8th Pay Commission : इन कर्मचारियों को मिलेगा 8वें वेतन आयोग का फायदा
8th Pay Commission Update : देश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए जरूरी खबर। दरअसल आपको बता दें कि हाल ही में आठवें वेतन आयोग को लेकर सरकार ने संसद में बड़ा अपडेट दिया है। केंद्र ने बताया कि देश के 50 लाख से अधिक कर्मचारियों (employees news) और करीब 69 लाख पेंशनर्स को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इस अपडेट से जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए इस खबर को पूरा पढ़ लें-
HBN News TV (8th Pay Commission)। 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें आने में अब करीब 17 महीने बचे हैं। इसी बीच केंद्र सरकार ने सोमवार को आयोग को लेकर जारी अटकलों पर रोक लगाते हुए ताजा स्थिति स्पष्ट की है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी (Minister of State for Finance Pankaj Chaudhary) ने संसद में 8वें वेतन आयोग को लेकर स्पष्ट जानकारी दी है। उन्होंने आयोग की सिफारिशों को लागू करने के लिए फंड के इंतजाम को लेकर भी जवाब दिए।
संसद में चर्चा के दौरान वित्त राज्य मंत्री ने जानकारी दी कि फिलहाल केंद्र सरकार के लगभग 50.14 लाख कर्मचारी और करीब 69 लाख पेंशनधारक हैं। 8वां वेतन आयोग लागू होने के बाद इन सभी को लाभ मिलेगा। मंत्री ने अपने लिखित जवाब में आयोग के टर्म्स ऑफ़ रेफरेंस (TOR), लागू होने की संभावित समयसीमा और उससे जुड़े सवालों पर भी स्पष्टीकरण दिया।
उनसे यह भी पूछा गया कि वित्त वर्ष 2026-27 के बजट (Budget for the financial year 2026-27) में आयोग के लिए फंड आवंटन की क्या योजना है और क्या सरकार कर्मचारियों व पेंशनर्स की शिकायतों के समाधान पर विचार कर रही है।
आठवां वेतन आयोग कब से लागू होगा –
आठवें वेतन आयोग की घोषणा के बाद से ही कर्मचारियों और पेंशनधारकों (pension holders) के मन में सबसे बड़ा सवाल इसे लागू होने की तारीख को लेकर था। संसद में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि आयोग की सिफारिशों को कब से लागू किया जाएगा, इसका एलान बाद में किया जाएगा।
फिलहाल आयोग को गठन के 18 महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट हर हाल में सौंपनी है। सातवां वेतन आयोग (7th pay commission news) 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो जाएगा, लेकिन आठवें वेतन आयोग (8th pay commission news) के प्रभावी होने की तिथि को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
आयोग बनने के बाद अब तक क्या हुआ-
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आठवें वेतन आयोग (8th pay commission news) की सिफारिशों को लागू करने के लिए आवश्यक फंड का फैसला समय आने पर किया जाएगा और इसके लिए तय प्रक्रिया का ही पालन होगा। आयोग के गठन के बाद पिछले 41 दिनों में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
केंद्र सरकार (central government update) ने इसके टर्म्स ऑफ़ रेफरेंस को मंजूरी दे दी है और इसका गजट नोटिफिकेशन (notification) 3 नवंबर 2025 को जारी किया जा चुका है।
आयोग किस आधार पर तय करेगा सैलरी –
पे कमीशन मूल वेतन संरचना, पेंशन, अलाउंस (allowance) और अन्य सुविधाओं का मूल्यांकन करते हुए अपनी सिफारिशें तैयार करेगा। इसका उद्देश्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को उचित और संतुलित भुगतान (balanced payment) सुनिश्चित करना है।
आयोग के सामने फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) में संशोधन एक महत्वपूर्ण चुनौती होगी, क्योंकि इसी के आधार पर वेतन में बढ़ोतरी तय होती है। सरकार ने आयोग के गठन के बाद से कई शुरुआती कदम उठाए हैं, जिनका सीधा असर कर्मचारियों की सैलरी (employees salary) और पेंशन (pension) व्यवस्था पर पड़ेगा।
पेंशनर्स को लाभ मिलेगा या नहीं-
8वें वेतन आयोग का टर्म ऑफ़ रेफरेंस (TOR) जारी होने के बाद से यह सवाल लगातार उठ रहा था कि पेंशनर्स को इसका लाभ मिलेगा या नहीं। इस पर केंद्रीय मंत्री ने संसद में स्पष्ट किया कि आयोग की सिफारिशों के आधार पर पेंशन में भी बदलाव किए जाएंगे और पेंशनर्स को इसका सीधा फायदा (Pensioners benfit) मिलेगा।
हालांकि सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि अभी डीए (DA) या डीआर (DR) को बेसिक पे में मर्ज करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। वित्त मंत्रालय के अनुसार, महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) या महंगाई राहत को मूल वेतन में जोड़ने पर फिलहाल विचार नहीं किया जा रहा है।
First published on: December 10, 2025 12:12 PM