बिग ब्रेकिंग

8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता होगा जीरो, सैलरी में इस हिसाब से होगी बढ़ौतरी

8th Pay Commission : केंद्र सरकार अब जल्द ही 8वें वेतन आयोग को लागू करने वाली है। इसी बीच कर्मचारियों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 8वां वेतन आयोग लागू होते ही कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत मिलने वाला महंगाई भत्ता जीरो (DA -0) हो जाएगा। इससे कर्मचारियों की सैलरी पर बड़ा असर देखने को मिलेगा। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं।

HBN News Tv (8th Pay Commission Update)। देश के एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स लंबे समय से 8वें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है।

 

दरअसल, नया वेतन आयोग (new pay commission) लागू होते ही कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जीरो (DA Zero) हो जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों के मन में कई तरह से सवाल उठ रहे हैं कि अगर डीए जीरो हो गया तो सैलरी में किस हिसाब से बढ़ौतरी होगी। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं –

 

सैलरी में होगा इजाफा

केंद्र सरकार द्वारा अब जल्द ही 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लागू किया जाने वाला है। इस वेतन आयोग के लागू होते ही कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होगा। ऐसे में कर्मचारियों के मन में ये सवाल बना हुआ है कि क्या 8वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते को जीरो कर दिया जाएगा। इसकी मदद से कर्मचारियों को महंगाई से लड़ने में काफी मदद मिलेगी।

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

फिलहाल की ये है स्थिति

आज के समय में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (dearness allowance) 58 प्रतिशत पर रहा है। जोकि 1 जुलाई 2025 से लागू होने वाला है। हालांकि मौजूदा ट्रेंड पर नजर डालें तो जनवरी 2026 तक इसमें कम से कम 2 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की जाने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि 1 जनवरी 2026 तक महंगाई भत्ता (DA) बढ़कर 60 प्रतिशत पर पहुंच जाएगा।

जानिये क्या कहता है नियम

पुराने वेतन आयोगों के इतिहास पर नजर डाले तो जब भी नया वेतन आयोग (new pay commission) लागू होता है, तो इस दौरान महंगाई भत्ते को ‘शून्य’ कर दिया जाता है। इस सीधे तौर पर ये मतलब है कि डीए (DA Update) की पिछली सारी कैलकुलेशन को बेसिक सैलरी में मर्ज कर दिया जाता है और नए सिरे से DA की गणना शुरू की जाती है। कर्मचारी भी यही मानकर चल रहे हैं कि 1 जनवरी 2026 से जब 8वां वेतन आयोग लागू होगा, तो उनके 60 प्रतिशत डीए को ‘जीरो’ कर दिया जाता है।

सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया है कि भले ही 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission Update) का लागू होने का प्रस्ताव 1 जनवरी 2026 तक हा है हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि DA उसी दिन ‘शून्य’ हो कर दिया जाएगा।

 

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

दरअसल, 8वां वेतन आयोग कैसे काम करेगा, उसकी सिफारिशें क्या होंगी, फिटमेंट फैक्टर (fitment factor update) क्या रहेगा, ये सब तय होने में काफी वक्त लगने वाला है। माना जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें मई या जून 2027 तक ही सामने आने वाली है। जब तक ये सिफारिशें सामने नहीं आती है तब तक सरकार इसे मंजूर नहीं करती, तब तक DA की कैलकुलेशन चलती रहने वाली है।

2027 तक इतना हो जाएगा डीए

8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की सिफारिशें 2027 के मध्य तक आने वाली है। तब तक मौजूदा महंगाई भत्ते (DA Update) की कैलकुलेशन जारी रहने वाली है। इसका मतलब ये है कि 60 प्रतिशत डीए होने के बाद भी हर 6 महीने में इसमें बढ़ोतरी होती रहेगी। फिलहाल के ट्रेंड पर नजर डालें तो मई-जून 2027 तक महंगाई भत्ता 70 प्रतिशत तक जा पहुंचेगा।

 

इस समय DA होगा शुन्य

वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू की जा सकती है। हालांकि उन्हें ‘मान्यता’ और ‘अंतिम रूप’ मिलने में समय लगने वाला है। जब तक सिफारिशें पूरी तरह से मंजूर होकर नए पे-मैट्रिक्स (New Pay Matrix) के साथ लागू नहीं होने वाली है। तब तक DA की पुरानी कैलकुलेशन नहीं रहने वाली है।

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

 

अगर सिफारिशें मई-जून 2027 तक आती हैं, तो महंगाई भत्ते को ‘Zero’ कर दिया जाएगा। हालांकि, महंगाई भत्ता (dearness allowance) शून्य 60 फीसदी के आधार पर ही होने वाला है। इसकी वजह से अतिरिक्त जो पैसा इस एवज में कर्मचारियों को दिया जाएगा, उसे फाइनल कैलकुलेशन में कंसीडर करने की तैयारी हो रही है।

First published on: November 12, 2025 07:36 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading