8th Pay Commission : आ गया बड़ा अपडेट, 8वें पे कमीशन से 35% बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी
8th Pay Commission : कर्मचारियों के बीच आठवें वेतन आयोग को लेकर बेसब्री से इंतजार बढ़ता जा रहा है। अब हाल ही में आठवें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट सामने आया है। अपडेट के मुताबिक आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission ) के लागू होने पर कर्मचारियों की सैलरी में 35% का इजाफा देखने को मिलेगा। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
HBN News TV-(8th Pay Commission) सरकार की ओर से आठवें वेतन आयोग की घोषणा जनवरी में ही कर दी गई थी, लेकिन नवंबर में अब जाकर 8वें वेतन आयोग का गठन किया गया है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों में इस बात को लेकर चर्चांए तेज हो गई है कि 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के तहत सैलरी में कितना उछाल आएगा। आइए खबर में जानते हैं कि आठवां वेतन आयोग कब तक लागू किया जाएगा।
कब सौपीं जाएगी 8वें पे कमीशन की रिपोर्ट
सरकार की ओर से आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission updates) का गठन नवंबर 2025 में कर दिया गया है और केंद्र सरकार की ओर से आयोग को अपनी रिपोर्ट जमा करने के लिए 18 महीने का वक्त दिया गया है। यानी कि अभी आठवें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों की सैलरी, भत्ते और पेंशन की छानबीन का प्रोसेस अब औपचारिक रूप से शुरू हो गई है।
7वें वेतन आयोग में कितनी बढ़ी थी सैलरी
कर्मचारियों के मन में आठवें वेतन आयोग के तहत उनकी सैलरी (Employees Salary) में कितना इजाफा होगा, यही सवाल चल रहे हैं। हालांकि अभी सरकार ने इस बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है। वर्तमान में चल रहे 7वें वेतन आयोग में कर्मचारियों की सैलरी में 23 से 25 प्रतिशत का इजाफा किया गया था। वहीं, 6वें वेतन आयोग में कर्मचारियों की सैलरी में 40 प्रतिशत का इजाफा किया गया था।
क्या बेसिक पे में मर्ज होगा डीए
बताया जा रहा है कि अगर आठवां वेतन आयोग समय पर लागू हो जाता है तो कर्मचारियों की सैलरी में 20 से 35 प्रतिशत तक का इजाफा हो सकता है। बताया जा रहा है कि आठवें वेतन आयोग में 2.4 से 3.0 के बीच फिटमेंट फैक्टर लागू किया जा सकता है, जिससे कर्मचारियों की सैलरी (employees’ salaries) 18,000 से बढ़कर 30 से 32 हजार हो सकता है। कर्मचारियों की सैलरी की तरह ही पेंशनर्स की पेंशन में भी इजाफा होगा। इसके साथ ही सरकार की ओर से डीए को बेसिक सैलरी के मर्जर को लेकर भी स्पष्टीकरा दे दिया गया है कि अभी सरकार की ओर से दोनों को मर्ज करने को लेकर कोई विचारधीन नहीं है और कर्मचारियों को DA या DR अलग से ही दिया जाएगा।
अकाउंट में कब आएगी सैलरी
जानकारी के मुताबिक आठवें वेतन आयोग (8th pay commission) के तहत 1 जनवरी 2026 से सैलरी में बदलाव हो सकता है, लेकिन अब देरी के चलते इसका 1 जनवरी से लागू हो पाना मुश्किल हो रहा है। पिछले पैटर्न पर गौर करें तो आठवें वेतन आयोग के लागू होने की तारीख और पहली बढ़ी हुई सैलरी के खाते में आने के बीच आमतौर पर काफी लंबा वक्त लग सकता है।
कितने समय में लागू हुआ 7वां पे कमीशन
वर्तमान में चल रहा सातवां वेतन आयोग (7th pay commission) जनवरी 2016 से लागू किया गया था, लेकिन सातवें वेतन आयोग को उसी साल जून में ही कैबिनेट की मंजूरी मिली थी और कर्मचारियों को अगले महीनें एरियर दिया गया था। 8वें वेतन आयोग के पास अपनी रिपोर्ट जमा करने के लिए 18 महीने का वक्त दिया गया हैं। उसके बाद कैबिनेट की मंजूरी ली जाएगी। इसके साथ ही विभागों द्वारा रि-केलकुलेशन किया जाएगा। इस पूरे प्रोसेस में लंबा वक्त लग सकता है।
First published on: December 19, 2025 07:58 PM