DA Hike : नया वेतन आयोग लागू होने से पहले DA में बढ़ौतरी होगी या नहीं, हो गया क्लियर
DA Hike Update : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए DA बढ़ोतरी बड़ा सवाल बना हुआ है। नई सिफारिशों और संभावित वेतन संरचना बदलाव से पहले यह चर्चा तेज है कि जनवरी में महंगाई भत्ता बढ़ेगा या रोक दिया जाएगा। इसका करीबन 1.15 करोड़ कर्मचारियों पर इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा... ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है इस अपडेट से जुड़ी पूरी जानकारी-
HBN News TV – (DA Hike)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narender Modi) ने 28 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक में 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के टर्म्स ऑफ़ रेफरेंस (ToR) को मंजूरी दे दी है। इसके बाद 3 नवंबर को आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया। इसी के साथ वेतन, पेंशन और भत्तों में बड़े बदलाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है।
लेकिन नए वेतन आयोग के लागू होने तक कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) का क्या होगा? इसी सवाल को लेकर अब चर्चाएं तेज हो गई हैं। कर्मचारियों (Central Government Employees) के मन में यह दुविधा है कि क्या 1 जनवरी 2026 से DA में बढ़ोतरी रुक जाएगी या फिर पहले की तरह जारी रहेगी। आइए इसे विस्तार से समझते हैं।
8वें वेतन आयोग के लागू होने तक DA बढ़ोतरी का नियम क्या रहेगा?
8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने तक DA की गणना बेसिक पे के प्रतिशत के रूप में ही जारी रहेगी और इसका रिवीजन हर साल जनवरी और जुलाई में होता रहेगा। (8th Pay Commission) एक्सपर्ट्स का कहना है, “जब तक 8वां वेतन आयोग लागू नहीं हो जाता, महंगाई भत्ता बेसिक पे के प्रतिशत के रूप में ही तय किया जाएगा। यह प्रतिशत महंगाई दर और आर्थिक संकेतकों के आधार पर साल में दो बार संशोधित होता है।”
आठवां वेतन आयोग लागू होने के बाद DA का क्या होगा?
नया वेतन आयोग लागू होते ही मौजूदा डीए को बेसिक पे में मर्ज (Basic Pay Merger) कर दिया जाएगा और एक नई वेतन संरचना तैयार होगी। एक्सपर्ट्स के अनुसार, “8वें वेतन आयोग के लागू होते ही मौजूदा डीए बेसिक पे में समाहित हो जाएगा, जिससे नई पे स्ट्रक्चर (salary structure) बनेगी। इसका असर वेतन, भत्तों और पेंशन-तीनों पर पड़ेगा।” विशेषज्ञ बताते हैं कि फिलहाल मिलने वाली डीए बढ़ोतरी कर्मचारियों को तात्कालिक राहत देती है, लेकिन वास्तविक और बड़ा बदलाव वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद ही दिखेगा।
DA इतना जरूरी क्यों है? (Why is DA so important?)
सरकारी वेतन संरचना में बेसिक पे के साथ DA, HRA, TA और अन्य भत्ते शामिल होते हैं। समय के साथ कुल वेतन में बेसिक पे का हिस्सा पहले के 65% से घटकर करीब 50% रह गया है, जबकि भत्तों का हिस्सा लगातार बढ़ा है। महंगाई से निपटने और कर्मचारियों (employees) की वास्तविक खरीद क्षमता बनाए रखने में DA की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है।
आखिरी बार महंगाई भत्ते में कब बढ़ाेतरी हुई थी –
कैबिनेट ने 1 अक्टूबर को दिवाली से पहले 3% महंगाई भत्ता बढ़ाने की मंजूरी दी थी। यह बढ़ोतरी सातवें वेतन आयोग (7th pay commission) की वर्तमान वेतन संरचना के आधार पर लागू की गई थी।
किसे मिलेगा लाभ-
आठवें वेतन आयोग और DA बढ़ोतरी (DA Hike) से लगभग 1.15 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों (Pensioners Benefits) को लाभ मिलेगा। इसमें करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी शामिल हैं, जिनमें रक्षा सेवाओं के कर्मी भी आते हैं। इसके अलावा लगभग 65 लाख पेंशनभोगी हैं, जिनमें रक्षा पेंशनर्स भी शामिल हैं।
First published on: November 26, 2025 12:47 PM