बिग ब्रेकिंग

8th Pay Commission : आ गई नई रिपोर्ट, क्या 8वें वेतन आयोग लागू होने में भी लेगेगा 7वें वेतन आयोग जितना समय

8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे 1 करोड़ से अधिक केद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, 2026 में 8वां वेतन आयोग लागू नहीं होगा। नई रिपोर्ट के अनुसार नया वेतन आयोग लागू होने में इतना समय लगेगा। चलिए जानते हैं -

HBN News TV-(8th Pay Commission) केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव करने के लिए सरकार हर 10 साल में नया वेतन आयोग लागू करती है। आखिरी बार साल 2016 में सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) की सिफारिश की गई थी, जिसका मौजूदा समय में कर्मचारियों को लाभ मिल रहा है। दिसंबर 2025 में 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल खत्म हो जाएगा।

8 महीने पहले किया गया 8वें आयोग का गठन

बता दें कि मोदी सरकार की अध्यक्षता में जनवरी 2025 में 8वें वेतन आयोग के गठन की घोषणा की गई थी लेकिन अब इसको 8 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। परंतु अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है। ऐसे में 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के लागू होने में देरी हो रही है। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की चिंता बढ़ती जा रही है। कर्मचारियों के मन में सवाल है कि आखिर कब तक आठवां वेतन आयोग लागू किया जाएगा।

2 साल और करना पड़ेगा इंतजार?

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

भारत देश में सातवें वेतन आयोग की घोषणा सितंबर 2013 में हुई थी। इसके बाद 2014 में इसका गठन हुआ। इसके बाद 2016 में इसकी सिफारिश लागू की गई थी ऐसे में सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) की सभी प्रक्रियाएं पूरी होने में लगभग 2 साल 9 महीना का समय लग गया था। अनुमान है कि 8वां वेतन आयोग लागू होने में भी इतना ही समय लग सकता है।

जिस तरह से 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन की घोषणा जनवरी 2025 में हुई है तो इसकी सिफारिश से लगभग 2027 या जनवरी 2028 के बीच लागू हो सकती है। हालांकी मौजूदा समय में ज्यादातर चीज ऑनलाइन होने से मैन्युअल काम में समय बचेगा इस आधार पर आयोग समय से पहले अपनी सिफारिश से दाखिल कर सकता है।

इस स्थिति में नहीं होगी वेतन बढ़ौतरी-

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने जनवरी 2025 में 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन की घोषणा की थी। अब इसको 8 महीने पूरे हो चुके हैं लेकिन अभी तक सरकार ने वेतन आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की है और नहीं टी ओ आर यानी टर्म का रिफरेंस की अधिसूचना जारी की गई है। 8वें वेतन आयोग किन प्रक्रियाओं में हो रही है, इसकी वजह से केंद्रीय कर्मचारियों (Update for Goverment Employess) और पेंशनर्स की चिंता लगातार बढ़ती ही जा रही है। उन्हें डर सता रहा है कि अगर उचित समय पर आयोग का काम पूरा नहीं हुआ तो जनवरी 2026 से नया वेतन आयोग लागू नहीं होगा और उनकी बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी नहीं होगी।

लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच 8वें वेतन आयोग में हो रही देरी से कर्मचारियों की चिंता बढ़ रही है। अभी तक कर्मचारियों की सैलरी बढ़ती महंगाई के हिसाब से एडजस्ट नहीं हो पाई है। पिछली बार जब नया वेतन आयोग (Pay revision) लागू किया गया था तो कर्मचारी और पेंशनभोगियों की सैलरी और पेंशन में बड़ा इजाफा दर्ज किया गया है। इसकी वजह से उन्हें आर्थिक लाभ मिला इस बार कर्मचारियों को उम्मीद है कि उनकी बेसिक सैलरी और अन्य बातों में बड़ा उछाल आएगा। लेकिन फिलहाल सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission News) के कार्य में की जा रही देरी को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है।

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

सरकार ने दिया जवाब

राज्यसभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया है कि सरकार को विभिन्न स्टेकहोल्डर से 8वें वेतन आयोग पर सुझाव मिल मिल रहे है। वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया है 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission Latest Update) की उचित समय पर उपसर्ग अधिसूचना जल्द ही जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा है कि आयोग अपनी सिफारिश से निर्धारित समय सीमा के भीतर देगा जो संभव की शर्तों (TOR) में तय की जाएगी।

नया वेतन आयोग लागू होने में रही चुनौतियां

एक्सपर्ट्स ने जानकारी देते हुए बताया है कि 8वें वेतन आयोग में हो रही देरी के पीछे कई महत्वपूर्ण वजह है। सरकार के सामने कई चुनौतियां आ रही हैं जिसकी वजह से नए वेतन आयोग (New Pay revision) की प्रक्रिया पूरी होने में समय लग रहा है। कई देशों के बीच चल रहे युद्ध और भू राजनीतिक तनाव की वजह से भी इसमें देरी हो रही है। महंगाई दर का आकलन करके कर्मचारियों की सैलरी में उचित बढ़ोतरी की जाएगी। इसको लेकर अभी विश्लेषण चल रहा है।

 

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

8वां वेतन आयोग लागू होने में लगगा इतना समय

अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) का गठन 2025 में होता है और रिपोर्ट तैयार होने में लगभग 2 साल का समय लगता है तो इसे 2028 की शुरुआत तक लागू किया जाएगा। यह अनिवार्य नहीं है कि 8वां वेतन आयोग लागू करने में 7वें वेतन आयोग की समय सीमा का ही पालन किया जा रहा है। जिस तरह से आयोग (Pay Revision) की संदराव की शर्तें और सदस्यों की घोषणा में देरी हो रही है। उससे ये लगता है कि कर्मचारी और पेंशन भोगियों को सैलरी हाई के लिए 2028 तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

First published on: September 02, 2025 02:59 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading