8th Pay Commission : लग गया पता, 8वें वेतन आयोग में इतना रखा जाएगा फिटमेंट फैक्टर, सैलरी में होगी तगड़ी बढ़ौतरी
8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। देश के एक करोड़ से अधिक सरकारी कर्मचारी लंबे समय से आठवें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच एक रिपोर्ट सामने आई है कि नये वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर कितना रखा जाएगा। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं।
HBN News TV – (8th Pay Commission Salary Hike)। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए आने वाले महीनों में बड़ी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। आठवां वेतन आयोग अपना काम शुरू कर चुका है और सभी की नज़र अब फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) पर टिकी है। यह छोटा-सा शब्द भले सरल लगे, लेकिन इसी के आधार पर वेतन और पेंशन में होने वाली बढ़ोतरी तय होती है। पिछले वेतन आयोगों ने कर्मचारियों की आय में बड़ा बदलाव लाया है, इसलिए इस बार भी उम्मीदें काफी ऊंची हैं।
8वें वेतन आयोग के टर्म ऑफ रेफरेंस (ToR) को मंजूरी मिलने के बाद आयोग ने अपनी औपचारिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोग की अध्यक्ष जस्टिस (रिटायर्ड) रंजना देसाई के नेतृत्व में टीम अब यह आकलन करेगी कि (Salary Calculator 8th Pay Commission) वेतन, पेंशन और भत्तों में कितनी बढ़ोतरी की जानी चाहिए। आयोग की सिफारिशें यूनियन कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही अंतिम रूप लेंगी।
क्या होता है Fitment Factor –
फिटमेंट फैक्टर एक ऐसा गुणांक (मल्टीप्लायर) होता है, जिसकी मदद से पुराने वेतन ढांचे से नया बेसिक वेतन निर्धारित किया जाता है। इसे तय करते समय महंगाई दर, जीवनयापन लागत (Cost of Living Index) और डॉ. वैलेस आर. आयक्रोयड का फार्मूला शामिल किया जाता है। यह फार्मूला मूल रूप से एक मजदूर और उसके परिवार की न्यूनतम आवश्यकताओं-जैसे भोजन, कपड़ा और आवास-के खर्च पर आधारित होता है। 7वें वेतन आयोग ने फिटमेंट फैक्टर 2.57 निर्धारित किया था।
कितना हो सकता है Fitment Factor –
आठवें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारियों की उम्मीदें कई रिपोर्टों पर आधारित हैं। NC-JCM (National Council–JCM) के स्टाफ-साइड सदस्यों ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि उनका मानना है कि इस बार भी फिटमेंट फैक्टर सातवें वेतन आयोग के स्तर के आसपास ही रह सकता है।
जुलाई में आई एम्बिट कैपिटल (Ambit Capital) की एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 8वें वेतन आयोग का फिटमेंट फैक्टर 1.83 से 2.46 के बीच (Fitment Factor 1.83 to 2.57) हो सकता है। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि बैक-ऑफ-द-इन्वलप कैलकुलेशन के आधार पर, पिछले वेतन आयोग में हुई बढ़ोतरी को देखते हुए सरकार इसी रेंज में फिटमेंट फैक्टर तय कर सकती है।
अगर एम्बिट कैपिटल के अनुमान को आधार माना जाए, तो न्यूनतम वेतन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल केंद्र सरकार के कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये है। फिटमेंट फैक्टर 1.83 होने पर यह करीब 32,940 रुपये तक पहुंच सकता है, जबकि 2.46 होने पर न्यूनतम वेतन बढ़कर लगभग 44,280 रुपये हो सकता है। यानी वेतन वृद्धि काफी हद तक इसी एक फैक्टर पर निर्भर करेगी।
अधिकतम बढ़ोतरी 54 प्रतिशत तक संभव-
आयोग के फैसले से 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख से ज्यादा पेंशनर्स की आय पर सीधा असर पड़ेगा। एम्बिट कैपिटल की रिपोर्ट के अनुसार, 8वें वेतन आयोग से वास्तविक वेतन में 14 प्रतिशत से लेकर अधिकतम 54 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी संभव है। इस अनुमान में बेसिक पे और महंगाई भत्ता (DA) दोनों शामिल हैं।
हालांकि रिपोर्ट में यह भी संकेत दिया गया है कि 54 प्रतिशत जैसी बड़ी बढ़ोतरी व्यावहारिक रूप से मुश्किल हो सकती है, क्योंकि इससे सरकार पर भारी वित्तीय बोझ पड़ सकता है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि उपभोग बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार वेतन वृद्धि (Central Government Pension Update) को थोड़ा अधिक रखने पर विचार कर सकती है, लेकिन इसके बावजूद आर्थिक सीमाओं को ध्यान में रखना जरूरी होगा।
अलग-अलग फिटमेंट पर salary का अनुमान –
कर्मचारियों को अनुमान लगाने में आसानी हो, इसलिए अलग-अलग ग्रेड पे पर 1.92 और 2.57 फिटमेंट फैक्टर के अनुसार संभावित वेतन भी उदाहरण के रूप में पेश किए गए हैं। इसमें HRA, TA, NPS और CGHS जैसी चीजें भी शामिल हैं।
यह ध्यान देना महत्वपूर्ण है कि HRA को बेसिक सैलरी (X-श्रेणी के शहरों के लिए) का 24 प्रतिशत माना जाता है। TA स्तर के अनुसार 3,600 से 7,200 रुपये तक होता है। NPS बेसिक का 10 प्रतिशत होता है, और CGHS वर्तमान दरों पर ही लिया जाता है।
Grade Pay 1900 के लिए-
1.92 फिटमेंट फैक्टर पर:
Basic: 54,528 | HRA: 13,086 | TA: 3,600
Gross: 71,215 | NPS: 5,453 | CGHS: 250
Net: 65,512
2.57 फिटमेंट फैक्टर पर-
Basic: 72,988 | HRA: 17,517
Gross: 94,105 | NPS: 7,299
Net: 86,556
Grade Pay 2400 के लिए-
1.92 फिटमेंट फैक्टर पर: Basic: 73,152 | Net: 86,743
2.57 फिटमेंट फैक्टर पर: Basic: 97,917 | Net: 1,14,975
Grade Pay 4600 के लिए-
1.92 पर: Basic: 1,12,512 | Net: 1,31,213
2.57 पर: Basic: 1,50,602 | Net: 1,74,636
Grade Pay 7600 के लिए-
1.92 पर: Basic: 1,53,984 | Net: 1,82,092
2.57 पर: Basic: 2,06,114 | Net: 2,41,519
Grade Pay 8900 के लिए-
1.92 पर: Basic: 1,85,472 | Net: 2,17,988
2.57 पर: Basic: 2,48,262 | Net: 2,89,569
इन सभी अनुमानों का उद्देश्य कर्मचारियों को यह समझाना है कि अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) के आधार पर उनकी संभावित आय कितनी बदल सकती है। हालांकि, अंतिम निर्णय तभी सामने आएगा जब आठवां वेतन आयोग अपनी सिफारिशें पेश करेगा और सरकार उन्हें मंजूरी देगी।
First published on: November 27, 2025 12:32 PM