बिग ब्रेकिंग

UP में बनेगा एक और नया एक्सप्रेसवे, 650 किमी होगी लंबाई

UP Expressway : उत्तर प्रदेश में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि अब यहां पर एक और नया एक्सप्रेसवे बनाया जाने वाला है। इसकी वजह से आम लोगों को काफी लाभ होने वाला है। इस एक्सप्रेसवे की लंबाई 650 किमी होगी। आइए जानते हैं इस बारे में।

HBN News Tv – (UP Expressway)। यूपी में अब एक और नया एक्सप्रेसवे बनाने की तैयारी हो रही है। ये नया एक्सप्रेसवे काफी शानदार होगा। इसके साथ साथ इस एक्सप्रेसवे की लंबाई के बारे में बात करें तो इस एक्सप्रेसवे की लंबाई 650 किलोमीटर होगी। आज हम आपको इस एक्सप्रेसवे के बारे में बताने जा रहे हैं। खबर में जानिये इस बारे में।

 

होगा एक और नए एक्सप्रेसवे का निर्माण-

 

उत्तर प्रदेश में अब एक और नया एक्सप्रेसवे (new expressway) बनने जा रहा है। ये एक्सप्रेसवे गोरखपुर से हरियाणा के पानीपत तक बनेगा। इस एक्सप्रेसवे का सीमांकन अंतिम दौर में पहुंच चुका है। यह पूरा का पूरा ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट रहने वाला है। इसका मतलब है कि पुरानी सड़कों का सहारा लिए बिना नई जमीन लेकर बनाया जाएगा। लगभग 650 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे नौ जिलों से होकर गुजरने वाला है।

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

इस रूट से होकर गुजरेगा एक्सप्रेसवे-

 

गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे (Gorakhpur-Panipat Expressway) के रूट के बारे में बात करें तो ये एक्सप्रेसवे श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, पुवायां (शाहजहांपुर), बीसलपुर (पीलीभीत), बिजनौर, सहारनपुर और शामली जिले से होकर गुजरने वाला है। बिजनौर में ये एक्सप्रेसवे देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे (Delhi Expressway) से भी कनेक्ट होने वाला है।

 

इसकी वजह से दिल्ली, देहरादून और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और भी मजबूत होने वाली है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर लगभग 15 हजार करोड़ रुपये तक का खर्च आने की उम्मीद है। अधिकारियों के अनुसार, इससे पूर्वांचल के गोरखपुर क्षेत्र का सीधा संपर्क नेपाल बॉर्डर के रास्ते पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के औद्योगिक शहर पानीपत से होने वाला है।

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

इनको होगा लाभ-

 

इस एक्सप्रेसवे का निर्माण होने की वजह से पूर्वी और पश्चिमी यूपी के बीच यात्रा का समय काफी हद तक कम हो जाएगा। नेपाल से आने-जाने वाले मालवाहकों को नया और तेज रास्ता मिलने वाला है। पानीपत के बड़े औद्योगिक क्षेत्रों से यूपी के कारोबारियों को सीधा लाभ होगा। इसके साथ साथ श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच जैसे पिछड़े इलाकों में विकास को नई रफ्तार मिलने वाली है।

UPEIDA के अधिकारियों ने दी जानकारी-

यूपी एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि जमीन अधिग्रहण का काम जल्द ही शुरू किया जाने वाला है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी जल्द ही पूरी होने वाली है। मुख्यमंत्री की इस महत्वाकांक्षी एक्सप्रेसवे योजना के तहत यह प्रदेश का एक और बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट होगा।

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

जानकारी के लिए बता दें कि गंगा एक्सप्रेसवे पर तेजी से काम किया जा रहा है। जल्द ही इसका लोकार्पण भी किया जाएगा। गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे (Gorakhpur-Panipat Expressway) बनने के बाद यूपी देश का ऐसा पहला राज्य बनने वाला है, जिसके पास सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे नेटवर्क होगा।

 

First published on: November 27, 2025 05:16 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading