8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, इतना रखा जाएगा फिटमेंट फैक्टर, सैलरी में होगी तगड़ी बढ़ौतरी
8th Pay Commission Update : देश के एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स लंबे समय से 8वें वेतन आयोग के लागू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में सामने आई ताजा रिपोर्ट के अनुसार फिटमेंट फैक्टर 2.46 तय होगी। ऐसे में कर्मचारियों की सैलरी मे तगड़ी बढ़ौतरी होगी। आईये नीचे खबर में जानते हैं कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में मंथली कितना इजाफा होगा।
HBN News Tv – (8th Pay Commission)। केंद्र सरकार के 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स में खुशी का माहौल है। दरअसल, सरकार ने आठवें वेतन आयोग के गठन की घोषणा के बाद अब TOR को हरि झंड़ी दे दी है। अब जल्द ही नया वेतन आयोग लागू किया जाएगा। इससे कर्मचारियों को बड़ा आर्थिक लाभ होगा। इस समय कर्मचारियों की नजरें फिटमेंट फैक्टर पर बनी हुई है। कर्मचारियों के मन में यह सवाल आ रहा है कि उनका फिटमेंट फैक्टर (Fitment factor) कितना तय किया जाएगा।
औपचारिक तैयारी शुरू –
8वें वेतन आयोग के टर्म ऑफ रेफरेंस (term of reference) को मंजूरी मिलने के बाद आयोग ने अपनी औपचारिक तैयारी शुरू कर दी है। आयोग की अध्यक्ष जस्टिस (रिटायर्ड) रंजना देसाई के नेतृत्व में टीम अब यह तय करेगी कि वेतन, पेंशन और भत्तों में कितनी बढ़ोतरी की जानी चाहिए। आयोग द्वारा जो भी सिफारिशें दी जाएंगी, वे यूनियन कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही अंतिम मानी जाएंगी।
इतना रखा जाएगा फिटमेंट फैक्टर –
8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission Update) के बारे में कर्मचारियों की उम्मीदें कई रिपोर्टों के आधार पर बनी हैं। NC-JCM (National Council-JCM) के स्टाफ-साइड सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया था कि उन्हें लगता है कि इस बार भी फिटमेंट फैक्टर 7वें वेतन आयोग जैसा ही हो सकता है।
वहीं, जुलाई में आई एम्बिट कैपिटल (Ambit Capital) की एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया कि यह 1.83 से 2.46 के बीच तय किया जा सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया, बैक ऑफ द इन्वलप कैलकुलेशन के अनुसार पिछले वेतन आयोग में मिली बढ़ौतरी के हिसाब से सरकार जिस रेंज में फिटमेंट फैक्टर (fitment factor update) तय कर सकती है, वह 1.83 से 2.46 के बीच है।
अगर फिटमेंट फैक्टर इतना तय किया जाता है तो न्यूनतम वेतन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। फिलहाल, केंद्र सरकार के कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये महीना है। यदि फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) 1.83 होता है, तो सैलरी 32,940 रुपये हो जाएगी। वहीं 2.46 होने पर वेतन बढ़कर 44,280 रुपये महीना हो सकता है यानी वेतन वृद्धि काफी हद तक इसी एक संख्या पर निर्भर करेगी।
सैलरी में होगी 54 प्रतिशत की बढ़ौतरी –
आयोग के फैसले से 50 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और 65 लाख से अधिक पेंशनर्स की आर्थिक स्थिति पर सीधा असर देखने को मिलेगा। एम्बिट कैपिटल ने अपनी रिपोर्ट में अनुमान लगाया कि इस पे कमीशन से 14% से लेकर अधिकतम 54% तक की वास्तविक वेतन बढ़ौतरी संभव है, जिसमें बेसिक पे और DA दोनों शामिल हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि 54% जैसी बड़ी बढ़ोतरी मुश्किल लगती है, क्योंकि सरकार पर वित्तीय बोझ बहुत बढ़ सकता है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार उपभोग बढ़ाने के लिए वृद्धि थोड़ी अधिक कर सकती है, लेकिन व्यावहारिक सीमाएं भी देखनी होंगी।
Grade Pay 1900 के लिए:
1.92 फिटमेंट फैक्टर पर:
Basic: 54,528 | HRA: 13,086 | TA: 3,600
Gross: 71,215 | NPS: 5,453 | CGHS: 250
Net: 65,512
2.57 फिटमेंट फैक्टर पर:
Basic: 72,988 | HRA: 17,517
Gross: 94,105 | NPS: 7,299
Net: 86,556
Grade Pay 2400 के लिए:
1.92 फिटमेंट फैक्टर पर: Basic: 73,152 | Net: 86,743
2.57 फिटमेंट फैक्टर पर: Basic: 97,917 | Net: 1,14,975
Grade Pay 4600 के लिए:
1.92 पर: Basic: 1,12,512 | Net: 1,31,213
2.57 पर: Basic: 1,50,602 | Net: 1,74,636
Grade Pay 7600 के लिए:
1.92 पर: Basic: 1,53,984 | Net: 1,82,092
2.57 पर: Basic: 2,06,114 | Net: 2,41,519
Grade Pay 8900 के लिए:
1.92 पर: Basic: 1,85,472 | Net: 2,17,988
2.57 पर: Basic: 2,48,262 | Net: 2,89,569
First published on: November 30, 2025 04:39 PM