बिग ब्रेकिंग

1.2 करोड़ कर्मचारियों को बड़ी सौगात, इतना बढ़ेगा DA

DA Hike Update : एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पंशनर्स के खाते पैसों से फुल होने वाले हैं। दरअसल, हाल ही में नई रिपोर्ट सामने आई है जिसके तहत दीवाली से पहले सरकार डीए में तगड़ी बढ़ौतरी कर सकती है। डीए में बढ़ौतरी के साथ बेसिक सैलरी में इजाफा होगा। इसके साथ ही कर्मचारियों को एरियर का भी भुगतान किया जाएगा। चलिए जानते हैं डीए और बेसिक सैलरी में कतना इजाफा होगा।

HBN News Tv – (DA Hike)। आठवें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 67 लाख पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत डीए में आखिरी बार बढ़ौतरी होगी।

दरअसल, दिसंबर 2025 में सातवें वेतन आयोग का कार्य काल खत्म हो जाएगा। इसके बाद आठवां वेतन आयोग लागू होगा और डीए को नये सिरे से शुरू किया जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों को उम्मीद है कि इस बार महंगाई भत्ते में तगड़ा उछाल आएगा। रिपोर्ट के अनुसार डीए में बढ़ौतरी (DA Hike) का ऐलान दीवाली से पहले हो जाएगा।

 

कर्मचारियों को महंगाई से मिलेगी राहत –

 

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई से राहत देने के लिए सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ते को अपडेट करती है। डीए में संशोधन जनवरी और जुलाई में किया जाता है। यह संशोधन अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के पिछले छह महीनों के आंकड़ों पर आधारित होता है।

पिछली बार सातवें वेतन आयोग (7th pay commission) के तहत सरकारी ने डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी की थी, जिसके बाद डीए 53 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत हो गया। यह जनवरी 2025 से लागू है फिलहाल कर्मचारियों को इसका लाभ मिल रहा है। अब जुलाई 2025 में फिर से DA दरों में बदलाव होने वाला है, जो जनवरी से जून के सूचकांक आंकड़ों पर तय किया जाएगा।

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

 

डीए में कितनी होगी बढ़ौतरी?

 

अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक इंडेक्स के छह महीने के आंकड़ों पर गौर करें तो अंक 145 पर रहा है और डीए स्कोर 58.18% के आसपास आ गया, जो महंगाई भत्ते (DA Hike Update) में 3 प्रतिशत की बढ़ौतरी को दर्शा रहा है। उम्मीद है कि सरकार जुलाई 2025 के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ौतरी हो सकती है जिसके बाद DA 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगा। डीए की यह नई दरें जुलाई 2025 से लागू होंगी। अनुमान है कि इसके साथ ही एरियर (Arrears Update) का भी भुगतान किया जाएगा।

 

सरकारी कर्मचारियों को उम्मीद है कि केंद्र सरकार दिवाली से पहले महंगाई भत्ते (DA Hike) में बढ़ोतरी का ऐलान करेगी। वित्त मंत्रालय (ministry of finance) इस संबंध में एक प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में पेश कर सकता है, जिस पर मुहर लगने के बाद आदेश जारी किए जाएंगे। यह बढ़ौतरी जुलाई से दिसंबर 2024 के लिए होगी।

यदि सितंबर में घोषणा होती है, तो कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी (salary hike Update) अक्टूबर में मिलेगी, और यदि अक्टूबर में घोषणा होती है, तो इसका फायदा नवंबर में मिलेगा।

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

 

ऐसे होती है DA की केलकुलेशन-

 

 

केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते की गणना करने का एक फॉर्मूला को बनाया गया है। ये फॉर्मूला 7वां सीपीसी डीए (DA Calculation Formula) प्रतिशत = [{पिछले 12 महीनों के लिए एआईसीपीआई-आईडब्ल्यू (आधार वर्ष 2001=100) का 12 महीने का औसत – 261.42}/261.42×100] है। इसकी के आधार पर कर्मचारियों के डीए को केलकुलेट किया जाता है।

इन कर्मचारियों के लिए लागू होता है फॉर्मूला-

 

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

डीए की केलकुलेशन करने का ये फॉर्मूला उन केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों पर लागू होगा जिन्हें सातवें वेतन आयोग के तरह वेतन (Salary Hike) दिया जाता है। उदाहरण के तौर पर डीए प्रतिशत = (392.83-261.42)/261.42×100 = 50.26।

 

महीनों का औसत सीपीआई-आईडब्ल्यू-

पिछले 12 महीनों का औसत सीपीआई-आईडब्ल्यू (CPI-IW) 392.83 तक का रहा है। बनाए गए फॉर्मूले के अनुसार, डीए मूल वेतन का 50.28 फीसदी तक आ रहा है। इस वजह से, केंद्र सरकार महंगाई भत्ते (Dearness Allowances) को 50 प्रतिशत (दशमलव बिंदुओं को नजरअंदाज करते हुए) तक बढ़ाया जा सकता है।

 

First published on: August 21, 2025 01:39 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading