8th Pay Commission : सरकार ने कर दिया स्पष्ट, सैलरी के साथ मर्ज नहीं होगा महंगाई भत्ता
8th Pay Commission Update : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर। दरअसल आपको बता दें कि सरकार ने ये स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) को बेसिक सैलरी में मिलाने का कोई प्रस्ताव नहीं है... सरकार की ओर से जारी इस अपडेट (employees update) से जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए इस खबर को पूरा पढ़ लें-
HBN News TV – (8th Pay Commission)। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को बड़ा अपडेट देते हुए बताया कि सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन को आधिकारिक रूप से अधिसूचित कर दिया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) को बेसिक पे में शामिल करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। सरकार ने दोहराया कि DA/DR की दरों को पहले की तरह हर छह महीने में AICPI-IW इंडेक्स के आधार पर ही रिवाइज किया जाएगा।
DA/DR मर्ज होने की अटकलों पर लगा विराम –
पिछले कुछ महीनों से यह अनुमान लगाया जा रहा था कि 2026 के बाद DA और DR को बढ़ाना बंद किया जा सकता है और इन्हें 8वें वेतन आयोग के तहत बेसिक पे में मर्ज (basic pay merge) किया जा सकता है। लेकिन अब सरकार ने इन अटकलों को खारिज करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि DA/DR पहले की ही तरह जारी रहेगा और AICPI-IW इंडेक्स के आधार पर हर छह महीने में रिवाइज किया जाता रहेगा। यह खबर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स (pensioners update) के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।
सैलरी का मौजूदा स्ट्रक्चर रहेगा जस का तस-
सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल DA और DR को बेसिक पे में शामिल करने की कोई योजना नहीं है। इसका मतलब है कि सैलरी का मौजूदा स्ट्रक्चर जस का तस रहेगा-बेसिक पे में कोई बदलाव नहीं होगा और केवल DA/DR ही हर छह महीने में प्रतिशत के आधार पर बढ़ेगा। हालांकि, बेसिक पे (employees basic pay) नहीं बढ़ने से पेंशन, PF, HRA और अन्य भत्तों में वास्तविक बढ़ोतरी नहीं होती, क्योंकि इन सभी की गणना बेसिक पे पर ही निर्भर करती है।
DA/DR की वर्तमान स्थिति –
– मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों (central employees) और पेंशनर्स के लिए DA/DR की दर 55% है।
– दिवाली से पहले सरकार ने इसमें 3% की बढ़ोतरी की थी।
– महंगाई भत्ता (DA) कर्मचारियों को, जबकि DR पेंशनर्स को मिलता है।
कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग-
सरकार ने इस साल जनवरी में 8th Pay Commission की घोषणा की थी। यह इसलिए जरूरी हुआ क्योंकि सातवां वेतन आयोग (7th pay commission) 10 साल का कार्यकाल पूरा कर रहा है। आयोग की अध्यक्षता जस्टिस रंजन देसाई कर रहे हैं। आयोग को 18 महीनों के भीतर अपनी सिफारिशें देने की उम्मीद है। 2026 नया पे स्ट्रक्चर लागू होने संभावना है।
सरकार ने इस साल जनवरी में 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की घोषणा की थी, क्योंकि 7वें वेतन आयोग का 10 साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। नए आयोग की अध्यक्षता सेवानिवृत्त जस्टिस रंजन देसाई कर रहे हैं। उम्मीद है कि आयोग 18 महीनों के भीतर अपनी सिफारिशें सौंप देगा। 2026 में नया पे स्ट्रक्चर (new pay structure) लागू होने की संभावना है।
First published on: December 02, 2025 11:44 AM