8th Pay Commission – कर्मचारियों को कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी, आठवें वेतन आयोग पर आया सरकार का जवाब
8th Pay Commission - केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आठवें वेतन आयोग के तहत बढ़ी हुई सैलरी का इंतजार जारी है। इस बीच सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि आयोग की सिफारिशें (Commission's recommendations) मंजूर होने के बाद ही उन्हें लागू किया जाएगा। ऐसे में सरकार की ओर से जारी इस अपडेट से जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए इस खबर को पूरा पढ़ लें-
HBN News TV – (8th Pay Commission) केंद्रीय कर्मचारी अभी भी 8वें वेतन आयोग को लेकर अंतिम स्पष्टता का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब इसकी रूपरेखा धीरे-धीरे सामने आने लगी है। संसद के शीतकालीन सत्र (winter session of parliament) के दौरान सरकार ने एक बार फिर आयोग की टाइमलाइन से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए यह स्पष्ट किया कि प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, लेकिन इसे लागू करने पर अंतिम निर्णय बाद में लिया जाएगा।
गौरतलब है कि नवंबर 2025 में केंद्र सरकार (central government) ने 8वें वेतन आयोग के लिए टर्म्स ऑफ रेफरेंस (TOR) को मंजूरी दी थी। इसके साथ ही आयोग को अपनी रिपोर्ट जमा करने के लिए 18 महीने की अवधि दी गई, जिससे सैलरी (salary), भत्तों (allowances) और पेंशन की समीक्षा (pension review) की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो गई।
क्या कहा संसद में मंत्री ने-
संसद में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी (Minister of State for Finance Pankaj Chaudhary) ने कहा कि सरकार 8वें वेतन आयोग को लागू करने की तारीख उचित समय पर तय करेगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि सिफारिशें स्वीकार होने के बाद पर्याप्त फंड का इंतजाम किया जाएगा। हालांकि इससे कर्मचारियों को कोई निश्चित तारीख नहीं मिलती, लेकिन यह साफ है कि आयोग की सिफारिशों पर फैसला बजट प्लानिंग (budget planning) और वित्तीय आकलन के अनुरूप ही लिया जाएगा।
बढ़ी हुई सैलरी खाते में कब आएगी-
कागजों पर आठवें वेतन आयोग (8th pay commission news) के तहत सैलरी में बदलाव 1 जनवरी 2026 से लागू होने की उम्मीद है, लेकिन कर्मचारियों को वास्तव में बढ़ी हुई सैलरी पाने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। आमतौर पर प्रभावी तारीख और बैंक अकाउंट (bank account) में पहली अतिरिक्त सैलरी के बीच समय का अंतर होता है। उदाहरण के तौर पर, 7वें वेतन आयोग जनवरी 2016 से प्रभावी हुआ था, लेकिन कैबिनेट की मंजूरी उस साल जून में मिली और कर्मचारियों को बाद में एरियर भुगतान किया गया।
गौरतलब है कि सरकार ने आठवें वेतन आयोग (8th pay commission latest update) को अपनी रिपोर्ट जमा करने के लिए 18 महीने का समय दिया है। इसके बाद कैबिनेट की मंजूरी, नियमों का नोटिफिकेशन और संबंधित विभाग द्वारा रीकैलकुलेशन (recalculation) किया जाएगा, जिससे कर्मचारियों की सैलरी में वृद्धि का वास्तविक समय थोड़ी देर से लागू हो सकता है।
कितनी बढ़ोतरी हो सकती है सैलरी में-
बता दें कि छठे वेतन आयोग (6th pay commission) में कर्मचारियों की सैलरी में औसतन लगभग 40% की बढ़ोतरी हुई थी, जबकि सातवें वेतन आयोग (7th pay commission) में यह वृद्धि 23-25% रही थी। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, 8वें वेतन आयोग में सैलरी में 20-35% की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, वास्तविक स्थिति तब स्पष्ट होगी जब आयोग अपनी रिपोर्ट सौंपेगा और उसकी सिफारिशें यूनियन बजट (union budget)और कैबिनेट के फैसलों में परिलक्षित होंगी। इस प्रक्रिया के चलते कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी (employees salary hike) पाने में अभी कुछ समय लग सकता है।
First published on: December 19, 2025 10:53 PM