बिग ब्रेकिंग

8th Pay Commission Update : कर्मचारियों के लिए अपडेट, पेंशन, सैलरी समेत यहां होंगे फायदे

8th Pay Commission Update : देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर। दरअसल, आपको बता दें कि सरकार ने आठवें वेतन आयोेग को मंजूरी देकर साफ किया है कि अब सैलरी के साथ पेंशन में भी बदलाव होंगे। इसके बाद भत्तों, वेतन संरचना (salary structure) और रिवीजन से जुड़े कई बड़े फैसलों की उम्मीद बढ़ गई है, जिससे कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा... आइए नीचे खबर में जान लेते है इस अपडेट से जुड़ी पूरी डिटेल-

HBN News TV (8th Pay Commission) केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत की खबर है। कई दिनों से जारी इंतज़ार खत्म करते हुए सरकार ने साफ किया है कि आठवें वेतन आयोग के तहत पेंशन रिवीजन भी किया जाएगा। यानी आने वाले समय में सिर्फ सैलरी ही नहीं, पेंशन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) ने राज्यसभा में इसकी जानकारी दी, जिसके बाद लाखों पेंशनर्स ने राहत की सांस ली।

 

क्या आठवां वेतन आयोग पेंशन रिवाइज करेगा-

राज्यसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पुष्टि की कि 8th पे कमीशन वेतन, भत्तों के साथ-साथ पेंशन (pension update) पर भी सिफारिश करेगा। इससे पहले कर्मचारी और पेंशनर संगठन (pensioner organization) लगातार मांग कर रहे थे कि ToR (Terms of Reference) में पेंशन को स्पष्ट रूप से शामिल किया जाए। अब सरकार ने यह साफ कर दिया है।

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

 

क्या महंगाई भत्ते को बेसिक में मर्ज किया जाएगा-

सरकार ने साफ़ कहा है कि महंगांई भत्ता (Dearness Allowance) को बेसिक पे में मर्ज करने का अब तक कोई प्रस्ताव उसके पास नहीं आया है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी (Minister of State for Finance Pankaj Chaudhary) ने संसद में बताया कि जबकि कई यूनियनें यह मांग करती रही हैं कि DA 50% पार करने पर उसे बेसिक में जोड़ दिया जाए, सरकार ने फिलहाल ऐसा कोई कदम उठाने से इनकार किया है।

 

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

क्या आठवें वेतन आयोग का गठन हो गया है-

सरकार ने 3 नवंबर 2025 को 8th पे कमीशन का आधिकारिक गठन कर दिया है। चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्ति के साथ ही इसके Terms of Reference (ToR) भी जारी हो चुके हैं। इन्हीं ToR के आधार पर कमीशन वेतन संरचना, भत्ते, पेंशन (pension) और सिस्टम से जुड़े बड़े बदलावों पर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा।

 

कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए इसका मतलब क्या है?

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति
  • पेंशन रिवीजन होगा।
  • पे स्ट्रक्चर में बदलाव (Changes in pay structure) की संभावना है।
  • भत्तों पर भी नए नियम आएंगे।

First published on: December 08, 2025 02:21 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading