DA Hike : हो गया कंफर्म, इस दिन होगा डीए में बढ़ौतरी का ऐलान
DA Hike : आठवें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों के लिए इसी बीच बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, जल्द ही सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी का ऐलान करने वाली है। इससे कर्मचारियों को दिवाली (Diwali) से पहले आर्थिक लाभ होगा और बढ़ती महंगाई से राहत मिलेगी। चलिए जानते हैं इस बार कितना बढ़ेगा डीए।
HBN News Tv – (DA Hike)। भारत देश के 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी काफी समय से महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी का इंतजार कर रहे है। अब कर्मचारियों का इंतजार खत्म होने वाला है। सरकार डीए (DA Hike) में बढ़ौतरी की घोषणा करने जा रही है। कर्मचारियों को दिवाली (Diwali 2025) से पहले सरकार की ओर से बड़ा तोहफा मिलेगा। डीए में बढ़ौतरी होने से कर्मचारियों को त्यौहार से पहले बढ़ती महंगाई से राहत मिलेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
पिछले दो साल से सरकार जुलाई के डीए में बढ़ौतरी का ऐलान दिवाली के पास करती है। इस बार भी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते (dearness allowance update) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का लाभ दिवाली के नजदीक मिलेगा। बता दें कि साल में दो बार जनवरी और जुलाई में दो बार महंगाई भत्ते में वृद्धि की जाती है। बता दें कि डीए में इजाफा AICPI आंकड़ों के आधार पर होता है। यह आंकड़े साल में दो बार जारी किए जाते हैं।
रेलवे कर्मचारियों की मौज –
केंद्रीय कैबिनेट ने 24 सितंबर को रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (Productivity Linked Bonus) को मंजूरी दी है। हालांकि इससे रेलवे स्टाफ को तो फायदा मिला, लेकिन केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में वृद्धि का इंतजार है। कुछ साल पहले तक जुलाई के डीए और डीआर (DA/DR Hike Update) में संशोधन सितंबर के आखिरी हफ्ते में हो जाता था और अक्टूबर की पहली किस्त में जुलाई-सितंबर के एरियर का भुगतान होता था। अब यह नियम बदल गया है।
कर्मचारी संगठनों में नाराजगी
केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और मजदूर महासंघ (CCGEW) के महासचिव एसबी यादव ने कुछ दिनों पहले ही वित्त मंत्री को पत्र लिखकर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि आमतौर पर सितंबर के अंतिम हफ्ते में महंगाई भत्ते और महंगाई राहत (DA/ DR Hike) का ऐलान हो जाता था और अक्टूबर के पहले हफ्ते में 3 महीने का एरियर मिल जाता था। इस बार देरी से कर्मचारियों में असंतोष पैदा हो रहा है। अगर सरकार 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी देती है तो महंगाई भत्ता (dearness allowance) और महंगाई राहत 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगा। इससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में तगड़ा उछाल आएगा।
क्यों जरूरी है DA व DR में बढ़ोतरी
महंगाई भत्ता (DA) सरकारी कर्मचारियों की सैलरी का अहम हिस्सा होता है। यह महंगाई से राहत देने के लिए दिया जाता है और इसका कैलकुलेशन अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के आधार पर होता है। जनवरी और जुलाई में दो बार इसे संशोधित किया जाता है। यह संशोधन इसलिए भी खास होगा क्योंकि यह 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत आखिरी बढ़ोतरी मानी जा रही है। 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission Update) जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना है।
DA लागू होने की संभावित टाइमलाइन
1 जुलाई 2025 – महंगाई भत्ता (DA) संशोधन लागू
सितंबर 2025 – कैबिनेट की मंजूरी व अधिसूचना जारी हो सकती है
अक्टूबर 2025 – संशोधित डीए (DA) के साथ पहली सैलरी
अक्टूबर 2025 – जुलाई–सितंबर का एरियर (Arrear) एकमुश्त पेमेंट
First published on: September 26, 2025 07:52 PM