DA Arrears : 18 महीने के डीए एरियर पर बड़ा अपडेट, केंद्र सरकार ने दिया जवाब
DA Arrears Update : आठवें वेतन आयोग के लागू होने के इंतजार के बीच सरकारी कर्मचारियों के लिए बकाया डीए एरियर पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। केंद्र सरकार ने बकाया 18 महीने डीए एरियर के भुगतान को लेकर क्लियर जवाब दिया है। चलिए जानते हैं कर्मचारियों के खाते में कब आएगा बकाया डीए एरियर का पैसा -
HBN News Tv – (DA Arrears)। 8वें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेनशभोगियों के लिए इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, कोरोना महामारी के दौरान लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) के 18 महीने के एरियर का रोक कर झटका दिया था।
डीए के रोके जाने के बाद से लेकर अब तक कर्मचारियों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि उन्हें कब डीए एरियर का लाभ मिलेगा। अब हाल ही में केंद्र सरकार ने डीए एरियर पर संसद में अपना रुख साफ कर दिया है।
कोरोना महामारी के दौर में लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) के 18 महीने के एरियर पर रोक लगा गई थी। सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी लंबे समय से डीए एरियर के भुगतान का इंतजार कर रहे हैं।
सरकार ने दिया साफ जवाब –
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संसद स्पष्ट करते हुए बताया है कि 1 जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 से लागू होने वाली DA और डीआर की तीन किस्तों को कोरोना के आर्थिक असर की वजह से रोका गया था। उस समय देश की अर्थव्यवस्था सही नहीं थी। डीए एरियर (DA Arrears) को रोकने के पीछे सरकार का मकसद राजस्व पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को कम करना था।
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का कहना है कि ने कहा कि अब देश की आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर है। वित्त वर्ष 2020 से 21 में राजकोषीय घाटा 9.2 प्रतिशत था, जो 2025 से 26 के बजट अनुमान में घटकर 4.4 प्रतिशत रह गया है यानी सरकार दिवालिया होने की कगार से काफी दूर है। इसके बावजूद, सरकार ने कई बड़ी परियोजनाओं पर पैसा खर्च किए हैं, जिससे वित्तीय संसाधनों पर दबाव बना रहा है।
जान लें डीए एरियर मिलेगा या नहीं?
सरकार ने साफ करते हुए बताया है कि मौजूदा हालात में सरकारी कर्मचारियों को 18 महीने के डीए-डीआर एरियर (DA-DR Arrears Update) का भुगतान संभव नहीं है। इसका मतलब यह है कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को काफी लंबे समय तक डीए एरियर का इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि, सरकार ने अभी यह नहीं कहा है कि डीए एरियर नहीं मिलेगा लेकिन इसके लिए फिलहाल कोई समय सीमा तय नहीं की गई है।
लाखों कर्मचारियों को बड़ा झटका –
सरकार के इस जवाब से लाखों केद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को तगड़ा झटका लगा है। कर्मचारी संगठन अब भी इस मुद्दे पर सरकार के साथ बातचीत और दबाव बनाने की रणनीति बना रहे है। सरकार यह जवाब यह साफ करता है कि फिलहाल कर्मचारियों को डीए (DA) और डीआर एरियर मिलने की कोई संभावना नहीं है, लेकिन भविष्य में सरकार इसपर फैसला ले सकती है और कर्मचारियों को बकाया डीए एरियर (DA Arrears) का भुगतान किया जा सकता है।
First published on: August 16, 2025 05:20 PM