बिग ब्रेकिंग

8th Pay Commission : सरकार ने किया क्लियर, जनवरी से इतनी बढ़ जाएगी कर्मचारियों की सैलरी-पेंशन

8th Pay Commission : केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेशंनर्स में आठवें वेतन आयोग को लेकर इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। अब इन दिनों आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर कई खबरें सामने आ रही है। बढ़ती चर्चाओं के बीच सरकार ने आठवें वेतन आयोग को लेकर स्पष्टीकरण दे दिया है। आठवें वेतन आयोग के लागू होते ही कर्मचारियों की सैलरी में बंपर उछाल आ सकता है।

HBN News TV (8th Pay Commission) कर्मचारियों में आठवें वेतन आयोग को लेकर उत्सुकता बढ़ी र्हु है। आठवें वेतन आयोग को लेकर ताजा अपडेट ने कर्मचारियों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के लागू होने पर कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ा इजाफा देखने को मिलेगा, जिसका असर लाखों परिवारों की जेब पर पड़ेगा। आइए खबर में जानते हैं कि आठवां वेतन आयोग कब तक लागू किया जा सकता है।

 

कब मिलेगी कर्मचारियों को गुड न्यूज

जानकारी के मुताबिक अगर सरकार 8वें वेतन आयोग (8th cpc updates) की सिफारिशों को स्वीकार करती है तो तकनीकी रूप से कर्मचारियों का नई सैलरी स्ट्रक्चर 1 जनवरी 2026 से लागू किया जा सकता है। लेकिन आठवें वेतन आयोग के लागू होने का अर्थ यह नहीं है कि कर्मचारियों को उसी तारीख को पैसा अकाउंट में आ जाएगा।

 

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

इस स्थिती में मिलेगा कर्मचारियों को एरियर

दरअसल, आपको बता दें कि वेतन आयोग को अपनी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने, विसंगतियों को दूर करने और फाइनल ड्राफ्ट सौंपने में तकरीबन 18 महीने का समय लग सकता है। इस रिपोर्ट के आते ही सरकार उसे कैबिनेट से मंजूरी दे सकती है। यानी कि कर्मचारियों को अभी थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है। जनवरी 2026 से सैलरी का बढ़ा हुआ नियम लागू हो जाएगा, लेकिन नकद भुगतान प्रोसेस का पूरा होने और रिपोर्ट स्वीकार होती ही शुरू होगा। हालांकि इस प्रोसेस में देरी के बदले कर्मचारियों को एरियर (arrears to employees) के रूप में एक मुश्त मोटी रकम का भुगतान किया जाएगा।

 

क्या नहीं मिलेगा इन अलाउंस का फायदा

अब ऐसी खबरें सामने आ रही है कि आठवें वेतन आयोग के लागू होते ही महंगाई भत्ता (dearness allowance) और मकान किराया भत्ता (House rent allowance) कर्मचारियों को नहीं दिया जाएगा या फिर DA को बेसिक सैलरी में मर्ज कर दिया जाएगा। सरकार ने अब इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। सरकार ने क्लियर किया है कि अभी इन भत्तों को बंद करने पर उनका कोई विचार नहीं है।

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

 

कैसे बढ़ेगा कर्मचारियों का डीए

बता दें कि महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) और पेंशनरों के लिए महंगाई राहत (Dearness Relief) पहले की तरह ही कर्मचारियों को दी जाने वाली है। ऐसे में कोई कटौती या बदलाव के आसार नहीं है। ये भत्ते अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के आधार पर हर छह महीने में संशोधित होते रहेंगे। यानी महंगाई बढ़ने के साथ ही कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में राहत दी जाएगी।

 

कितना हो सकता है फिटमेंट फैक्टर

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

कर्मचारियों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर उनकी सैलरी में कितना इजाफा होगा। जब कर्मचारियों की सैलरी को रिवाइज किया जाता है तो वेतन आयोग की सिफारिशों में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) की अहम भूमिका होती है। वर्तमान में चल रहे 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के दौरान यह फिटमेंट फैक्टर 2.57 तय किया गया था। फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से कर्मचारियों की सैलरी तय हेाती है। अब बताया जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग में 2.86 फिटमेंट फैक्टर तय किया जा सकता है।

 

इतनी बढ़ जाएगी कर्मचारियों की सैलरी

अगर यही फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor Hike) तय होता है तो इससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में बंपर उछाल देखने को मिलेगा। पिछले पैटर्न पर गौर करें तो देश के लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनरों की की सैलरी में 30 प्रतिशत से 34 प्रतिशत का इजाफा हो सकता है। वहीं, कर्मचारियों की नई बेसिक सैलरी पर DA और DR जुड़ेगा, तो इससे कर्मचारियों की सैलरी में बंपर उछाल आ सकता है।

First published on: December 08, 2025 05:09 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading