DA Hike : कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने किया महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी का ऐलान
DA Hike - 8वें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, हाल ही में सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ा उछाल आएगा। सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं।
HBN News TV – (DA Hike Update)। सरकारी कर्मचारियों के लिए एक गुड न्यूज है। दरअसल, नए वेतन आयोग (new pay commission) के लागू होने से पहले सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी कर दी है। डीए में सरकार ने 3 प्रतिशत का इजाफा किया है। कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
राज्य सरकार ने किया बड़ा ऐलान –
उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने राज्य के निगम और निकाय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA Hike Update) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। नए आदेश के अनुसार, एक जुलाई 2025 से कर्मचारियों को 55 प्रतिशत की जगह 58 प्रतिशत डीए मिलेगा। इस बढ़ोतरी से हजारों कर्मचारियों को सीधा वित्तीय लाभ पहुंचेगा।
40 हजार कर्मचारियों को होगा सीधा फायदा –
इस आदेश के बाद लगभग 40 हजार निगम कर्मचारियों (employee news) को हर महीने वेतन में एक हजार से पांच हजार रुपये तक का लाभ मिलेगा। सरकार राज्य कर्मियों के लिए पहले ही महंगाई भत्ता बढ़ाने के आदेश जारी कर चुकी है, जिसके बाद अब निगम और निकाय कर्मचारियों को भी इसका फायदा दिया गया है।
कर्मचारियों की बड़ी मांग पूरी –
निगम कर्मचारी लंबे समय से राज्य कर्मियों की तरह बढ़े हुए महंगाई भत्ते (dearness allowance update) का लाभ देने की मांग कर रहे थे। सोमवार को सचिव सार्वजनिक उद्यम विनय शंकर पांडेय ने आदेश जारी करते हुए निगम कर्मियों को भी बढ़े हुए डीए का फायदा देने की मंजूरी दे दी। इससे निगम कर्मचारियों की बड़ी मांग पूरी हो गई है।
राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश राणाकोटी ने महंगाई भत्ता (dearness allowance) बढ़ाने के फैसले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। महामंत्री नंदलाल जोशी ने कहा कि राज्य कर्मियों की तरह निगम कर्मचारियों को भी सभी लाभ तुरंत लागू किए जाएं, ताकि उन्हें पूरा वित्तीय फायदा मिल सके।
First published on: November 18, 2025 01:05 PM