8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, आठवें वेतन आयोग में सैलरी बढ़ौतरी के साथ मिलेंगे ये फायदे
8th Pay Commission : भारत देश के 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की सैलरी और पेंशन में तगड़ा उछाल आने वाला है। दरअसल, जल्द ही आठवां वेतन आयोग लागू होने वाला है। इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों को इन भत्तों का भी लाभ मिलेगा। चलिए नीचे खबर में इस बार कर्मचारियों को किन किन भत्तों का लाभ मिलेगा।
HBN News Tv – (8th Pay Commission)। बढ़ती महंगाई में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन बगियां की सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव करने के लिए सरकार हर 10 साल में एक नया पे कमीशन लागू करती है। इससे कर्मचारियों के बेसिक सैलरी में तगड़ा उछाल आता है। पिछले काफी समय से सरकारी कर्मचारी आठवां वेतन आयोग (8th Pay Commission News) के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इसके ऊपर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। नए वेतन आयोग के साथ कर्मचारियों को कई और फायदे भी मिलेंगे। चलिए खबर में जानते हैं विस्तार से –
मूल वेतन मे होगा इजाफा –
8वें वेतन आयोग से सरकारी कर्मचारियों को कई उम्मीदें हैं। इसके लागू होने से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा कर्मचारियों को उम्मीद है की सैलरी, भत्तों (allowance), पेंशन में पारदर्शिता निष्पक्ष और व्यापक बदलाव होगा।
आखरी बार साल 2014 में सातवें वेतन आयोग का गठन किया गया था। इसके बाद साल 2016 में इसकी सिफारिश से लागू हुई थी। इससे कर्मचारियों का मूल वेतन 7000 से बढ़कर 18000 रुपए प्रति माह हो गया, जिसका मौजूदा समय में कर्मचारियों को लाभ मिल रहा है। अब दिसंबर 2025 में सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल खत्म हो जाएगा और उम्मीद है कि नए वेतन आयोग (8th Pay Commission) को 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। इससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (Basic Salary Hike) 18000 रुपए से बढ़कर 34500 से 41000 प्रति माह हो सकती है। सरकार के इस बड़े फैसले से कर्मचारियों को आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा।
इतना रखा जाएगा फिटमेंट फैक्टर –
जब भी नया वेतन आयोग (New Pay Commission Update) लागू किया जाता है तो इसके साथ ही फिटमेंट फैक्टर को भी संशोधित किया जाता है। 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor Updated) 2.57 रखा गया था। उम्मीद है कि नए वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.86 तक बढ़ाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरीमें तगड़ा उछाल आएगा।
कर्मचारियों को मिलेंगे ये भत्ते –
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बेसिक सैलरी के साथ-साथ कई भत्तों का भी लाभ दिया जाता है ताकि वह बढ़ती महंगाई में आसानी से अपना गुजारा कर सके। सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (dearness allowance), मकान किराया भत्ता (House Rent Allowance), यात्रा भत्ता और महंगाई राहत भत्ता दिया जाता है। कर्मचारियों के यह सभी भत्ते एक साथ दिए जाते हैं। इससे कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलती है।
पेंशन में वृद्धि और पारदर्शिता-
न्यूनतम पेंशन में फिर से वृद्धि की संभावना है और नए वेतन मैट्रिक्स (new pay matrix) के अनुसार स्वचालित समायोजन और समय पर भुगतान की सुदृढ़ व्यवस्था प्रस्तावित है।
प्रदर्शन आधारित वेतन-
उच्च प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने हेतु प्रदर्शन आधारित वेतन (Performance-Linked Incentives) प्रणाली लागू की जा सकती है, जिससे कार्यकुशलता को बढ़ावा मिलेगा।
वेतन स्ट्रक्चर का पूर्ण पुनर्गठन-
आठवां वेतन आयोग लागू होते ही सरकारी कर्मचारियों का वेतन डांसर पूरी तरह से बदल जाएगा नए वेतन आयोग (New Pay Commission) सरकारी कर्मचारियों की आर्थिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उनकी बेसिक सैलरी में इजाफा किया जाएगा
पारदर्शिता और सरलता-
जैसे सातवें वेतन आयोग (7th pay commission news) ने 19-स्तरीय वेतन मैट्रिक्स पेश किया था, वैसे ही 8वां वेतन आयोग भी वेतन प्रणाली को और अधिक पारदर्शी और समझने योग्य बनाने पर जोर देगा।
इन कर्मचारियों को मिलेगा वेतन आयोग का लाभ –
जनवरी 2026 में आठवां वेतन आयोग (8th Pay Commission) लागू हो सकता है। नया वेतन आयोग लागू होते ही 49 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को इसका लाभ मिलेगा। नए वेतन आयोग के आने पर कर्मचारी की सैलरी और पेंशन में इजाफा (Salary Hike Update) होगा। इससे कर्मचारियों को एक बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा।
First published on: September 04, 2025 03:50 PM