बिग ब्रेकिंग

DA Hike July 2025 : केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तगड़ी बढ़ौतरी, बढ़कर इतनी हो जाएगी सैलरी

DA Hike Update : देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारी जुलाई से बढ़ने वाले डीए (DA update) राशि का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी पर बड़ा अपडेट आया है, जो कर्मचारियों के लिए राहत भरा है। इस बार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तगड़ी बढ़ौतरी होगी, इससे उनकी सैलरी (salary hike) में भी जबरदस्त इजाफा होगा। आइये जानते हैं इस बारे में पूरी डिटेल।

HBN News TV (DA Hike July 2025)। महंगाई भत्ता कर्मचारियों के लिए सैलरी की तरह ही अहमियत रखता है। यही कारण कि केंद्रीय कर्मचारी इस साल की दूसरी छमाही की डीए बढ़ौतरी (DA hike latest update) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस पर बड़ा अपडेट आया है। केंद्रीय कर्मचारियों के डीए (dearness allowance) में तगड़ी बढ़ौतरी से सैलरी में भी इजाफा होगा। इसका फायदा पेंशनर्स को भी मिलेगा।

 

इतने प्रतिशत बढ़ेगा डीए-

केंद्र सरकार की ओर से साल में दो बार केंद्रीय कर्मचारियों (central employees) का डीए संशोधित किया जाता है। पहली बार की डीए बढ़ौतरी 1 जनवरी से प्रभावी होती है तो दूसरी डीए बढ़ौतरी (DA hike july 2025) 1 जुलाई से लागू की जाती है। अब दूसरी डीए बढ़ौतरी का इंतजार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खत्म हो गया है। सरकार इस बार उनके डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ौतरी करने जा रही है। पेंशनर्स के डीआर (dearness allowance) में भी बढ़ौतरी होने से पेंशनर्स की भी मौज हो जाएगी।

 

सैलरी में आएगा इतना उछाल –

 

महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी (DA hike 2025) होने से कर्मचारियों का वेतन भी बढ़ेगा। इसी तरह से डीआर बढ़ने से पेंशनर्स की पेंशन में इजाफा होगा। प्रतिशत की डीए बढ़ौतरी (Dearness allowance) होने से 40 हजार मूल वेतन पाने वाले कर्मचारी को 1200 रुपये और डीए राशि के रूप में बढ़कर मिलेंगे। ऐसे में उनकी सैलरी (salary hike in 8th CPC) सीधे 41 हजार 200 रुपये प्रति माह हो जाएगी। DA बढ़ने का असर ट्रैवल अलाउंस (TA) और हाउस रेंट अलाउंस (HRA) जैसे अन्य भत्तों पर भी बढ़ौतरी के रूप में पड़ता है। ऐसे में कर्मचारियों की ग्रोस इनकम (employees gross income) बढ़ जाती है।

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

 

बेसिक सैलरी में मर्ज होगा डीए-

 

केंद्रीय कर्मचारियों को इस समय 55 प्रतिशत डीए (DA latest update) मिल रहा है। यह 3 प्रतिशत और बढ़कर 58 प्रतिशत होने पर इसे बेसिक सैलरी में मर्ज किया जा सकता है। इसे मर्ज (DA merger) करने के पीछे कारण माना जा रहा है कि अगले साल 1 जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग लागू होने की संभावना है।

ऐसे में डीए (DA 2025) शून्य करने के लिए इसे बेसिक सैलरी में मर्ज किया जा सकता है। अभी डीए बढ़ौतरी व डीए मर्जर (DA merger news) को लेकर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

 

इन आंकड़ों के आधार पर बढ़ेगा डीए-

 

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

डीए में बढ़ौतरी (DA hike) महंगाई को देखते हुए की जाती है, ताकि कर्मचारियों के वेतन व पेंशन (pension hike) पर महंगाई का असर न पड़े। यह AICPI के आंकडों के आधार पर पिछले 12 माह के औसत आधार पर बढ़ाया जाता है। इस बार के AICPI के आंकड़ों (AICPI figure 2024-25) के अनुसार तीन प्रतिशत डीए बढ़ौतरी तय मानी जा रही है।

 

8वें वेतन आयोग पर अपडेट-

 

8वां वेतन आयोग (8th pay commission) 1 जनवरी 2026 से लागू हो सकता है, ऐसा कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है। कर्मचारियों को भी यही उम्मीद है कि नए साल से नया वेतन आयोग लागू हो सकता है। इस उम्मीद किए जाने का एक कारण यह भी है कि केंद्र सरकार (central govt) हर 10 साल में नया वेतन आयोग लागू करती है और सातवें वेतन आयोग (7th pay commission) को लागू हुए 31 दिसंबर 2025 को दस साल पूरे हो रहे हैं।

 

सरकार से की जा रही है यह उम्मीद –

अभी तक नए वेतन आयोग (new pay commission) का गठन भी नहीं हुआ तो इसे लागू होने में देरी भी हो सकती है। सरकार ने नए वेतन आयोग को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसका केवल इंतजार ही किया जा रहा है। उम्मीद है सरकार जल्द नए वेतन आयोग (latest update on new pay commission) का गठन करते हुए इसे लागू करेगी।

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

 

कितना होगा फिटमेंट फैक्टर-

कर्मचारी नए वेतन आयोग में 2.86 फिटमेंट फैक्टर (fitment factor in 8th CPC) की मांग कर रहे हैं। अगर इतना फिटमेंट फैक्टर लागू होता है तो 18 हजार मूल वेतन पाने वाले कर्मचारी को 51 हजार 480 रुपये सैलरी (salary hike) प्रति माह मिलेगी यानी इसमें 33 हजार 480 रुपये की बढ़ौतरी होगी। विशेषज्ञों के अनुसार फिटमेंट फैक्टर 1.90 से लेकर 2.5 तक तय किया जा सकता है।

इससे कर्मचारियों की सैलरी में फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) के गुणक के अनुपात में इजाफा देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर कयास लगाए जा रहे हैं कि न्यूनतम सैलरी (minimum basic salary) कम से कम दोगुनी हो सकती है।

First published on: August 16, 2025 06:47 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading