Uttar Pradesh में बसेगा चंडीगढ़ जैसा नया शहर, तैयारियों में जुटा प्राधिकरण
UP News - हाल ही में आई एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में नया शहर तैयार किया जा रहा है, जो चंडीगढ़ की तर्ज पर विकसित होगा। प्राधिकरण इसके मास्टर प्लान और बुनियादी ढांचे की तैयारियों में जुटा है। नए शहर में व्यावसायिक और रोजगार के अवसरों (employment opportunities) के साथ आधुनिक सड़क नेटवर्क (road network) और हरित क्षेत्र शामिल होंगे, जिससे यह पूरी तरह से व्यवस्थित शहर बनेगा... आइए नीचे खबर में जान लेते है इस रिपोर्ट से जुड़ी पूरी जानकारी-
HBN News TV – यमुना प्राधिकरण नए आगरा के विकास को अगले माह से तेज़ी देने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए यीडा ने नए आगरा के मास्टर प्लान को स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (School of Planning and Architecture), दिल्ली को परीक्षण के लिए भेजा है। संस्थान इस पर एक महीने में अपना जवाब देगा।
प्राधिकरण फेज-2 में नए आगरा अर्बन सेंटर (New Agra Urban Center) का विकास करेगा। इसके लिए 9,130.82 हेक्टेयर का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। योजना के अनुसार नया आगरा चंडीगढ़ की तर्ज पर विकसित (New Agra to be developed on the lines of Chandigarh) होगा और इसमें “सेवन वी” सड़क कॉन्सेप्ट लागू किया जाएगा। लेआउट में सात प्रकार की सड़कें होंगी, जो वाहनों, पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों की जरूरतें पूरी करेंगी। सड़क के किनारे ग्रीन बेल्ट (green belt) भी बनाई जाएगी।
नए आगरा में 2,501 हेक्टेयर का सबसे बड़ा हिस्सा आवासीय विकास के लिए रखा गया है, जबकि 447 हेक्टेयर मिश्रित उपयोग क्षेत्रों के लिए निर्धारित किया गया है। शहर की अनुमानित जनसंख्या 14.6 लाख और रोजगार के अवसर 8.5 लाख होंगे। किसी कमी की संभावना न रहे, इसलिए मास्टर प्लान को स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, दिल्ली (delhi) को भेजा गया है, जो एक महीने में अपना जवाब देगा।
जानकारी के मुताबिक, यह क्षेत्र ताज ट्रैपेजियम जोन (trapezium zone) में शामिल है, जिसमें विश्व धरोहर स्थल ताजमहल और आसपास के अन्य ऐतिहासिक स्मारक आते हैं। इसका उद्देश्य ताजमहल और आस-पास के स्मारकों को वायु प्रदूषण (Air pollution to monuments), औद्योगिक उत्सर्जन (industrial emissions) और पर्यावरण क्षरण से बचाना है। ऐसे में यहां केवल वही औद्योगिक इकाइयां स्थापित (Industrial units established) होंगी जो प्रदूषण मुक्त होंगी।
शैलेंद्र भाटिया, ओएसडी यीडा, ”नए आगरा के मास्टर प्लान को परीक्षण के लिए स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर दिल्ली भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।”
इस प्रकार विकसित होगा नया शहर –
श्रेणी :- क्षेत्रफल
- आवासीय :- 2501
- व्यावसायिक :- 340.09
- व्यावसायिक टूरिज्म :- 142.45
- औद्योगिक :- 1812.8
- मिक्स लैंड :- 447
- संस्थागत :- 244.13
- सर्विस :- 86
- मनोरंजन :- 322.48
- पीएसपी टूरिज्म :- 172
- ग्रीन :- 485.72
- ग्रीन रिवर बफर :- 823.7
- कृषि :- 127.43
- वन :- 307
- लॉजिस्टिक :- 180
- सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर :- 1139.02
- कुल क्षेत्रफल :- 9130.82
- (Note: क्षेत्रफल हेक्टेयर में)
First published on: December 08, 2025 02:51 PM