बिग ब्रेकिंग

DA Hike : कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी कंफर्म, आ गए आंकड़े

DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जुलाई के डीए में बढ़ौतरी को लेकर बेसब्री से इंतजार बना हुआ है। कल से सितंबर का महीना शुरू हो जाएगा। अब तक डीए में बढ़ौतरी की घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में कर्मचारियों में जुलाई के डीए को लेकर इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में खबर सामने आई है कि जुलाई के AICPI आंकड़े सामने आए हैं। इन आंकड़ों से यह कंफर्म हो गया है कि डीए में कितनी बढ़ौतरी होगी। चलिए जानते हैं -

HBN News Tv- (DA Hike)। देश के केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई से राहत देने के लिए सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ते को संशोधित कर इसमें बढ़ौतरी करती है। इसमें कर्मचारियों की बेसिक सैलरी के आधार पर इजाफा होता है। फिलहाल जुलाई डीए हाइक (dearness allowance update) की घोषणा नहीं हुई है। केंद्रीय कर्मचारी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सितंबर का माह शुरू होने वाला है और अभी तक इसका ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन हाल ही में AICPI के आंकड़ों सामने आए हैं जिनसे यह पता चलता है कि डीए में कितना इजाफा होगा।

महंगाई भत्ते को उपभोक्ता मूल्य सुचकांक के आंकड़ों के आधार पर तय किया जाता है। जुलाई 2025 तक के कैलकुलेशन के आधार पर देखें तो जुलाई के डीए में अच्छी बढ़ौतरी हो सकती है। हालांकि, इस महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) की घोषणा सिंतबर-अक्टूबर में दिवाली के आस-पास होती है, लेकिन ये जुलाई से लागू हुआ माना जाएगा।

 

AICPI आंकड़ो के मुताबिक इतना बढ़ेगा डीए –

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

अब हाल ही में जुलाई 2025 का अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index-IW) जारी कर दिया गया है। जुलाई माह के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में 1.5 अंकों की वृद्धि हुई है, जिसके साथ ये आंकड़े 146.5 पर पहुंच गए हैं। यह आंकड़ा जनवरी 2026 से देय महंगाई भत्ता (dearness allowance) और महंगाई राहत (Dearness Relief) तय करने की प्रोसेस की शुरुआत है। अब आने वाले 5 महीनों के सीपीआई-आईडब्ल्यू पर ही डीए की अंतिम दर निर्भर करेगी।

DA और DR में होगा इतना इजाफा ?

जनवरी में सरकार ने डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी की थी, जिसके बाद महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत हो गया। मौजूदा समय में कर्मचारियों को 55 प्रतिशत डीए का लाभ मिल रहा है। अब 2025 तक के गणना के आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए और डीआर की दर में 3 प्रतिशत की बढ़ौतरी हो सकती है। इससे यह 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगा। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

नियम के मुताबिक संभावना है कि इस बढ़ोतरी को केंद्रीय मंत्रिमंडल (Union Cabinet) की मंजूरी सितंबर 2025 में मिल सकती है। इसके बाद वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश दे दिया जाएगा।

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

जीरो हो जाएगा डीए –

बता दें कि जनवरी 2026 का डीए रीसेट होकर जीरो जो जाएगा। दरअसल, जब भी नया वेतन आयोग लागू किया जाता है तो महंगाई भत्ते को कर्मचारियों की बेसिक सैलरी के साथ मर्ज किया जाएगा और इसे रीसेट कर फीर से शून्य से शुरू किया जाएगा। इससे कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ा उछाल आएगा। आठवां वेतन आयोग भले ही देरी से लागू हो, लेकिन इसे 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा।

इस वजह से अभी से ही कर्मचारी संगठनों और एक्सपर्ट की निगाह आने वाले महीनों के सूचकांकों पर टिकी हुई है। केंद्रीय कर्मचारियों के बाद यूपी कर्मचारियों (DA Hike) को भी जल्द ही इसका फायदा मिल सकता है।

जनवरी 2026 के डीए में कितना इजाफा होगा?

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

 

सूत्रों के हवाने से सामने आई खबर के मुताबिक, यदि महंगाई बढ़ने (Dearness Allowance) की मौजूदा रफ्तार यही बनी रहती है तो जनवरी 2026 तक महंगाई भत्ता 3 से 4 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। बता दें कि इसी दर को ही 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) में न्यूनतम वेतन निर्धारण के लिए आधार माना जाएगा।

First published on: August 31, 2025 06:48 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading