8th Pay Commission : आ गई रिपोर्ट, इस दिन लागू होगा 8वां वेतन आयोग, सरकार ने कर दिया क्लियर
8th Pay Commission Update : देश के एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स लंबे समय से आठवें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। सरकार ने TOR को मंजूरी दे दी है। लेकिन अभी तक नया वेतन आयोग लागू नहीं हुआ है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें क्लियर हो गया है कि नया वेतन आयोग आने में कितना समय लगेगा।
HBN News Tv – (8th Pay Commission)। आठवें वेतन आयोग को लेकर देश भर में चर्चा तेज हो गई है। जनवरी 2025 में आठवें वेतन आयोग की घोषणा के बाद अब जाकर सरकार ने 10 महीने बाद TOR को हरि झंड़ी दी है। इससे कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। लेकिन नया वेतन आयोग लागू होने की तारीख अभी भी फाइनल नहीं हुई है।
कुछ लोगों का कहना है कि इसे लागू होने में 2 से 3 साल का समय लग सकता है, तो वहीं कुछ का अनुमान है कि 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू हो सकता है। फिलहाल इन सब कयासों के बीच केंद्र सरकार ने सबकुछ साफ कर दिया है। केंद्र सरकार ने साफ करते हुए बताया है कि 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission Latest News) को 1 जनवरी 2026 से लागू करने पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।
8वें वेतन आयोग को लेकर सरकार से पूछा गया सवाल –
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी (Minister of State for Finance Pankaj Chaudhary) ने सोमवार, 8 दिसंबर 2025 को लिखित जवाब में कहा कि, “8वें वेतन आयोग की लागू होने की तारीख सरकार तय करेगी।” उनसे पूछा गया था कि क्या केंद्र सरकार 8th CPC को 1 जनवरी 2026 से लागू करने की तैयारी कर रही है, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तारीख पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। यह बयान ऐसे समय आया है जब कर्मचारियों के बीच 8th CPC को 2026 से लागू करने की चर्चाएं तेज थीं।
आयोग अपनी सिफारिशें खुद तय करेगा
मंत्री ने बताया कि आठवां वेतन आयोग (8th Pay Commission) पहले ही गठित किया जा चुका है और इसका टर्म ऑफ रेफ्रेंस (ToR) भी 3 नवंबर 2025 को वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किया जा चुका है। चौधरी ने कहा कि आयोग अपनी सिफारिशें तैयार करने के लिए अपनी प्रक्रिया और कार्यपद्धति खुद तय करेगा।
इन कर्मचारियों को मिलेगा नये वेतन आयोग का फायदा –
सरकार ने बताया कि देश में कुल 50.14 लाख केंद्रीय कर्मचारी और करीब 69 लाख पेंशनभोगी हैं, 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission Update) लागू होते ही कर्मचारियों को इसका सीधा फायदा होगा। इतना बड़ा खर्च देखते हुए सरकार ने यह भी कहा कि जब आयोग की सिफारिशें स्वीकार की जाएंगी, तब उन्हें लागू करने के लिए जरूरी फंड की व्यवस्था बजट में की जाएगी।
First published on: December 08, 2025 08:49 PM