Delhi-NCR में डेवलेप की जाएगी नई वर्ल्ड क्लास सिटी, प्रॉपर्टी रेट में आएगा उछाल
Delhi-NCR - दिल्ली- एनसीआर तेजी से विकसित होता हुआ महानगर है। सरकार लगातार दिल्ली एनसीआर के विकास को गति देने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। अब दिल्ली एनसीआर में नई वर्ल्ड क्लास सिटी डेवलप की जाएगी। इससे दिल्ली व एनसीआर के रियल एस्टेट में तगड़ा उछाल आएगा। चलिए नीचे खबर में जानते हैं -
HBN News TV – (Delhi-NCR)। दिल्ली व एनसीआर (Delhi-NCR) एक प्रमुख रियल एस्टेट हब (Real Estate Sector) है, यहां पर किफायती से लेकर लग्जरी तक हर प्रकार के घर मिल जाते हैं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) के निर्माण और भारत के पहले फॉर्मूला-1 ट्रैक जैसी खासियतों के की वजह से यह क्षेत्र तेजी से उभरा है और निवेशकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षक किया है। दिल्ली व एनसीआर में लगातार सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्य के चलते रियल एस्टेट को एक नई पहचान मिली है। दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ ही सालों में प्रॉपर्टी के रेट सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं।
अब दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR property rates) वालों के लिए एक ओर बड़ी गुड न्यूज है। दरअसल, सरकार अब दिल्ली-एनसीआर में नई वर्ल्ड क्लास सिटी डेवलेप करने जा रही है। इस सिटी में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतरीन कनेक्टिविटी और चौड़ी सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
यहां पर रहने वालों को हर प्रकार की लग्जरी सुविधाएं दी जाएगी। बता दें कि अब इस शहर की वर्ल्ड क्लास सिटी (World Class City) की पहचान अब और भी ज्यादा मजबूत होने वाली है। ग्रेटर नोएडा फेज 2 से न केवल इस शहर का शानदार विकास होगा, बल्कि ये दिल्ली व एनसीआर के रियल एस्टेट सेक्टर में भी तगड़ा उछाल आएगा।
144 गांवों की जमीन पर विकसित होगी सिटी –
ग्रेटर नोएडा फेज-2 (Greater Noida Phase 2) में नई सिटी को विकसित करने के लिए 55,970 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है। यह विकास गौतमबुद्ध नगर से लेकर बुलंदशहर के गुलावठी तक फैला होगा। इस प्रोजेक्ट में 144 गांवों को शामिल किया गया है। इन गांवों में गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, हापुड़ और धौलाना के क्षेत्र शामिल हैं। सरकार के इस कदम से वर्ल्ड क्लास सिटी (World Class City) में लोगों को सभी तरह की सुविधाएं मिलेगी, इसके साथ ही आसपास के गांव के विकास को भी पंख लग जाएंगे।
UP सरकार के चीफ टाउन एंड कंट्री प्लानर ने ग्रेटर नोएडा फेस-2 (Greater Noida Phase-2) के मास्टर प्लान को मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने वाला है। हाल ही में नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें पता चला है कि पहले 40 गांवों की जमीन पर ग्रेटर नोएडा फेज 2 का निर्माण किया जाएगा।
एजुकेशन-मेडिकल हब बनेगा-
ग्रेटर नोएडा का नया शहर एजुकेशन (Education Hub) और मेडिकल हब के तौर पर भी विकसित होगा। इस शहर में कमर्शियल हब और शॉपिंग सेंटर के लिए 4.8 फीसदी जमीन को रखा जाएगा। वहीं, यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज (medical college), इंजीनियरिंग कॉलेज जैसे शिक्षण संस्थान बनाने के लिए 10.4 फीसदी जमीन को खाली छोड़ा जाएगा। इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट सुविधाओं के लिए 13.2 फीसदी जमीन रिजर्व की गई है। इसमें मेट्रो (Metro) और हाई-स्पीड ट्रेन जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम किया जाएगा।
प्रॉपर्टी के रेट में आएगा उछाल –
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) के सीईओ रवि कुमार एनजी का कहना है कि शहर का विकास होने से रियल एस्टेट की मांग बढ़ेगी। नई सुविधाओं, बेहतर कनेक्टिविटी और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर (smart infrastructure) की वजह से यहां पर निवेशक प्रॉपर्टी में तेजी से पैसा लगाएंगे। इस वजह से प्रॉपर्टी की कीमतें सातवें आसमान पर जा कसती हैं। उनके मुताबिक, ग्रेटर नोएडा फेज 2 में विकसित होने वाली योजनाएं इसे दिल्ली-एनसीआर में निवेश का सबसे आकर्षक केंद्र बना सकती हैं।
आखिरी मंजूरी के लिए प्लान को उत्तर प्रदेश कैबिनेट और दिल्ली-एनसीआर प्लानिंग बोर्ड (Delhi-NCR Planning Board) के पास भेजा जाएगा। मास्टर प्लान के लागू होने से ग्रेटर नोएडा फेस-2 में औद्योगिक और दूसरे विकास से जुड़े प्रोजेक्ट्स में भी तेजी आएगी।
First published on: September 01, 2025 12:18 PM