DA Hike : लग गया पता, सरकारी कर्मचारियों को इस दिन मिलेगा डीए हाइक का तोहफा
DA Hike - दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा मिलने वाला है। दरअसल, केंद्र सरकार दिवाली से पहले महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी करने वाली है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि इस बार डीए (DA Hike Update) में जबरदस्त बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है।
HBN News Tv – (DA Hike) आठवें वेतन आयोग के इंतजार के बीच कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी काफी समय से महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि सातवें वेतन आयोग (7th pay commission) के तहत महंगाई भत्ते में यह आखिरी बढ़ौतरी होगी। इस बार दिवाली 20 अक्टूबर को है और उम्मीद है कि सरकार दीवाली से पहले डीए में बढ़ौतरी का ऐलान कर सकती है।
कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता –
ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इस बार महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत से 4 प्रतिशत की बढ़ौतरी हो सकती है। अगर सरकार 3 से 4 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी देती है, तो महंगाई भत्ता (dearness allowance update) 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 से 59 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। मौजूदा समय में कर्मचारियों को 55 प्रतिशत डीए मिल रहा है।
यदि महंगाई भत्ते (dearness allowance) में 3 प्रतिशत की बढ़ौतरी होती है, तो सरकारी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये प्रति माह में लगभग 540 रुपये की वृद्धि होगी। इसी तरह, 9,000 बेसिक पेंशन वाले पेंशनर्स को 270 रुपये का लाभ मिलेगा। हालांकि, यह पूरी तरह से सरकार पर निर्भर करेगा कि महंगाई भत्ते (DA Hike) में कितनी बढ़ौतरी करती है। इस पर कैबिनेट सितंबर–अक्टूबर में अंतिम फैसला लेगा।
डीए में कब होता है संशोधन –
सरकारी कर्मचारियों को महंगाई से राहत देने के लिए सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ते को संशोधित करती है। डीए (DA Hike) को जनवरी और जुलाई में अपडेट किया जाता है। जुलाई के लिए नई दरें आमतौर पर सितंबर या अक्टूबर में घोषित की जाती हैं, हालांकि वे 1 जुलाई से ही लागू होती है। कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त और सितंबर के लिए बकाया राशि (Arrears) मिलती है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार दिवाली से पहले सितंबर महीने में ही डीए में बढ़ौतरी का लाभ देगी।
ऐसे तय होता है महंगाई भत्ता-
महंगाई भत्ते की गणना इंडस्ट्रियल वर्कर्स के कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI-IW) के आधार पर होती है. लेबर ब्यूरो यह डेटा हर महीने जारी करता है. सरकार पिछले 12 महीनों के औसत CPI-IW का उपयोग करते हुए 7th Pay Commission के फॉर्मूले के तहत महंगाई भत्ता तय करती है।
3% DA हाइक पर सैलरी में होगा इतना इजाफा –
अगर सरकार महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने पर 18,000 रुपये प्रति महीना पाने वाले सरकारी कर्मचारी की की बेसिक सैलरी में 540 की वृद्धि होगी। इसी तरह, 9,000 की मूल पेंशन पाने वाले पेंशनर्स को 270 रुपये वृद्धि का लाभ मिलेगा।
First published on: August 19, 2025 02:41 PM