8th pay commission : एक्सपर्ट ने किया खुलासा, नए वेतन आयोग में इतनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी
8th pay commission : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों पर पैसों की बारिश होने वाली है। दरअसल, नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें यह बताया गया है कि नया वेतन आयोग लागू होने पर फिटमेंट फैक्टर 2.15 रखा जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों की बेसिक सेलरी में तगड़ा इजाफा होगा। चलिए जानते हैं विस्तार से -
HBN News Tv (8th Pay Commission News)। 1.2 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को आठवें वेतन आयोग के लागू होने का बेसब्री से इंतजार है। इसकी घोषणा जनवरी 2025 में ही कर दी गई थी। लेकिन अभी तक नया वेतन आयोग (New Pay Commission) लागू नहीं किया गया है। इसी बीच कर्मचारियों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि 8वां वेतन आयोग लागू होते ही उनकी बेसिक सैलरी में कितना इजाफा होगा।
वहीं, ब्रोकरेज फर्मों का कहना है कि 8वां वेतन आयोग लागू होते ही सरकारी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (Basic Salary Hike) में बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा। एंबिट कैपिटल और कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के रिसर्च नोट में बताया गया है कि कितना फिटमेंट फैक्टर तय किया जा सकता है और उस हिसाब से कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में कितनी वृद्धि होगी। चलिए जातने हैं –
इतना रखा जाएगा फिटमेंट फेक्टर –
एम्बिट कैपिटल की रिपोर्ट के मुताबिक नया वेतन आयोग (new pay commission) लागू होने पर फिटमेंट फैक्टर 1.83 से 2.46 के बीच तय किया जा सकता है। यदि 1.82 फिटमेंट फैक्टर रखा जाता है, तो कर्मचारियों के मूल वेतन में 14 प्रतिशत का इजाफा होगा।
वहीं, अगर फिटमेंट फैक्टर 2.15 रखा गया, तो बेसिक सैलरी में 34 प्रतिशत की बढ़ौतरी होगी। इसके अलावा, उम्मीद है कि सरकार 2.46 फिटमेंट फैक्टर (fitment factor Update) भी तय कर सकती है। अगर ऐसा हो जाता है तो कर्मचारियों की सैलरी में 54 प्रतिशत की बढ़ौतरी देखने को मिलेगी।
बैसिक सैलरी में होगी इतनी बढ़ौतरी –
कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटी ने फिटमेंट फैक्टर 1.8 होने की स्थिति में सैलरी में 13 प्रतिश्त की बढ़ौतरी होने की उम्मीद लगाई है। चलिए जानते हैं लगाए गए अनुमानों के मुताबिक, कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission Update) के आधार पर मौजूदा समय में 97,160 रुपये (अलाउंस सहित) सैलरी पाने वाले केंद्र सरकारी कर्मचारी की सैलरी इन फिटमेंट फैक्टरों के हिसाब से कितनी बढ़ेगी।
1.82 फैक्टर में सैलरी 14 प्रतिशत बढ़कर 1,15,297 रुपये हो सकता है।
2.15 फैक्टर में बेसिक सैलरी 34 प्रतिशत बढ़कर 1,36,203 रुपये हो सकता है।
2.46 फैक्टर में मूल वेतन 54 प्रतिशत बढ़कर 1,51,166 रुपये हो सकता है।
1.8 फैक्टर में मूल वेतन 13 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1,09,785 रुपये हो सकता है।
महंगाई भत्ता होगा जीरो?
एक्सपर्टस् का कहना है कि 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission News) लागू होते ही मौजूदा महंगाई भत्ता जीरो हो जाएगा। पिछली बार जब 2016 में 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू हुई थी तब महंगाई भत्ते को बेसिक सैलरी के साथ मर्ज कर दिया गया था और इसे जीरो से शुरू किया गया था।
फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) मौजूदा बेसिक सैलरी पर लागू होता है। जैसे ही पुराना महंगाई भत्ता मूल वेतन में मर्ज हो जाएगा, तो डीए रीसेट होकर शून्य से शुरू हो जाएगा। 7वें वेतन आयोग में 2.57 फिटमेंट फैक्टर की सिफारिश की गई थी, जिससे न्यूनतम बेसिक सैलरी 7,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये हो गई। हालांकि, महंगाई भत्ते को फिर से शुरू करने के बाद सैलरी में 14.3 प्रतिशत की बढ़ौतरी मिली थी।
First published on: August 13, 2025 03:20 PM