बिग ब्रेकिंग

8th Pay Commission : सरकार ने किया क्लियर, 8वें पे कमीशन के तहत 40,000 के पार जाएगी सैलरी, इस दिन होगा लागू

8th Pay Commission : दिसंबर का आधा महीना बीतने को है और ऐसे में कर्मचारियों में आठवें वेतन आयोग को लेकर इंतजार बढ़ता जा रहा है। अब इसी बीच आठवें वेतन आयोग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के लागू होने पर कर्मचारियोंर की सैलरी में बंपर उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि आठवां वेतन आयोग कब तक लागू हो सकता है।

HBN News TV-(8th Pay Commission) सरकार की ओर से हर दस साल में नया वेतन आयोग लागू किया जाता है और अब सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल चलते 10 साल का टाइम पीरियड समाप्ति के कगार है और ऐसे में कर्मचारियों में आठवें वेतन आयोग (8th cpc updates) के लागू होने को लेकर इंतजार बना हुआ है। आइए खबर में जानते हैं कि आठवां वेतन आयोग कब लागू होगा और इससे कर्मचारियों की सैलरी में कितना उछाल आएगा।

कब लागू होगा आठवां वेतन आयेाग
वित्त राज्य मंत्री (Minister of State for Finance) पंकज चौधरी का कहना है कि आठवें वेतन आयोग की तारीख और फंडिंग बाद में निर्धारित की जाएगी। उनका कहना है कि 3 नवंबर 2025 को इसके TOR जारी किए जा चुके हैं और आयोग को इसके गठन की तारीख से 18 महीने के अंदर अपनी रिपोर्ट की पेश की जानी है।

हालांकि अभी इस बात को क्लियर नहीं किया गया है कि नया सैलरी स्ट्रक्चर (Employees new salary structure) कब से लागू किया जाएगा। कर्मचारियों को यह उम्मीद थी कि आठवां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू होगा, लेकिन अभी सरकार ने इस बारे में कुछ नहीं बताया है।

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

क्या बेसिक सैलरी में मर्ज होगा DA

सरकार ने यह क्लियर कर दिया है कि महंगाई भत्ता (dearness allowance) या महंगाई राहत (Dearness Relief) को बेसिक पे में मर्ज करने का कोई प्रस्ताव विचारधीन नहीं है। मंत्री का कहना है कि महंगाई से राहत देने के लिए कर्मचारियों के लिए DA और DR हर छह महीने में AICPI-IW इंडेक्स के आधार पर तय किया जाता है। अभी फिलहाल कर्मचारियों का DA और DR दोनों 55 प्रतिशत हैं, जिसमे 3 प्रतिशत का इजाफा किया गया था। बता दें कि DA कर्मचारियों को ओर DR पेंशनर्स को दिया जाता है।

कितनी देरी से लागू होगा 8वां पे कमीशन

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission updates) का ऐलान जनवरी 2025 में कर दिया गया था, लेकिन इसके अध्यक्ष, सदस्यों और ToR को तय करने में लगभग 9 महीने का वक्त लग गया। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि आठवें वेतन आयेाग के तहत जो ToR जारी किए गए हैं, उनको 69 लाख पेंशनर्स की जानकारी नहीं है।

इसके साथ ही नए सैलरी स्ट्रक्चर (Employees Salary Structure) की लागू होने की डेट के बारे में भी कुछ नहीं बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि 8वां वेतन आयोग लागू होने में 2 साल का वक्त लग सकता है।

कितनी बढ़ सकती है कर्मचारियों की सैलरी

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

कर्मचारियों में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor Hike) को लेकर इंतजार बना हुआ है, क्योंकि फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से ही कर्मचारियों का सैलरी स्ट्रक्चर तय किया जाता हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि 8th Pay Commission का फिटमेंट फैक्टर 7th CPC की तरह हो सकता है। वहीं, एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 1.83 से 2.46 के बीच तय किया जा सकता है।

अगर ऐसा होता है तो इससे कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी (Minimum basic salary of employees) 18,000 रुपये से बढ़कर 32,940 से 44,280 रुपये के आस-पास हो सकती है। हालांकि अभी अंतिम फैसला सरकार और आयोग पर निर्भर करेगा।

First published on: December 12, 2025 09:49 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading