बिग ब्रेकिंग

DA Hike : कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जनवरी में 0 नहीं होगा महंगाई भत्ता, इतनी होगी बढ़ौतरी

DA Hike Update : देश के कर्मचारियों के लिए सरकार की ओर से बड़ा फायदा दिया जाएगा। जल्द ही आठवें वेतन आयोग को लागू कर दिया जाएगा। इससे पहले कर्मचारियों के लिए खुशखबरी आई है कि कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को जनवरी में 0 नहीं किया जाएगा। महंगाई भत्ते में जनवरी में बढ़ौतरी की जाएगी।

HBN News TV (DA Hike Update) देशभर के एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को सरकार की ओर से लगातार लाभ दिया जा रहा है। हाल ही में कर्मचारियों के लिए नए वेतन आयोग की संदर्भ की शर्तों को लागू किया गया है। इसी के साथ यह भी स्पष्ट हो गया है कि कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जनवरी से जीरो नहीं होगा।

 

फिटमेंट फैक्टर होगा अहम

कर्मचारियों के लिए नए वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor in New pay Commission) अहम रहने वाला है। फिटमेंट फैक्टर को लेकर अलग अलग अनुमान सामने आ रहे हैं। हालांकि ऑन एवरेज दो से ज्यादा का फिटमेंट फैक्टर संभव लग रहा है। सातवें वेतन आयोग की बात करें तो ढाई से ज्यादा फिटमेंट फैक्टर बढ़ा था।

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

 

कितना रह सकता है फिटमेंट फैक्टर

फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor Update) को लेकर ताजा अनुमान है कि इस बार 2.86 का फिटमें फैक्टर रह सकता है। वहीं कुछ कर्मचारी संगठन तीन से ज्यादा का फिटमेंट फैक्टर मांग रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि महंगाई के दौर में इतना फिटमेंट फैक्टर उनके लिए पर्याप्त नहीं है। कर्मचारी संगठनों की ओर से सरकार के साथ टर्म ऑफ रेफरेंस पर भी असहमतियां सामने आ रही है।

 

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

कितनी बढ़ेगी सैलरी

कर्मचारियों की सैलरी (Employees Salary hike) में बढ़ौतरी पूर्ण रूप से उनकी बेसिक सैलरी और मौजूदा महंगाई व फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करती है। फिटमेंट फैक्टर में ही एक हिस्सा महंगाई को रिपरेजेंट करता है। इसके साथ ही कर्मचारियों के लिए एक हिस्सा उनकी जरूरतों की बढ़ौतरी को दर्शाने का काम करेगा।

 

कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ौतरी (Salary me Ijafa) की बात करें तो अगर किसी कर्मचारी की सैलरी 20000 हजार रुपये प्रतिमहीना है और कर्मचारियों को 2.0 का फिटमेंट फैक्टर मिलता है तो सैलरी में 100 प्रतिशत का इजाफा होगा। यानी की कर्मचारियों की सैलरी 40000 रुपये प्रति महीना हो सकती है।

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

 

जनवरी में महंगाई भत्ता नहीं होगा जीरो

वहीं कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA Hike) जनवरी में जीरो नहीं होने वाला है। कर्मचारियों को अभी नए वेतन आयोग का लाभ मिलना संभव नहीं है। इसमें अभी समय लगेगा, ऐसे में जनवरी 2026 से भी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (Hike in DA) बढ़ाकर ही महंगाई से राहत दी जाएगी। इसके बाद जब नया वेतन आयोग लागू होगा तो कर्मचारियों की सैलरी में महंगाई भत्ते को नए सिरे से शुरू किया जाएगा। देरी के दौरान के महंगाई भत्ते को बेसिक सैलरी में मर्ज किया जा सकता है।

First published on: December 09, 2025 08:41 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading