बिग ब्रेकिंग

8th Pay Commission : आठवें वेतन आयोग से पहले DA हाइक पर अपडेट, कर्मचारियों की सैलरी में इस हिसाब से होगी बढ़ौतरी

8th Pay Commission : आठवें वेतन आयोग के लागू होने तक सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि DA हाइक कैसे प्रभावित होगा और सैलरी में बढ़ोतरी (employees salary hike) किस प्रकार आएगी। ऐसे में अगर आप भी इन्हीं सवालों से जुड़े जवाब जानना चाहते है तो चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है कि आखिर कैसे बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी-

HBN News TV – (8th Pay Commission)। केंद्रीय कर्मचारियों में आठवें वेतन आयोग को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले महीने कैबिनेट ने इसके Terms of Reference (ToR) को मंजूरी दे दी थी। इसी बीच, वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी (Minister of State for Finance Pankaj Chaudhary) ने संसद में बताया कि आयोग की सिफारिशें आने के बाद ही सरकार लागू होने की तारीख तय करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि सिफारिशें लागू करने के लिए आवश्यक फंड का इंतजाम भी कर दिया जाएगा।

कब जारी हुआ ToR-

आठवें वेतन आयोग का गठन हो चुका है। इसके Terms of Reference (ToR) प्रधानमंत्री मोदी ने 28 अक्टूबर को मंजूर किए थे, और इसके बाद वित्त मंत्रालय ने 3 नवंबर को आधिकारिक अधिसूचना जारी की। अक्टूबर में सरकार ने इस साल का अंतिम DA हाइक भी दिया, लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आठवें वेतन आयोग (8th pay commission latest news) लागू होने तक DA बढ़ता रहेगा या नहीं।

महंगाई भत्ते में कोई बदलाव नहीं-

सीधा जवाब यह है कि DA पहले की तरह ही बढ़ता रहेगा और आपकी मौजूदा बेसिक सैलरी (employees basic salary) पर ही कैलकुलेट किया जाएगा। जनवरी और जुलाई में इसकी समीक्षा जारी रहेगी और फॉर्मूला भी वही रहेगा। जब आठवां वेतन आयोग (8th pay commission latest news) लागू होगा, तो मौजूदा DA नई बेसिक पे में मर्ज कर दी जाएगी, जिससे पूरा सैलरी स्ट्रक्चर रीसेट (salary structure reset) हो जाएगा।

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

 

महंगाई भत्ता क्यों जरूरी है-

 

सरकारी कर्मचारियों की सैलरी (employees salary) में अब बेसिक पे (basic pay) का हिस्सा घटकर लगभग 50% रह गया है, जबकि पहले यह करीब 65% होता था। ऐसे में DA महंगाई के प्रभाव से सुरक्षा देने वाला सबसे अहम हिस्सा बन गया है। 1 अक्टूबर को मिली 3% की DA वृद्धि दिवाली से ठीक पहले आई, जिससे करोड़ों परिवारों को राहत मिली।

 

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

 क्या बदलेगा आठवें वेतन आयोग से-

 

सातवें वेतन आयोग (7th pay commission news) ने पे मैट्रिक्स की शुरुआत की थी। अब आठवां वेतन आयोग इसे और आधुनिक बनाएगा और नई आर्थिक परिस्थितियों के अनुसार सैलरी स्ट्रक्चर को अपडेट (employees salary structure update) करेगा। यदि इसे 1 जनवरी 2026 से लागू किया गया, तो करीब 50 लाख कर्मचारी और 69 लाख पेंशनर (pensioner), यानी कुल लगभग 1.19 करोड़ लोग इससे लाभान्वित होंगे।

 

फिलहाल महंगाई भत्ता ही राहत देगा-

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

जब तक आठवां वेतन आयोग लागू नहीं होता, DA ही कर्मचारियों को महंगाई से बचाने का मुख्य साधन बना रहेगा। DA में बढ़ोतरी से कर्मचारियों की आय महंगाई के अनुरूप एडजस्ट (adjusted for inflation) होती रहेगी। सरकार का उद्देश्य यही है कि आठवें वेतन आयोग (8th pay commission latest news) लागू होने तक कर्मचारियों को महंगाई से राहत मिलती रहे।

First published on: December 11, 2025 06:28 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading