बिग ब्रेकिंग

8th Pay Commission : कर्मचारियों की मौज, नया वेतन आयोग लागू होते ही खाते में आएंगे एरियर के साथ पैसे

8th Pay Commission - केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के खाते पैसों से फुल होने वाले हैं। दरअसल, हाल ही में नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि कर्मचारियों की बेसिक सैलरी दोगुनी होने वाली है। इसके साथ ही कर्मचारियों को एरियर का भुगतान किया जाएगा। चलिए जानते हैं -

HBN News Tv – (8th Pay Commission)। 8वें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे 1.2 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को झटका लग सकता है। क्योंकि अभी 8वां वेतन आयोग लागू नहीं होने वाला है।

दरअसल, केंद्र की मोदी सरकार ने जनवरी 2025 में आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission Update) की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक न कोई अध्यक्ष, न कोई सदस्य की नियुक्ति की गई है और न ही इसके नियम तय हुए हैं। इस हिसाब से साल 2026 में आठवां वेतन आयोग लागू होना मुश्किल नजर आ रहा है। ऐसे में बेसिक सैलरी हाइक का इंतजार कर रहे कर्मचारियों की चिंता बढ़ी है।

 

कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग –

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

 

पिछले यानी सातवें वेतन आयोग (7th pay commission) की प्रक्रिया पर ध्यान दिया जाए, तो उसमें घोषणा से लेकर रिपोर्ट लागू होने तक 3 साल का समय लग गया था। अगर 8वां आयोग भी उसी रफ्तार से आगे बढ़ता है
तो यह साल 2028 में लागू हो सकता है यानी अभी कर्मचारियों को बेसिक सैलरी हाइक (Basic Salary Hike) में कई सालों का इंतजार करना पड़ेगा।

बता दें कि भले ही आठवें वेतन आयोग को देरी से 2028 में लागू किया जाए, लेकिन इसे 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। इसके साथ ही देरी से आठवां वेतन आयोग लागू होने पर कर्मचारियों को एरियर के साथ सैलरी का भुगतान किया जाएगा।

 

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ी चिंता-

आठवें वेतन आयोग (8th pay commission News) के बाद केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी डीए और डीआर में बढ़ौतरी का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, 7वें वेतन आयोग के अंतर्गत आखिरी बार DA/DR में बढ़ौतरी होने वाली है। ऐसे में कर्मचारियों को उम्मीद है कि इस बार सरकार महंगाई भत्ते (dearness allowance) और महंगाई राहत में तगड़ी बढ़ौतरी करेगी। लेकिन कर्मचारियों की चिंता बढ़ रही है कि क्योंकि अभी तक सरकार ने डीए में बढ़ौतरी की भी घोषणा नहीं की है।

कर्मचारी संगठनों ने सरकार को पत्र लिखकर स्थिति साफ़ करने की मांग की है। वित्त मंत्रालय ने बताया है कि वह विभिन्न राज्यों, मंत्रालयों और कर्मचारी संगठनों से सुझाव ले रहा है और जल्द ही आधिकारिक घोषणा करेगा।

 

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में होगा इतना इजाफा –

 

हाल ही में नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें यह पता चला है कि नया वेतन आयोग (new pay commission) लागू होने पर सरकारी कर्मचारियों की सैलरी डबल हो सकती है। एक्सपर्ट का कहना है कि कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में कितना इजाफा होगा यह फिटमेंट फैक्टर (fitment factor Update) पर निर्भर करता है। अनुमान है कि 1.80 और 2.86 फिटमेंट फैक्टर रखा जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में 13 से 34 प्रतिशत की बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है।

First published on: August 19, 2025 01:38 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading