बिग ब्रेकिंग

8th Pay Commission – पे कमीशन में हुई देरी तो कर्मचारियों को कितना एरियर मिलेगा, पढ़े अपडेट

8th Pay Commission - केंद्र सरकार के करीब 50 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनधारकों (pensionholders) के बीच इस समय सबसे बड़ा सवाल यह है कि 8वां वेतन आयोग कब लागू होगा और इसके तहत उन्हें कितना लाभ मिलेगा। इस बीच आपको बता दें कि हाल ही में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने स्पष्ट किया कि सरकार आठवें केंद्रीय वेतन आयोग को लागू करने की तारीख और फंडिंग का निर्णय बाद में लेगी-

HBN News TV – (8th Pay Commission) केंद्र सरकार के करीब 50 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनधारकों (pension holders) के बीच इस समय सबसे बड़ा सवाल यह है कि 8वां वेतन आयोग कब लागू होगा और इसके तहत उन्हें कितना लाभ मिलेगा। जैसे-जैसे सातवें वेतन आयोग (7th pay commission news) का कार्यकाल समाप्ति के करीब पहुंच रहा है, 8वें वेतन आयोग को लेकर चर्चाएं और भी तेज हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार, सातवें वेतन आयोग (7th pay commission news) का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। इसी वजह से सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन कर दिया है और इसके टर्म्स ऑफ रेफरेंस (TOR) को भी मंजूरी दे दी है। यह आयोग केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारकों की सैलरी (pensioners salary), भत्ते और पेंशन लाभों की समीक्षा करेगा।

कब लागू हो सकता है 8वां वेतन आयोग-

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

आशा है कि आयोग अप्रैल 2027 तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर देगा। आमतौर पर रिपोर्ट आने के बाद सरकार इसे लागू करने में तीन से छह महीने का समय लेती है। ऐसे में 8वें वेतन आयोग जनवरी 2027 के अंत या 2028 की शुरुआत में लागू हो सकता है। हाल ही में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने स्पष्ट किया कि सरकार आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th pay commission latest news) को लागू करने की तारीख और फंडिंग (funding) का निर्णय बाद में लेगी।

सैलरी बढ़ाने के लिए फिटमेंट फैक्टर-

फिटमेंट फैक्टर एक ऐसा गुणक है, जिसे मौजूदा सैलरी के साथ गुणा करके नई सैलरी तय की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आठवें वेतन आयोग (8th pay commission news) में 1.83 से 2.46 या 2.57 के बीच फिटमेंट फैक्टर का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, अंतिम फिटमेंट फैक्टर का फैसला सरकार की मंजूरी के बाद ही होगा।

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

8वें वेतन आयोग लागू होने पर कर्मचारियों को मिलने वाला एरियर-

यदि 8वां वेतन आयोग (8th pay commission news) जनवरी 2028 में लागू होता है और इसे जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाता है, तो केंद्रीय कर्मचारियों को लगभग 2 साल का एरियर मिलेगा। इसके चलते उन्हें एरियर के रूप में बड़ी राशि मिल सकती है। उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी की सैलरी (employees salary) में करीब 11,900 रुपये प्रति महीने का इजाफा होता है, तो दो साल का एरियर (arrear) लगभग 2 लाख 85 हजार रुपये बन सकता है।

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

First published on: December 18, 2025 08:37 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading