DA Hike : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, जीरो नहीं 67% होगा महंगाई भत्ता
DA Hike : अगर आप कर्मचारी है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल आपको बता दें कि महंगाई भत्ता (DA) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आने वाले समय में DA शून्य होने की आशंकाएं खत्म हो गई हैं। सरकार ने संकेत दिया है कि महंगाई भत्ते में साल में 3 बार बढ़ोतरी की जाएगी, जिससे कर्मचारियों की सैलरी पर इसका अच्छा असर दिखेगा-
HBN News TV – (DA Hike Update)। केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) को हरी झंडी दे दी है, जिसके साथ ही लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन ढांचे में बड़े बदलावों की तैयारी शुरू हो गई है। सरकार ने आयोग को अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करने के लिए 18 महीने की समय-सीमा दी है।
इस समयावधि के दौरान, कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) की व्यवस्था के तहत महंगाई भत्ता (DA) और अन्य भत्ते पहले की तरह ही मिलते रहेंगे। जानकारों का अनुमान है कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद कर्मचारियों को जनवरी 2026 से नए वेतनमान का एरियर (Arrears of new pay scale) भी मिलना शुरू हो सकता है।
DA Hike कब तक जारी रहेगा?
8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) लागू होने और नई वेतन संरचना अधिसूचित होने तक, डीए (DA) की गणना 7वें वेतन आयोग के मूल वेतन पर ही जारी रहेगी। चूंकि डीए हर छह महीने में संशोधित होता है, इसलिए अगले 18 महीनों में तीन बार डीए वृद्धि की उम्मीद है। यदि जुलाई 2025 में DA 58% है और हर संशोधन में औसतन 3% की वृद्धि होती है, तो DA संभावित रूप से 61%, 64% और 67% तक पहुंच सकता है।
DA बढ़ोतरी का असर Fitment factor पर कैसे पड़ेगा?
नियमित डीए (DA Hike Update) बढ़ोतरी और दो सालाना वेतन वृद्धि के कारण 8वें वेतन आयोग के लागू होने से पहले ही कर्मचारियों के मूल वेतन (Basic Pay) पर करीब 20% का असर पड़ सकता है। ऑल इंडिया एनपीएस एंप्लॉयीज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह पटेल के अनुसार, इसके अतिरिक्त परिवार इकाई (family unit) को 3 से बढ़ाकर 3.5 करने की सिफारिश से भी मूल वेतन पर लगभग 20% का अतिरिक्त प्रभाव पड़ेगा।
इन सभी बढ़ोतरी को मिलाकर फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor Update)1.58 से बढ़कर लगभग 1.98 तक पहुंच सकता है। इसके ऊपर सरकार आमतौर पर महंगाई के लिए 15% तक की इन्फ्लेशन ग्रोथ फैक्टर (inflation growth factor) भी जोड़ती है, जिससे फिटमेंट फैक्टर लगभग 2.13 होने का अनुमान है। पटेल का कहना है कि यह फिटमेंट फैक्टर काफी हद तक सही है।
जानें कौन-कौन से भत्ते बढ़ते रहेंगे?
आठवां वेतन आयोग लागू होने तक सिर्फ महंगाई भत्ता (dearness allowance) ही नहीं, कई अन्य भत्तों में भी बढ़ोतरी की संभावना है।
HRA में संभावित संशोधन-
हाउस रेंट अलाउंस (HRA) बेसिक पे और डीए दोनों से जुड़ा है। डीए बढ़ने पर एचआरए (House Rent Allowance) का प्रतिशत भी तय सीमा पार करने पर संशोधित हो जाता है। इस वजह से X, Y और Z कैटेगरी वाले शहरों में एचआरए स्लैब बढ़ने की संभावना है।
ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA) –
टीए भी बढ़ सकता है। कई विश्लेषण बताते हैं कि आठवें वेतन आयोग में टीए की राशि में बदलाव हो सकता है, हालांकि कुछ भत्तों में कटौती या तर्कसंगत बदलाव की आशंका भी है।
चिल्ड्रेन्स एजुकेशन अलाउंस (CEA)-
कुछ अनुमान बताते हैं कि डीए 50% तक पहुंचने पर सीईए में बढ़ोतरी की संभावना रहती है। यह महंगाई और शिक्षा खर्च से जुड़ा होने के कारण अक्सर संशोधित किया जाता है।
मेडिकल/फिक्स्ड मेडिकल अलाउंस (FMA)-
पेंशनर्स के लिए मेडिकल अलाउंस (medical allowance) में बढ़ोतरी का आधार पहले भी सातवें वेतन आयोग (7th pay commission news) में रखा गया था। नई पे कमिशन की प्रक्रिया के दौरान एफएमए में संशोधन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
अन्य भत्ते-
ड्रेस अलाउंस, रिस्क अलाउंस और स्किल-बेस्ड पे (skill-based pay) जैसे भत्तों में भी बढ़ोतरी की संभावनाएं जताई गई हैं। कुछ प्रदर्शन आधारित तत्वों को भी शामिल किया जा सकता है।
क्या वार्षिक बढ़ाेतरी जारी रहेगी?
कृष्णमूर्ति के मुताबिक आठवें वेतन आयोग (8th pay commission latest update) की सिफारिशों को लागू होने में 2027 तक का समय लग सकता है। अगर समय-सीमा बढ़ी तो मौजूदा संरचना के तहत वार्षिक वृद्धि जारी रहेगी।
MACPS पर होगा असर-
संशोधित सुनिश्चित कैरियर प्रगति योजना (MACPS) के तहत, सरकारी कर्मचारियों को उनकी सेवा के 10, 20, और 30 वर्ष पूरे होने पर लाभ मिलता रहेगा, जिसमें उनके पद में वृद्धि किए बिना उनके सैलरी स्ट्रक्चर का अपग्रेडेशन (Upgradation of salary structure) शामिल है। इस योजना का लाभ लेने के लिए कर्मचारी का परफॉर्मेंस बेंचमार्क कम से कम ‘बहुत अच्छा’ होना अनिवार्य है। यदि किसी कर्मचारी का MACP अपग्रेडेशन किसी कारण से टलता है, तो भविष्य में होने वाले सभी अपग्रेडेशन भी उसी अनुपात में आगे की तिथियों के लिए विलंबित हो जाते हैं।
First published on: November 19, 2025 04:01 PM