बिग ब्रेकिंग

DA Hike : सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी कंफर्म, नहीं होगा 59% डीए

DA Hike - महंगाई भत्ते में 59 प्रतिशत की बढ़ौतरी का इंतजार कर रहे देश के 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगियों को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, डीए में इस बार 4 प्रतिशत की वृद्धि नहीं होगी। हाल ही में नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें यह कंफर्म हो गया है कि इस बार डीए में सिर्फ इतना इजाफा होगा। चलिए जानते हैं।

HBN News Tv – (DA hike) भारत देश के सरकारी कर्मचारियों को महंगाई से राहत देने के लिए सरकार साल में दो बार महंगाई में बढ़ौतरी करती है। डीए में वृद्धि की पहली घोषणा मार्च में होती है और इसे लागू 1 जनवरी से किया जाता है। वहीं, दूसरी घोषणा नवंबर में होती है और इसे 1 जुलाई से प्रभावी माना जाता है। मौजूदा समय में सरकारी कर्मचारियों को 55 प्रतिशत डीए (DA) मिल रहा है। आखिरी बार इसमें 2 प्रतिशत का इजाफा किया गया था।

 

अब कर्मचारियों काफी दिनों से डीए में बढ़ौतरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission update) के अंतर्गत यह डीए में आखिरी वृद्धि होगी। ऐसे में कर्मचारियों का अनुमान है कि सरकार इसमें जबरदस्त इजाफा करेगी। इससे कर्मचारियों को महंगाई से राहत मिलेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। उनके लिए, डीए (DA Hike Update) में वृद्धि सिर्फ एक ऐलान नहीं, बल्कि एक भावनात्मक सहारा है जो उनके वित्तीय जीवन को प्रभावित करता है, लेकिन कर्मचारियों को तगड़ा झटका लगा है। कर्मचारी डीए में 4 प्रतिशत की उम्मीद कर रहे थे। परंतु डीए में इतनी बढ़ौतरी नहीं होगी।

 

डीए में बढ़ौतरी का पूरा गणित –

 

 

DA में बढ़ौतरी पूरी तरह से AICPI इंडेक्स के आंकड़ों पर निर्भर करती है। AICPI इंडेक्स के आंकड़े साल में दो बार छह-छह महीनों से जारी किए जाते हैं।

Month – CPI(IW)BY2001=100 – DA% Monthly Increase

Jan 2025 143.2 56.39

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

Feb 2025 142.8 56.72

Mar 2025 143.0 57.09

Apr 2025 143.5 57.47

May 2025 144.0 57.85

Jun 2025 145.0 58.18

 

जैसा कि आप देख सकते हैं, जून 2025 के आखिर में DA का कुल आंकड़ा 58.18% पर पहुंच गया। नियमों के अुसार, महंगाई भत्ते को दशमलव में नहीं दिया जाता, इसलिए इसमें 3 प्रतिशत बढ़ौतरी के साथ 58 प्रतिशत तय माना जा रहा है।

 

 

 

DA में होगी इतनी बढ़ौतरी

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

 

 

दरअसल, जुलाई 2025 का AICPI इंडेक्स सामने गए हैं, इसमें यह कंफर्म हो गया है कि महंगाई भत्ते (dearness allowance) में कितना इजाफा होगा। इंडेक्स के मुताबिक, महंगाई भत्ता (DA Hike update) में 4 नहीं बल्कि सिर्फ 3 प्रतिशत तय है। इस वृद्धि से कर्मचारियों को त्योहारी सीजन से पहले बड़ी राहत मिलेगी और उनकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। AICPI आंकड़े साफ संकेत दे रहे है कि इससे महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से करीब पहुंच गया है, इससे कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ा उछाल आएगा।

 

 

कब मिलेगा कर्मचारियों को बढ़ा हुआ DA –

 

 

हाल ही में ताजा अपडेट सामने आया है कि केंद्रीय कर्मचारियों को पेंशनभोगियों को दीवाली से पहले डीए हाइक (dearness allowance Hike) का तोहफा मिल जाएगा। अक्टूबर में होने वाली कैबिनेट की बैठक में डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ौतरी की घोषणा की जाएगी। महंगाई भत्ते में यह बढ़ौतरी 1 जुलाई 2025 से लागू मानी जाएगी। इसका मतलब है कि जब भी इसका ऐलान होगा, आपको जुलाई, अगस्त और सितंबर, अक्टूबर का पूरा बकाया पैसा एरियर के रूप में मिल सकता है।

 

DA में बढ़ौतरी से सैलरी पर क्या होगा असर

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

 

 

महंगाई भत्ते (dearness allowance Update) में 3 प्रतिशत बढ़ौतरी का मतलब है कि कर्मचारियों को हर महीने ज्यादा पैसे मिलेंगे। मान लीजिए जिन कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये प्रति महीना है उन्हें मौजूदा समय मे 55 प्रतिशत डीए के हिसाब से हर महीने 9,900 रुपये भत्ता मिलता है वहीं, यह 55 से बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाता है तो कर्मचारियों का भत्ता 10,440 रुपये प्रति महीना महंगाई भत्ता हो जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों के भत्ते में सालाना 6480 रुपये की वृद्धि होगी।

 

वहीं, लेवल-1 पर जिन कर्मचारियों की बेसिक सेलरी अधिकतम 56,900 रुपये प्रति माह है। उन्हें मौजूदा समय में 55 प्रतिशत डीए (DA) के हिसाब से हर महीने 31,295 रुपये भत्ता (allowance) मिलता है और डीए 58 प्रतिशत होने पर यह 1,707 रुपये प्रति माह बढ़ौतरी के साथ भत्ता महीने का 34,709 रुपये हो जाएगी। इस बढ़ौतरी से कर्मचारियों को सालाना 20,484 रुपये अधिक डीए मिलेगा। नोट यहां पर की गई कैलकुलेशन बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते की है। आपकी फाइनल सैलरी में HRA, TA जैसे दूसरे भत्ते भी जुड़ते हैं।

 

 

First published on: September 03, 2025 03:37 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading