बिग ब्रेकिंग

Delhi-Mumbai एक्सप्रेसवे पर नया सिस्टम लागू, इस हिसाब से तय होगी वाहनों की स्पीड

Delhi-Mumbai एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार को नियंत्रित करने के लिए नया सिस्टम लागू किया गया है। जिसके चलते अब स्पीड लिमिट वाहन की श्रेणी और लेन उपयोग के आधार पर तय होगी। इस बदलाव का उद्देश्य सुरक्षा बढ़ाना और दुर्घटनाओं में कमी लाना है... इससे जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए इस खबर को पूरा पढ़ लें-

HBN News TV – (Delhi Expressway) अलवर जिला पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai Expressway) पर सड़क सुरक्षा और दुर्घटना नियंत्रण के लिए ‘लेन ड्राइव सिस्टम’  लागू किया है। इस सिस्टम में, चार लेन पर वाहनों की श्रेणी के अनुसार गति सीमा निर्धारित की गई है, जिसका उद्देश्य यातायात को व्यवस्थित करना है।

 

अलवर एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कांबले शरण गोपीनाथ और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. प्रियंका के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों में थाना राजगढ़, रैणी, लक्ष्मणगढ़, बड़ौदामेव और यातायात पुलिस शामिल हैं। इन्हें प्रभावी निगरानी और कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

 

उन्होंने बताया कि हाईवे (Highway) पर निर्धारित स्थानों को छोड़कर पार्किंग (parking) पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। नियमों का उल्लंघन (violation of rules) करने वाले वाहनों के खिलाफ यातायात अधिनियम (traffic act) के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

 

चार लेन सड़कों पर वाहन वर्ग के अनुसार नई स्पीड लिमिट लागू-

 

प्रथम लेन- भारी वाहन (ट्रक, ट्रेलर, लोडिंग वाहन) -अधिकतम गति 80 किमी/घंटा।

 

द्वितीय लेन- बस-अधिकतम गति 100 किमी/घंटा।

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

 

तृतीय लेन- कार व जीप-अधिकतम गति 120 किमी/घंटा।

 

चतुर्थ लेन- केवल ओवरटेकिंग व आपातकालीन वाहन (जैसे एम्बुलेंस) के लिए आरक्षित।

First published on: November 15, 2025 11:15 AM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading