बिग ब्रेकिंग

8th Pay Commission : नए वेतन आयोग में डीए और फिटमेंट फैक्टर का बदला गणित, कर्मचारियों के लिए जानना जरूरी

 8th Pay Commission : नए वेतन आयोग को लेकर तैयारियां तेज हैं और इस बार डीए व फिटमेंट फैक्टर के गणित में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कर्मचारियों की सैलरी स्ट्रक्चर में नए फॉर्मूले लागू किए जाने की चर्चा है। ऐसे में केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए ये बदलाव समझना बेहद जरूरी है तो चलिए आइए समझ लेते है आज इस खबर में-

HBN News TV – (8th Pay Commission)। केंद्र सरकार ने लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का गठन करके नए साल 2026 की शुरुआत से पहले एक बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर ली है। यह अब केवल एक चर्चा नहीं, बल्कि एक वास्तविक तैयारी के चरण में है। सरकार ने आयोग का गठन कर दिया है, और इस पर काम नवंबर 2025 की शुरुआत से शुरू हो गया है. इस कदम का सीधा असर 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और 60 लाख से ज्यादा पेंशनधारकों पर पड़ेगा, जिससे उनके वेतन और पेंशन में महत्वपूर्ण वृद्धि की उम्मीद है।

 

सबसे बड़ा सवाल- कितनी बढ़ेगी सैलरी?

 

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस बार 18% से 24% तक की सैलरी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. और इसका सबसे बड़ा आधार होगा- फिटमेंट फैक्टर (fitment factor), यानी वो गुणांक जो पुराने बेसिक पे को नई सैलरी में कन्वर्ट करता है।

 

1 जनवरी 2026 से लागू होने की पूरी उम्मीद

सातवां वेतन आयोग (7th pay commission) 1 जनवरी 2016 से लागू हुआ था. उसी पैटर्न पर 8वें आयोग को भी 1 जनवरी 2026 से लागू करने की तैयारी है अभी इसकी सिफारिशों का ड्राफ्ट (draft) तैयार किया जा रहा है और 2027 के मध्य तक इसका प्रारूप सरकार को सौंपा जा सकता है। फिटमेंट फैक्टर, महंगाई भत्ता (Dearness Allowance), और अन्य अलाउंसेज को लेकर चर्चाएं जारी हैं। सरकार चाहती है कि यह नया वेतन आयोग “वित्तीय अनुशासन” के भीतर रहकर कर्मचारियों (employees) को अधिकतम राहत दे।

Fitment Factor का मैथमेटिक्स-

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

सातवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 निर्धारित किया गया था, जिससे न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹7,000 से बढ़कर ₹18,000 हो गई थी। आगामी आठवें वेतन आयोग के लिए कई अनुमानित फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) सामने हैं, जिनमें 1.92, 2.08, और 2.86 शामिल हैं। वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) के सूत्रों और विशेषज्ञों के अनुसार, 1.92 का आंकड़ा सबसे यथार्थवादी और व्यावहारिक माना जा रहा है।

अगर 1.92 का फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) लागू होता है, तो वर्तमान न्यूनतम सैलरी ₹18,000 सीधे बढ़कर ₹34,560 हो जाएगी. यानि लेवल-1 के कर्मचारियों को लगभग 92% की सैलरी जंप मिल सकती है. इसी के साथ दूसरे लेवल्स (2 से 6 तक) पर भी इसी अनुपात में वृद्धि होगी.

 

 DA का मैथमेटिक्स, अन्य भत्ते-

जब भी नया वेतन आयोग लागू होता है, तो पुराना DA (Dearness Allowance) बेसिक पे में समाहित कर दिया जाता है और DA का मीटर फिर से 0% से शुरू होता है यानी जनवरी 2026 से नया DA शून्य से शुरू होगा और उसके बाद हर छह महीने (जनवरी और जुलाई) में इसका पुनरीक्षण होगा।

8वें वेतन आयोग के लागू होते ही, वर्तमान 58% DA (महंगाई भत्ता) कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में मर्ज हो जाएगा। इससे बेसिक सैलरी बढ़ेगी, लेकिन DA रीसेट होकर 0% हो जाएगा। इसके अतिरिक्त, HRA (House Rent Allowance) और TA (Transport Allowance) भी बढ़ी हुई नई बेसिक सैलरी के आधार पर पुनर्निर्धारित किए जाएंगे, जिससे कर्मचारियों के कुल वेतन में वृद्धि होगी।

उदाहरण के तौर पर, अगर आपकी बेसिक ₹34,560 होती है और आप X श्रेणी के शहर (27% HRA) में हैं, तो केवल HRA ही ₹9,331 के करीब हो जाएगा, जबकि TA 1,350 रुपये रहेगा।

 

पेंशनर्स के लिए भी खुशखबरी-

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

सरकारी पेंशनर्स के लिए भी यह आयोग उम्मीद लेकर आएगा. अभी न्यूनतम पेंशन 9,000 है, जो 8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद 15,000 से 20,000 तक जा सकती है. इसके अलावा, रिवाइज्ड सैलरी के हिसाब से ग्रेच्युटी और प्रोविडेंट फंड (PF) योगदान भी बढ़ जाएगा. पेंशन गणना का आधार बढ़ी हुई बेसिक सैलरी होगी, इसलिए रिटायरमेंट के बाद की आय पहले से कहीं अधिक आरामदायक हो सकती है।

लेवल-1 से 6 तक कर्मचारियों की होगी ‘चांदी’-

वेतन आयोग की सिफारिशें हर लेवल पर अलग प्रभाव डालती हैं. इस बार सबसे अधिक फायदा पे मैट्रिक्स के लेवल-1 से लेवल-6 तक के कर्मचारियों को होगा- यानि क्लर्क, असिस्टेंट (assistant), टेक्निकल स्टाफ (technical staff) और जूनियर ग्रेड अधिकारी। उच्च वेतन ग्रेड के अफसरों के लिए वृद्धि प्रतिशत थोड़ी कम रह सकती है, क्योंकि फिटमेंट फैक्टर का असर उन पर समान अनुपात में नहीं पड़ता।

 

राज्य सरकारों पर भी असर-

केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ने का असर राज्य सरकारों पर भी पड़ेगा. ज्यादातर राज्य सरकारें केंद्र के मॉडल को फॉलो करती हैं, इसलिए आठवें वेतन आयोग (8th pay commission news) के लागू होने के बाद राज्यों में भी वेतन संशोधन की लहर देखी जा सकती है। हालांकि, कई राज्य वित्तीय स्थिति के आधार पर इसे कुछ महीनों की देरी से लागू करते हैं।

 

पेंशन और रिटायरमेंट बेनिफिट्स में अतिरिक्त फायदा-

सैलरी बढ़ने के साथ-साथ रिटायरमेंट बेनिफिट्स में भी सुधार होगा. ग्रेच्युटी लिमिट और पीएफ (Provident Fund) योगदान बेसिक पे के प्रतिशत पर आधारित होते हैं. जब बेसिक सैलरी ही लगभग दोगुनी हो जाएगी, तो ग्रेच्युटी और PF दोनों में योगदान स्वतः बढ़ जाएगा. इससे कर्मचारियों की फाइनेंशियल सिक्योरिटी और मजबूत होगी।

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

 

8वें वेतन आयोग से अर्थव्यवस्था को भी बूस्ट-

वेतन आयोग के लागू होने से सिर्फ सरकारी कर्मचारियों की आय ही नहीं बढ़ती, बल्कि यह अर्थव्यवस्था को भी मज़बूत प्रोत्साहन देता है. कर्मचारियों की बढ़ी हुई आय से उपभोक्ता खर्च (कंज्यूमर स्पेंडिंग) में उछाल आता है, जिससे बाजार और उद्योगों को सीधा लाभ मिलता है. यह सुधार सरकार के लिए एक आर्थिक बूस्टर (इकोनॉमिक बूस्टर) के रूप में कार्य करता है।

 

कब आएंगी सिफारिशें और क्या है टाइमलाइन-

 

सरकार ने आयोग को सभी डेटा विश्लेषण के लिए 15 महीने का समय दिया है. हालांकि सिफारिशें 2027 के मध्य तक आने की संभावना है, पर इम्प्लीमेंटेशन की तारीख 1 जनवरी 2026 ही मानी जा रही है. अंतिम निर्णय केंद्र सरकार द्वारा रिपोर्ट पर विचार करने के बाद लिया जाएगा।

First published on: November 12, 2025 12:36 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading