DA Arrears : 18 महीने के बकाया डीए एरियर पर बड़ा अपडेट, सरकार ने अपना रूख किया साफ
DA Arrears : 8वां वेतन आयोग लागू होने से पहले 1.2 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, 18 महीने के बकाया डीए/डीआर (DA/DR Update) के भुगतान को लेकर केंद्र सरकार ने अपना रूख साफ कर दिया है।
HBN News Tv – (DA Arrears)। आठवें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे देश के एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, नए वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को 18 महीने के बकाया डीए एरियर का इंतजार है।
कर्मचारियों की बढ़ रही चिंता –
कोरोना महामारी की वजह से सरकार ने साल 2020 और 2021 में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत पर रोक लगा दी है। उस समय सरकार ने डीए की तीन किस्तों को रोका था। हालांकि, कोरोना काल खत्म होने के बाद सरकारी कर्मचारियों के यूनियनों और प्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार से 18 महीने के बकाया डीए/डीआर (DA/DR Latest News) के भगुतान की मांग की थी, लेकिन अभी तक सरकार ने बकाया डीए का पैसा कर्मचारियों के खाते में नहीं डाला है। कर्मचारियों की चिंता बढ़ रही है कि सरकार कब तक इसका भुगतान करेगी।
इस वजह से रोका गया DA/DR –
बता दें कि बकाया DA/DR के मुद्दे को लेकर संसद में कई बार सवाल उठाया गया है, लेकिन मोदी सरकार ने कहा कि कोरोना काल के समय देश की आर्थिक स्थिति सही नहीं थी, जिसकी वजह से केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (dearness allowance) और महंगाई राहत (DR) में रोक लगा गई थी। यह रोक लगभग डेढ़ साल तक जारी रही, जिससे सरकारी खजाने पर आर्थिक बोझ कम हो सका।
18 महीने रोका गया डी –
बता दें कि सरकार ने कोरोना काल के समय तीन किस्तों – जनवरी 2020, जुलाई 2020 और जनवरी 2021 – में डीए-डीआर (DA/DR Hike Update) की हाइक रोक दी गई। यह रोक कुल 18 महीने तक रही।
सरकार ने साफ कर दिया रूख –
कोरोना की स्थिति में सुधार को देखते हुए, कर्मचारियों को उम्मीदें थी कि सरकार 18 महीने का रुका हुआ डीए बकाया (DA Dues) जारी करेगी। इसके लिए कई बार कर्मचारी संगठनों ने सरकार से यह मांग भी की। लेकिन हर संसद सत्र में जब भी यह सवाल पूछा गया तो सरकार ने जवाब दिया की फिलहाल बकाया डीए-डीआर के भुगतान पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है।
कर्मचारियों को बड़ा झटका –
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, हाल ही में लोकसभा में एक सवाल के जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने स्पष्ट करते हुए बताया है कि फिलहाल केंद्र सरकार बकाया डीए (DA) के भुगतान पर विचार नहीं कर रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि महामारी के दौरान वित्त वर्ष 2020-21 में सरकार का राजकोषीय घाटा (Fiscal deficit) 9.2 फीसदी तक पहुंच गया था। हालांकि, अब वित्त वर्ष 2025-26 के बजट अनुमान में यह घटकर 4.4 प्रतिशत रह गया है। इसके बावजूद, सरकार ने कहा कि उस समय रोकी गई डीए-डीआर की किस्तों का भुगतान नहीं किया जाएगा।
First published on: August 26, 2025 01:16 PM