक और 7 लाख जिला परिषद (District council), पंचायत समिति, और अनुदानित स्कूलों के शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी शामिल हैं। सरकार के इस फैसले से राजस्व पर 1700 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। यह कदम राज्य के कर्मचारियों और सेवानिवृत्त लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण राहत है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

First published on: August 17, 2025 11:52 AM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading